newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UP: प्रियंका गांधी के UP दौरे का दूसरा दिन, आज लखीमपुर खीरी में करेंगी रेप पीड़ितों के परिजनों से मुलाकात

UP:बीते दिनों लखीमपुर खीरी में 3 बच्चियों से रेप का मामला सामने आया था जिसको मुद्दा बनाकर पार्टी चुनावी रण में दांव लगा रही है। यूपी चुनाव से पहले लगे इस दौरे के दौरान प्रियंका गांधी हर उस मुद्दे को भुनाकर सत्ताधारी सरकार पर वार कर रही है जिससे उसकी पार्टी फिर से अपना जड़े राज्य में मजबूत कर लें। प्रियंका के इस दौरे से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी जोश आ गया है। कार्यकर्ता प्रियंका के यूपी पहुंचने के बाद से एक्शन में है।

नई दिल्ली: कांग्रेस की छूमिल होती छवि को दौबारा बनाने और चुनाव में अपनी सक्रियता दिखाने के लिए अब पार्टी ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को आगे कर दिया है। वहीं प्रियंका गांधी भी पार्टी की इन उम्मीदों पर खरा उतने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती। इन दिनों प्रियंका यूपी में हैं जहां वो चुनाव में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए मोर्चा संभाल रही है। प्रियंका के यूपी दौरे का आज दूसरा दिन है जहां वो लखीमपुर खीरी में रेप पीड़ितों के परिजनों से मुलाकात करेंगी।

lucknow

बता दें, बीते दिनों लखीमपुर खीरी में 3 बच्चियों से रेप का मामला सामने आया था जिसको मुद्दा बनाकर पार्टी चुनावी रण में दांव लगा रही है। यूपी चुनाव से पहले लगे इस दौरे के दौरान प्रियंका गांधी हर उस मुद्दे को भुनाकर सत्ताधारी सरकार पर वार कर रही है जिससे उसकी पार्टी फिर से अपना जड़े राज्य में मजबूत कर लें। प्रियंका के इस दौरे से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी जोश आ गया है। कार्यकर्ता प्रियंका के यूपी पहुंचने के बाद से एक्शन में है।

UP

रेप पीड़ितों के परिजनों से करेंगी मुलाकात

बीते दिनों लखीमपुर खीरी में 3 बच्चियों से रेप का मामला सामने आया था। वहीं आज प्रियंका गांधी पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगी। जिसके बाद लखनऊ वापस लौटकर प्रियंका गांधी अमेठी और रायबरेली के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष से मिलेंगी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की आज भर्ती घोटाले, रुकी हुई भर्तियों, प्रतियोगी छात्रों, बेरोजगार मंच के पदाधिकारियों के साथ बैठक भी होगी।

Priyanka UP

अलग-अलग मुद्दों से सरकार पर वार

प्रियंका गांधी हर मुद्दे के सहारे प्रदेश की यूपी सरकार पर हमला करना चाहती है। एक दिन पहले प्रियंका गांधी ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार पर वार किया था। तो वहीं आज रेप के बढ़ते मामलों को लेकर प्रियंका सरकार पर निशाना साधेंगी। प्रियंका का हर कदम इस वक्त यूपी में कांग्रेस की खोई हुई सियासी जमीन को दौबारा वापस लेना है। कांग्रेस की नजर इस वक्त 2022 के विधानसभा चुनाव पर है। हालांकि बीते कुछ चुनावों के नतीजों पर नजर दौड़ाए तो कांग्रेस की राह आसान नहीं है।