newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UP: अयोध्या में राम मंदिर की नींव का इतना काम हुआ पूरा, अब संतों से ये चाहता है मंदिर निर्माण ट्रस्ट

UP: ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के न्योते पर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से उदासीन संप्रदाय के संतों का दल अयोध्या पहुंचा है। इस दल ने राम मंदिर का काम देखा। स्वामी उमानंद इस दल के प्रमुख हैं। उन्होंने चंपत राय से मुलाकात की और मंदिर निर्माण की तरक्की देखकर खुशी जताई। दल ने रामलला के अलावा अयोध्या में हनुमानगढ़ी और अन्य मंदिरों में जाकर भी दर्शन किए।

अयोध्या। रामनगरी में रामलला के भव्य और दिव्य मंदिर की नींव भरने का काम तेजी से चल रहा है। बारिश के बावजूद दिन और रात दो शिफ्ट में लगातार नींव की परतें भरी जा रही हैं। मंदिर बनवा रहे श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने जानकारी दी है कि नींव का 75 फीसदी हिस्सा भरा जा चुका है और सितंबर में इस काम को हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा। बता दें कि नींव के लिए 45 परतों में नींव डाली जा रही है। इसके साथ ही ट्रस्ट ने अब देशभर के 200 संतों को न्योता दिया है। संतों से अयोध्या आकर मंदिर बनने के काम को देखने और अपने सुझाव देने के लिए मंदिर निर्माण ट्रस्ट ने कहा है।

ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के न्योते पर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से उदासीन संप्रदाय के संतों का दल अयोध्या पहुंचा है। इस दल ने राम मंदिर का काम देखा। स्वामी उमानंद इस दल के प्रमुख हैं। उन्होंने चंपत राय से मुलाकात की और मंदिर निर्माण की तरक्की देखकर खुशी जताई। दल ने रामलला के अलावा अयोध्या में हनुमानगढ़ी और अन्य मंदिरों में जाकर भी दर्शन किए। वहीं, अयोध्या में जारी झूलनोत्सव में रामलला और उनके भाइयों की मूर्ति को रोज 21 किलो चांदी के झूले पर झुलाया जा रहा है। हर दिन अयोध्या के अलग-अलग मंदिरों से आकर संत यहां रामलला को झूले पर झुलाते हैं। रामलला के अस्थायी मंदिर को सावन के मौके पर हर रोज फूलों से भी सजाया जा रहा है।

ram mandir FI

इस बार कोरोना की वजह से अयोध्या में मणिपर्वत के मेले में भीड़ के इकट्ठा होने पर रोक लगा दी गई। फिर भी अयोध्या के लोग मणिपर्वत पर चल रहे छोटे से मेले में शामिल होने जा रहे हैं। पूरी अयोध्या सावन में और भी ज्यादा राममय हो गई है। सुबह से लेकर रात तक लोग यहां रामलला की जय के नारे लगाते दिख जाएंगे।