newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

US Praises India: ‘अगर आप भविष्य देखना चाहते हैं…’, Video में देखिए अमेरिका के राजदूत एरिक गारसेटी ने किस तरह की भारत की तारीफ

US Praises India: एरिक गारसेटी को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन का काफी करीबी माना जाता है। भारत में लंबे अर्से तक अमेरिका ने कोई राजदूत नियुक्त नहीं किया था। बाद में राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एरिक गारसेटी को दिल्ली में तैनाती दी। गारसेटी भारत में तमाम जगह का दौरा भी कर चुके हैं।

नई दिल्ली। शीतयुद्ध के दौर में भारत और अमेरिका के बीच संबंध बहुत खराब थे। अब इसका बिल्कुल उलटा है। भारत और अमेरिका के बीच आज के दौर में रिश्ते बहुत अच्छे हैं। भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक साझेदारी है। अमेरिका से भारत को तमाम उन्नत हथियार भी मिल रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी कई बार अमेरिका जा चुके हैं और वहां उनको बहुत सम्मान मिला। अमेरिका अब भारत को किस नजरिए से देखता है, ये भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गारसेटी की जुबान से साफ हो गया है।

JOe BIDEn and pm modi 123

भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गारसेटी ने एक कार्यक्रम में कहा कि अगर आप भविष्य को देखना चाहते हैं, तो आपको भारत आना चाहिए। अमेरिका के राजदूत ने ये भी कहा कि अगर आप भविष्य को महसूस करना चाहते हैं, तो आपको भारत आना चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि अगर आप भविष्य में काम करना चाहते हैं, तो आपको भारत आना चाहिए। एरिक गारसेटी ने कहा कि भारत में अमेरिका के राजदूत के तौर पर हर दिन उनको यही हासिल करने का सौभाग्य मिलता रहता है।

एरिक गारसेटी को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन का काफी करीबी माना जाता है। भारत में लंबे अर्से तक अमेरिका ने कोई राजदूत नियुक्त नहीं किया था। बाद में राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एरिक गारसेटी को दिल्ली में तैनाती दी। एरिक गारसेटी का भारत के बारे में ताजा बयान ये साबित करता है कि अमेरिका किस तरह भारत को भविष्य का बड़ा खिलाड़ी समझ रहा है। दरअसल, पीएम मोदी के शासन के दौर में भारत और अमेरिका बहुत ही करीब आए हैं। मोदी की अमेरिका के नेताओं से निजी तौर पर दोस्ती ने दोनों देशों के बीच संबंधों को नई ऊंचाई पर पहुंचाया है। जिस भारत को अमेरिका पहले फूटी आंख नहीं देखता था, वो अब दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को अपने सबसे करीबी दोस्तों में शुमार करने लगा है।