newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

मुंबई में हुई बत्ती गुल तो सोशल मीडिया पर लोगों ने लिए महाराष्ट्र सरकार के जमकर मजे, शेयर किए ऐसे मीम्स

Mumbai Power Cut: महाराष्ट्र(Maharastra) के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत(Nitin Raut) ने जानकारी देते हुए कहा है कि, “रेलवे(Railway) को बिजली की आपूर्ति बहाल कर दी गई है। अन्य आपातकालीन सेवाओं जैसे अस्पतालों में भी बिजली बहाल की जा रही है।”

नई दिल्ली। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई महानगरीय क्षेत्र में ग्र‍िड फेल होते ही चारों तरफ हाहाकार मच गया। बिजली गुल होने के थोड़ी ही देर में लोग अपनी समस्याओं के साथ सोशल मीडिया पर आ धमके। उन्होंने अपनी समस्या तो कही लेकिन साथ ही बिजली जाने को लेकर महाराष्ट्र सरकार पर जमकर अपनी कसक निकाली। उन्होंने बिजली जाने पर कई ऐसे फनी मीम्स शेयर किए जिससे हर किसी की हंसी छूट जाए। जहां एक तरफ बिजली जाने से मुंबई लोकल के चक्के जाम हो गए तो वहीं आम जनता से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक इसको लेकर सोशल मीडिया पर रिएक्ट कर रहे हैं। बता दें कि सोशल मीड‍िया पर मुंबई ग्र‍िड फेल को लेकर जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है। कई फनी मीम्स वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देख आपको ये मीम्स, मुंबई की इस वक्त की हालत पर सटीक बैठते नजर आएंगे।

Mumbai central Local Power Cut

एक मीम, जिसमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे बिजली के तार काटते दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो के कैप्शन में लिखा हुआ है ‘दुनिया के सबसे बेहतर मुख्यमंत्री।’

CM uddhav Power Cut

देखिए मुंबई में पॉवर सप्लाई बाधित होने पर किस तरह से लोगों ने मजे लिए…

फिलहाल महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत ने जानकारी देते हुए कहा है कि, “रेलवे को बिजली की आपूर्ति बहाल कर दी गई है। अन्य आपातकालीन सेवाओं जैसे अस्पतालों में भी बिजली बहाल की जा रही है।”