newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

ITBP Video: 55 साल के भारतीय जवान के पुश-अप्स देख हैरान हुए यूजर्स, फिटनेस और मेहनत को लेकर दें रहे ये रिएक्शन

ITBP Video:इस वीडियो को आईटीबीपी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि 55 साल का एक जवान बर्फ से ढके पहाड़ पर पुश-अप्स कर रहा है।

नई दिल्ली। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवान देश की रक्षा करने के लिए हमेशा सीमा पर तैनात रहते हैं। हाड़ कंपा देने वाली सर्दी में बिना रात और दिन की परवाह किए सीमा पर गश्त करते हैं। सीमा पर तैनात जवानों के जज्बें की जितनी सराहना की जाए वो कम है। अब ऐसा ही एक जोश से भर देने वाला वीडियो सामने आया है जिसको लेकर सोशल मीडिया पर सभी लोग जवान की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। वीडियो में एक भारतीय जवान को माइनस 30 के तापमान में पुश-अप्स करते हुए देखा जा रहा है। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स जवान की फिटनेस देख हैरान हैं।itbp

बर्फ के पहाड़ पर लगाए पुश-अप्स

इस वीडियो को आईटीबीपी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि 55 साल का एक जवान बर्फ से ढके पहाड़ पर पुश-अप्स कर रहा है। वीडियो में जो जवान पुश-अप्स करता दिख रहा हैं उनका नाम कमांडेंट रतन सिंह सोनल है। रतन सिंह ने बोन-चिलिंग माइनस 30 डिग्री सेल्सियस तापमान में 17,000 फीट पर सिर्फ 1 मिनट 12 सेकंड में एक बार में 65 पुश-अप्स को पूरा किया है। इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है। रतन सिंह की वीडियो को देखकर हर किसी के अंदर एक जोश भर आया है। अब यूजर्स वीडियो पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं।


यूजर्स जवान की मेहनत और फिटनेस की तारीफ कर रहे हैं।


यूजर्स तहे दिल से जवान को सलाम कर रहे हैं।