newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

अफसोस: CM योगी के करिश्माई नेतृत्व के आगे फीके पड़े प्रियंका के ये 7 लुभावने वादे, लोगों ने लगाई कांग्रेस की क्लास, बताया BJP को बेहतर

Uttar pradesh : हम आपको उन सभी प्रतिज्ञाओं के बारे में बताएंगे, लेकिन उससे पहले आप यह जान लीजिए कि प्रियंका की इन प्रतिज्ञाओं पर जनता हर्ष व्यक्त करने के साथ अपना रोष व्यक्त किया है। आप सरल शब्दों में कह सकते हैं कि लोगों ने प्रियंका की जमकर क्लास लगा दी।

नई दिल्ली। लगभग-लगभग हर राज्यों में अपना सूपड़ा साफ करवा चुकी कांग्रेस के लिए मौजूदा वक्त में प्रियंका गांधी की सियासी सक्रियता बेशक किसी डूबते को तिनके की जैसी लग रही हो, लेकिन शायद आपको यह जानकर ज्यादा हैरानी नहीं होनी चाहिए कि सूबे की जनता को प्रियंका की सियासी सक्रियता कुछ खास रास नहीं आ रही है, बल्कि प्रियंका के हर एक्शन का जनता की तरफ से आने वाला रिएक्शन कांग्रेस के लिए सुखद संकेत नहीं दे रहा है। अब आप उत्तर प्रदेश को ही देख लीजिए। शायद जितनी सक्रियता उत्तर प्रदेश में प्रियंका दिखला रहीं उतना शायद उन्होंने किसी और सूबे में अभी तक दिखाई होगी। अब भला दिखाए भी क्यों न, क्योंकि अकेले लोकसभा की 80 सीटें इसी सूबे से जो आती है। वहीं, आज प्रियंका गांधी ने बाराबंकी दौरे के दौरान प्रदेश की जनता को आगामी चुनाव के मद्देनजर रिझाने के लिए सात प्रतिज्ञा की हैं।

Priyanka_Gandhi_Vadra

हम आपको उन सभी प्रतिज्ञाओं के बारे में बताएंगे, लेकिन उससे पहले आप यह जान लीजिए कि प्रियंका की इन प्रतिज्ञाओं पर जनता हर्ष व्यक्त करने के साथ अपना रोष व्यक्त किया है। आप सरल शब्दों में कह सकते हैं कि लोगों ने प्रियंका की जमकर क्लास लगा दी। सोशल मीडिया पर लोगों ने प्रियंका की इन प्रतिज्ञाओं पर अन्य राज्यों का हवाला देते हुए कहा कि पहले आप वर्तमान में अपने शाषित राज्यों में अधूरे वादों को पूरा तो कीजिए।

इसके बाद नए वादे कीजिएगा। हम आपको लोगों की रोष युक्त प्रतिक्रियाओं के बारे में भी बताएंगे, लेकिन आइए उससे पहले हम आपको प्रियंका गांधी द्वारा किए गए सात प्रतिज्ञाओं से रूबरू कराएं चलते हैं। जो उन्होंने आगामी चुनाव में जनता को रिझाने के ध्येय से किया है। अब ऐसे में इस बात क लेकर चर्चा का बाजार गरमा चुका है कि आखिर कि क्या कांग्रेस अपने इन लुभावने वादों से सीएम योगी के करिश्माई नेतृत्व को फीका करने में सफल रहेंगी। यह तो फिलहाल आने वाला वक्त ही बताएगा।

प्रियंका गांधी द्वारा किया गया वादा

    • महिलाओं को राजनीति में प्रतोसाहित करने के लिए चुनाव में टिकट प्रदान किया जाएगा। प्रियंका ने कहा कि हमारी पार्टी 40 फीसद महिलाओं को टिकट प्रदान करेगी। महिलाओं को उनकी योग्यता के अनरूप पद प्रदान किया जाएगा।
    • लड़कियों को शिक्षा में गति प्रदान करने के लिए स्कूटी व स्मार्ट फोन दिए जाएंगे। प्रियंका गांधी ने यह ऐलान प्रदेश में बढ़ती महिलाओं की भूमिका को ध्यान में रखते हुए लिया है।
    • वर्तमान में जिस तरह का किसानों का मसला सुर्खियों हैं, उसे ध्यान में रखते हुए प्रियंका ने प्रदेश की महिलाओं को कर्जा माफ करने का ऐलान किया है।
    • उन्होंने कहा कि सबका बिजली बिल साफ होगा और कोरोना काल के दौरान जिसका जो भी बकाया है, वो माफ किया जाएगा।
    • उन्होंने कहा कि कोरोना काल में आर्थिक रूप से बदहाल हुए लोगों को वित्तीय स्फूर्ति प्रदान करने हतु 25 हजार रूपए प्रदान किए जाएंगे।
    • उन्होंने प्रदेश के 20 लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा किया है।
    • इन सबके साथ उन्होंने हम वादे निभाएंगे के कथन के साथ इन वादों की फेहरिस्त पर विराम लगाया है।

यह कहने में किसी को कोई गुरेज नहीं होना चाहिए कि उन्होंने यह वादा आने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए किया है, लेकिन यहां गौर करने वाली बात यह है कि जनता के यह ये लुभावने वादे रास नहीं आ रहा है। उल्टा ऐसे लुभावने वादों की झड़ी लगाने वालों की लोग जमकर क्लास लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

यहां देखिए लोगों की प्रतिक्रिया

…तो देखा न आपने कि कैसे लोगों का प्रियंका गांधी के इन लुभावने वादे पर गुस्सा फूटा है, जिससे साफ जाहिर होता है कि वर्तमान में प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व से खुश है, लेकिन यहां गौर करने वाली बात यह है कि जिस तरह पिछले कुछ दिनों से प्रियंका गांधी चुनाव जीतने के ध्येय से अपनी सियासी सक्रियता दिखला रही है, उसका क्या कोई फायदा कांग्रेस को मिलेगा। यह तो फिलहाल अब चुनाव के बाद ही पता चलेगा।