newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Uttarakhand: मूलभूत सुविधाओं से महरूम पहाड़, दो दिनों तक तड़पती रही गर्भवती महिला, नहीं मिला उपचार

स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में गर्भवती महिला को कोई चिकित्सकीय उपचार नहीं मिल पाया। इसके बाद महिला की हालत गंभीर बताई गई। जिसके बाद उसे फौरन ग्रामीणों ने रस्सियों से बांधकर महिला को किसी तरह महिला को कुंजो मुकोट गांव में पहुंचाया। जिसके बाद उसका उपचार किया गया।

नई दिल्ली। चुनाव आते हैं तो नेता आते हैं। नेता आते हैं, तो लगे हाथों वादे भी कर जाते हैं, लेकिन अफसोस ये वादे महज वादे ही रह जाते हैं। कुछ ऐसा ही हाल वर्तमान में उत्तराखंड जोशीमठ विकासखंड के दूरस्थ क्षेत्र डुमक गांव का है। आजादी के सात दशकों के बाद भी यह कस्बा विकास से अछूता है। आज भी लोग यहां मूलभूत सुविधाओं के अभाव में त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। हाल ही में इसकी ताजा बानगी तब देखने को मिली जब एक गर्भवती महिला स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में दो दिनों तक तड़पती रही। फिर जब कोई विकल्प नजर नहीं आया तो उन्हें 18 किलोमीटर पैदल चलकर किसी तरह से जिला मुख्यालय गोपेश्वर पहुंचाया गया। बता दें कि दीपक सिंह की पत्नी को दीक्षा देवी को सोमवार को प्रसव पीड़ा शुरू हुई थी।

लेकिन, स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में गर्भवती महिला को कोई चिकित्सकीय उपचार नहीं मिल पाया। इसके बाद महिला की हालत गंभीर बताई गई। जिसके बाद उसे फौरन ग्रामीणों ने रस्सियों से बांधकर महिला को किसी तरह महिला को कुंजो मुकोट गांव में पहुंचाया। जिसके बाद उसका उपचार किया गया। जिसके बाद गर्भवती महिला को चिकित्सालय गोपेश्वर लाया गया। वहां महिला ने नवजात शिशु को जन्म दिया। इसे बीच महिला की हालत काफी संजीदा हो चुकी थी। लेकिन जैसे तैसे ग्रामीणों ने तमाम विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए महिला चिकित्सालय लेकर आए, जहां उसकी हालत अब स्थिर है।

वहीं, इस पूरे मामले के प्रकाश में आने के बाद एक बार फिर से पहाड़ों की बदहाली को लेकर चर्चाओं का बाजार गुलजार हो चुका है। ग्रामीणों की तरफ से सरकार का ध्यान उन सभी इलाकों की ओर आकृष्ट किया जा रहा है, जहां अभी तक विकास नहीं पहुंचा है। वहीं, सरकार की तरफ से भी संपूर्ण आश्वासन दिया गया है कि पहाड़ के उन सभी इलाकों को विकसित करने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे। जहां अभी तक विकास नहीं पहुंचा है। अब ऐसे में यह पूरा माजरा आगामी दिनों में क्या रुख अख्तियार करता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।