newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Nitish Kumar: INDIA ने लिस्ट जारी कर पत्रकारों को किया ‘बैन’, लेकिन नीतीश को पता नहीं, विपक्षी गठबंधन में मतभेदों की लंबी होती फेहरिस्त

Nitish Kumar: अभी हाल ही में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जो इंडिया गठबंधन के सबसे प्रमुख चेहरे के रूप में देखे जा रहे हैं, वह मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

नई दिल्ली। अभी कुछ दिनों पहले विपक्षी गठबंधन इंडिया ने भारतीय मीडिया के कुछ पत्रकारों को बॉयकॉट करने का निर्देश जारी किया था। इसमें कहा गया था कि इंडिया गठबंधन का कोई भी प्रवक्ता चुनिंदा 11 टीवी एंकरों के प्रोग्राम में शामिल होने के लिए नहीं जाएगा। इसको लेकर सोशल मीडिया पर और टीवी पर काफी हंगामा भी हुआ। इंडिया एलायंस के इस रवैये पर उन 11 पत्रकारों ने भी आपत्ति जताई जिनको बायकाट करने का फैसला किया गया था। लेकिन इसके बावजूद भी इंडिया गठबंधन अपने रुख पर अड़ा हुआ है। उन 11 पत्रकारों में इंडियन टीवी मीडिया के कई बड़े पत्रकार शामिल है इसमें एबीपी, आज तक, भारत समाचार, जैसे चर्चित चैनलों के पत्रकारों के नाम दिए गए थे।

nitish kumar bihar cm

अभी हाल ही में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जो इंडिया गठबंधन के सबसे प्रमुख चेहरे के रूप में देखे जा रहे हैं, वह मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान इंडिया गठबंधन द्वारा पत्रकारों को बायकाट करने को लेकर उनसे एक सवाल पूछा गया। उन्होंने इस पर जो जवाब दिया उसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। हर को यह पूछने लगा की क्या इंडिया गठबंधन के फैसले के बारे में नीतीश कुमार को नहीं बताया गया?

कई टीवी समाचार एंकरों के बहिष्कार की इंडिया गठबंधन की घोषणा पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कहते हैं, “मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है…मैं पत्रकारों के समर्थन में हूं। जब सभी को पूर्ण स्वतंत्रता मिलेगी, तो पत्रकार वही लिखेंगे जो उन्हें पसंद है। क्या वे हैं?” नियंत्रित? क्या मैंने कभी ऐसा किया है? उनका अधिकार है, मैं किसी के खिलाफ नहीं हूं। अभी जो लोग केंद्र में हैं उन्होंने कुछ लोगों को नियंत्रित किया है… जो हमारे साथ हैं उन्हें लगा होगा कि कुछ हो रहा है। हालांकि, मैं मैं किसी के खिलाफ नहीं हूं। अगर पत्रकारों को पूरी आजादी है तो वे वही लिखेंगे जो उन्हें पसंद है। सबके अपने अधिकार हैं।”

नीतीश कुमार के इस बयान पर ट्विटर पर तरह-तरह के रिएक्शंस यूजर्स द्वारा दिए जा रहे हैं..

जिसके बारे में नहीं बोलना उसको इतना जानकारी नहीं रहता

यह बोल रहे हैं कि..

ये भाईसाहब कारण बता रहे..

इंडिया गठबंधन खुद ही एक नहीं है..