newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Rajasthan: जन्मदिन पर वसुंधरा राजे ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन, 42 विधायक और 11 सांसदों ने कार्यक्रम में शिरकत कर दी बधाई

Rajasthan: उन्होंने कहा कि”कई बार राजधर्म कि नीति पर चलने वालो को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, भगवान ऐसे लोगो की परीक्षा लेता है, पर उस परीक्षा में पूरी ईमानदारी के साथ अडिग रह कर साफ नियत के साथ कठिन मेहनत करने वालो को भगवान अच्छे अंक देकर न सिर्फ पास करता है बल्कि टॉप भी करवाता है।”

कोटा। बूंदी के केशोरायपाटन में देव दर्शन यात्रा के दौरान भगवान केशव राय जी के दर्शन के साथ ही अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं स्वयं के जन्मदिन पर मंगलवार को राजस्थान की पहली महिला मुख्यमंत्री एवं भाजपा की वर्तमान की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे सिंधिया ने जोरदार शक्ति प्रदर्शन कर 2023 चुनाव के लिए ताल ठोक दी है। उन्होंने जन्मदिन की शुरुआत केशव राय भगवान के दर्शन एवं पूजा-पाठ से तथा शाम को चर्मण्यवती नदी पर 1100 दीपों के साथ हुए महाआरती कार्यक्रम में शामिल होकर की। इस दौरान मां चर्मण्यवती नदी को चुनरी भी ओढाई तथा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर राजस्थान के सुख-समृद्धि की कामना की। उनके इस आयोजन को राजस्थान में होने वाले 2023 के असेम्बली चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। इस प्रोग्राम के जरिये उन्होंने संदेश दिया की राजस्थान में बीजेपी की वापसी उनको दरकिनार करके नहीं की जा सकती।

उन्होंने कहा कि”कई बार राजधर्म कि नीति पर चलने वालो को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, भगवान ऐसे लोगो की परीक्षा लेता है, पर उस परीक्षा में पूरी ईमानदारी के साथ अडिग रह कर साफ नियत के साथ कठिन मेहनत करने वालो को भगवान अच्छे अंक देकर न सिर्फ पास करता है बल्कि टॉप भी करवाता है।”

पूर्व सीएम राजे ने गहलोत सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि “नारी जब भी गरजती है, इतिहास बदल देती है। झूठे वादे कर सत्ता में आयी कांग्रेस सरकार ने हर वर्ग को छला है। आज प्रत्येक वर्ग सरकार से परेशान है। मजबूर राजस्थान नहीं बल्कि मजबूत राजस्थान बनाना ही मेरा संकल्प है। जब कांग्रेस की सरकार राजस्थान में आयी थी तो उन्होंने 10 दिन के अंदर किसानो का 2-2 लाख रुपये का कर्जा माफ़ करने की बात कही थी, लेकिन आज किसानो की जमीनों को बेचा जा रहा है, किसान सबसे ज्यादा परेशान है। बजट में लोकलुभावन वादों से कुछ नहीं होता, जनता सब समझती है और वो इस सरकार को उखाड़ फेकने का मन बना चुकी है। युवा सड़कों पर है क्योकि भर्ती में पारदर्शिता नहीं है। महिला उत्पीड़न,दलित अत्याचार, बलात्कार, चोरी, अपराध के क्षेत्र में ही विकास हुआ है। इन सब में राजस्थान टॉप पर आ गया है।” वसुंधरा राजे के इस प्रदर्शन ने उनके कड़े तेवर तो देखे ही जा सकते है साथ ही 2023 के लिए उनकी तैयारी भी दर्शा दी है। उनके इस प्रोग्राम में 50 हजार से अधिक लोगो के शामिल होने की बात कही जा रही है।

11 सांसद, 42 विधायक,9 पूर्व मंत्री,109 पूर्व विधायक,मौजूदा एवं पूर्व बीजेपी पदाधिकारी हुए शामिल-

वसुंधरा राजे की इस देव दर्शन यात्रा में उनके जन्मदिवस के आयोजन में मौजूदा 11 सांसद (दुष्यंत सिंह,श्रीचंद कृपलानी, राजकुमार वर्मा,निहालचंद मेघवाल,रंजना कोली,रामचरण बोहरा,सुखवीर सिंह,अर्जुन लाल मीणा,मनोज राजोरिया,राहुल क़स्बा एवं भगीरथ चौधरी) 42 विधायक (चंद्रकांता मेघवाल,कल्पना देवी,गोपीचंद मीणा, संतोष बावरी, कालीचरण सराफ, शंकर रावत आदि)। 9 पूर्व मंत्री (कालूलाल वर्मा,यूनुस खान,कैलाश मेघवाल,बाबूलाल वर्मा,प्रताप सिंह सिंघवी आदि) 109 पूर्व विधायक (प्रहलाद गुंजल,भवानी सिंह राजावत,विद्याशंकर नंदवाना,ममता शर्मा आदि ) एवं पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी समेत पूर्व बीजेपी पदाधिकारी शामिल हुए, जबकि मंगलवार को ही जयपुर में चलने वाले विधायक दल की मीटिंग मात्र 35 ही विधायक पहुंचे।