newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Karwa Chauth 2020: दिखा करवा चौथ का चांद, अर्घ्य देने के बाद सुहागिनों ने खोला व्रत

Karwa Chauth 2020: दिल्ली(Delhi) और उसके आसपास के इलाकों में चांद का दिखना मुश्किल रहा, जिसके कई जगहों पर चांद को बिना देखे ही अनुमान के साथ व्रत तोड़ा गया। बता दें कि करवा चौथ(Karwa Chauth) के दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना करती है।

नई दिल्ली। पति की लंबी उम्र के लिए विवाहित महिलाओं द्वारा रखा गया करवा चौथ का व्रत अब चांद के दीदार के साथ तोड़ा गया। इस व्रत को सुहागिन महिलाएं हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को रखती हैं। बता दें कि करवा चौथ का चांद देखे जाने के बाद अब महिलाओं ने अपना व्रत तोड़ दिया है। गौरतलब है कि करवा चौथ के दिन सूर्योदय के साथ ही व्रत का संकल्प लिया जाता है और चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत खोला जाता है। चंद्रमा के निकलने के बाद ही इस व्रत को तोड़ा जाता है और तब ही सुबह से भूखी महिलाएं कुछ ग्रहण करती हैं। बिहार के पटना में और चंडीगढ़ में महिलाओं ने चांद देखकर अपना व्रत खोला है। वहीं पंजाब के अमृतसर में भी महिलाओं ने चांद को अर्घ्य देने के बाद व्रत खोला है। हालांकि दिल्ली के कई हिस्सों में प्रदूषण के कारण चांद नहीं दिखा।

दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में चांद का दिखना मुश्किल रहा, जिसके कई जगहों पर चांद को बिना देखे ही अनुमान के साथ व्रत तोड़ा गया। बता दें कि करवा चौथ के दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना करती है। इस दिन भगवान गणेश, गौरी और चंद्रमा की पूजा की जाती है। चंद्रमा को आयु, सुख और शांति का कारक माना जाता है। इसलिए चंद्रमा की पूजा करके महिलाएं वैवाहिक जीवन मैं सुख शांति और पति की लंबी आयु की कामना करती हैं।

ज्योतिषियों के अनुसार इस बार करवा चौथ के दिन 4 राजयोगों के साथ करीब आधा-दर्जन शुभ योग बन रहे हैं। आज के दिन शिव योग, अमृत योग और सर्वार्थसिद्धि योग बन रहे हैं। इतना ही नहीं आज, शंख, गजकेसरी, हंस और दीर्घायु राजयोग भी बन रहे हैं। ऐसा महा संयोग करीब 100 सालों बाद बना है।