newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Video: चंद्रयान-3 की कामयाबी के तुरंत बाद PM मोदी ने ISRO प्रमुख को किया फोन, बोले- आपका तो नाम सोमनाथ..

Chandrayaan 3: वीडियो में पीएम मोदी इसरो चीफ को बधाई देते हुए कह रहे है कि आपका नाम ही सोमनाथ है जो चंद्रमा  से जुड़ा हुआ है। इसलिए आज आपके परिवाले भी बहुत आनंदित होंगे। मेरी तरफ से आपको और आपकी पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई। सबको मेरी तरफ से अभिनंदन कह दीजिए। और जल्द ही आप सबको से मिलकर भी बधाई दूंगा।

नई दिल्ली। 23 अगस्त 2023 का दिन पूरे हिंदुस्तानियों के लिए ऐतिहासिक पल बन गया है। आज के दिन चांद भारत ने अपना तिरंगा लहरा दिया है। इसरो ने बुधवार को चांद पर कीर्तिमान रच दिया है। वही चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग के बाद पूरे देश में खुशी का माहौल है। देश के सभी इसरो की इस कामयाबी को लेकर मिठाइयां भी बांट रहे है, ढोल नगाड़ा बजाकर जश्न मना रहे है। बता दें कि भारत पहला मुल्क है जो चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचा है अब तक कोई भी देश इतना कारनामा नहीं कर पाया है। उधर चंद्रयान-3 की सफलता के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेश से इसरो प्रमुख एस सोमनाथ को फोन कर बधाई दी। इसका वीडियो भी सामने आया है।

वीडियो में पीएम मोदी इसरो चीफ को बधाई देते हुए कह रहे है कि आपका नाम ही सोमनाथ है जो चंद्रमा  से जुड़ा हुआ है। इसलिए आज आपके परिवाले भी बहुत आनंदित होंगे। मेरी तरफ से आपको और आपकी पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई। सबको मेरी तरफ से अभिनंदन कह दीजिए। और जल्द ही आप सबको से मिलकर भी बधाई दूंगा। बता दें कि पीएम मोदी ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने के लिए दक्षिण अफ़्रीका के जोहान्सबर्ग में मौजूद है। खास बात ये है कि ब्रिक्स सम्मेलन में बैठे है जहां चीन भी सामने है। शायद ये वो समय है जो कि चीन को भारत की ये कामयाबी हजम नहीं हो पाएगी।

इससे पहले इसरो प्रमुख सोमनाथ ने चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर अपनी टीम को बधाई दी। उन्होंने मिशन की कामयाबी के बाद कहा, “समर्थन के लिए आप सभी को धन्यवाद…हमने अपनी असफलता से बहुत कुछ सीखा और आज हम सफल हुए। हम चंद्रयान-3 के लिए अब से अगले 14 दिनों का इंतजार कर रहे हैं।”