नई दिल्ली। सोशल मीडिया बीते कुछ सालों में बड़ा और ताकतवर प्लेटफॉर्म बनकर उभरा है। आज से समय में बच्चों से लेकर व्यस्क और बुजुर्ग सभी इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं। खासकर सोशल मीडिया आज उन लोगों के लिए ताकत बना है जो कि अपनी किसी समस्या को दूसरों तक पहुंचाना चाहते हैं। बीते सालों में सोशल मीडिया ने कई लोगों को फर्श से अर्श तक भी पहुंचाया। कुल मिलाकर कहें तो सोशल मीडिया लोगों को आपस में जोड़ने में अहम भूमिका निभा रहा है। अक्सर सोशल मीडिया पर नए-नए वीडियोज सामने आते रहते हैं। अब जो एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है वो यकीनन आपके दिल को भी जीत लेगा। तो चलिए अब आपको दिखाते हैं क्या है ऐसा इस वीडियो में…
सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है वो देश की राजधानी दिल्ली का है। दिल्ली के कनॉट प्लेस से सामने आए इस वीडियो में एक लड़की वहां गुब्बारा बेचने वाली महिला के साथ जमकर डांस करते हुए नजर आ रही है। वीडियो में दोनों डांस (Dance Video) में मगन हैं। इस दौरान वहां से कुछ लोग पास से गुजरते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि पीछे कुछ बच्चे खड़े हैं जिन्होंने गुब्बारे हाथ में पकड़े हुए हैं। कहा जा रहा है कि डांस कर रही महिला के ही ये बच्चे हैं। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
Delhi is beautiful. You meet all sorts of people. And, the best ones are those who randomly join you in dance. Happy Monday, everyone! ?#Dance #Delhi #vibes pic.twitter.com/ffOPZuyU2D
— Anshika Awasthi (@anshikawasthi) July 10, 2023
यूजर्स कह रहे ये बात
अब सोशल मीडिया पर दोनों का ये डांस वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद यूजर्स उस लड़की की खूब तारीफ कर रहे हैं जो कि बिना भेदभाव गुब्बारा बेचने वाली महिला के साथ दिल खोलकर डांस कर रही है साथ ही गले भी लगा रही है। यूजर्स वीडियो देख कह रहे हैं कि जिंदगी को खूबसूरत बनाने के लिए बड़ी वजह की जरूरत नहीं होती। जो लोग दूसरों को गले लगाने का दिल रखते हैं उनके लिए छोटी सी वजह भी खुशियों की बरसात ले आती है।
This is so heartwarming, Anshika ❤️❤️??More power to you my girl ?
— Tanya Aneja (@Tanya_aneja0209) July 10, 2023
यहां आपको बता दें कि कहा जा रहा है कि जो लड़की वायरल वीडियो में नजर आ रही है वो पत्रकार है। खैर अब ये वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
Haye made my day?
— Prince Sharma (@Plinch6) July 10, 2023