newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

PM मोदी ने शेयर किया मजेदार Video, सड़क पार करते हुए दिख रहे “3000 से अधिक ब्लैकबक्स”

PM Modi: काले हिरण संरक्षित जानवरों में से एक हैं। इनका शिकार 1972 से वन्यजीव अधिनियम के तहत प्रतिबंधित कर दिया गया है। भारतीय उपमहाद्वीप में बड़े रूप के किए गए शिकार, पेड़ों की कटाई और आवास क्षरण की वजह से उनकी संख्या में काफी गिरावट आ गई थी जिसके कारण इन्हें लुप्तप्राय प्रजातियों की सूची का हिस्सा बनाया गया।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक शानदार वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में गुजरात के भावनगर जिले के एक राष्ट्रीय उद्यान में हजारों काले हिरणों को सड़क पार करते देखा जा सकता है। इस वीडियो ने इस वीडियो को शेयर करते हुए उसपर एक्सीलेंट यानी “उत्कृष्ट!” लिखा है।

क्या है वीडियो में…

इस वीडियो में ब्लैकबक के बड़े झुंड को सड़क पार करते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को गुजरात के सूचना विभाग द्वारा ट्वीट किया गया था। जिसपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रीट्वीट किया गया है। विभाग की माने तो “3,000 से अधिक काले हिरण” झुंड का हिस्सा थे जो सरपट भागते हुए हवा में ऊंची-उंची छलांग लगा रहे थे।

बता दें, काले हिरण संरक्षित जानवरों में से एक हैं। इनका शिकार 1972 से वन्यजीव अधिनियम के तहत प्रतिबंधित कर दिया गया है। भारतीय उपमहाद्वीप में बड़े रूप के किए गए शिकार, पेड़ों की कटाई और आवास क्षरण की वजह से उनकी संख्या में काफी गिरावट आ गई थी जिसके कारण इन्हें लुप्तप्राय प्रजातियों की सूची का हिस्सा बनाया गया।