newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Video: नूपुर पर खादिम सलमान के बाद अंजुमन कमेटी का एक और भड़काऊ वीडियो वायरल, जानिए क्या बोले सरवर चिश्ती

Rajasthan: वीडियो में सरवर चिश्ती किसी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहते कि, ईश्वर की शान में ऐसी गुस्ताखी हो रही है। ऐसा आंदोलन किया जाएगा कि पूरा हिंदुस्तान हिल जाएगा। उनकी यह बात सुनकर आस-पास खड़े भीड़ भी जोर जोर से इंशा-अल्लाह-इंशा अल्लाह के नारे लगाने लगती है।

नई दिल्ली। भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के बयान को लेकर जारी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते दिन अजमेर दरगाह के खादिम सलमान चिश्ती का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें खादिम सलमान नूपुर शर्मा का सिर कलम करने वाले को घर देने के ऐलान किया था। हालांकि बाद में उन्हें  गिरफ्तार कर लिया गया था। इस बीच आज सरवर चिश्ती का एक बयान वायरल हुआ है। जिसमें वो भड़काऊ बातें करते हुए दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि इसी सरवर चिश्ती ने खुद को पीएफआई का सदस्य बताते हुए विवादित टिप्पणी कर रहे हैं। बताते चले कि  सरवर चिश्ती अंजुमन कमेटी के सचिव है और उन्होंने कल ही सलमान चिश्ती के बयान की कड़ी निंदा की थी।

salman chisti

वीडियो में सरवर चिश्ती किसी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहते कि, ईश्वर की शान में ऐसी गुस्ताखी हो रही है। ऐसा आंदोलन किया जाएगा कि पूरा हिंदुस्तान हिल जाएगा। उनकी यह बात सुनकर आस-पास खड़े भीड़ भी जोर जोर से इंशा-अल्लाह-इंशा अल्लाह के नारे लगाने लगती है। हालांकि, बताया जा रहा है कि यह वीडियो क्लिप पुरानी है। लेकिन यह साफ नहीं पाया है कि यह कब की है।

syed sarwar

वहीं वीडियो वाय़रल होने पर अंजुमन कमेटी के सचिव सरवर चिश्ती ने एक टीवी चैनल से खास बातचीत करते हुए सफाई पेश की है। उन्होंने कहा कि आंदोलन करना मेरा संवैधानिक अधिकार है, मैंने हिंसा की बात तो नहीं की। मैंने ये तो नहीं कहा कि गर्दन काट देंगे, मार देंगे। आंदोलन करना तो गांधी जी सिखाकर गए है। ये तो मेरे लोकतांत्रिक अधिकार है।