newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Delhi Weather: दिल्ली में फिर बढ़ेगी ठंड, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में जताई बारिश की संभावना

पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी (Snowfall) हो रही है जिसका असर मैदानी इलाको पर भी देखने को मिल रहा है। एक बार फिर दिल्ली-एनसीआर में ठंड (Delhi-NCR Cold) बढ़ने वाली है। मौसम विभाग (IMD) ने इसकी जानकारी दी।

नई दिल्ली। पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी (Snowfall) हो रही है जिसका असर मैदानी इलाको पर भी देखने को मिल रहा है। एक बार फिर दिल्ली-एनसीआर में ठंड (Delhi-NCR Cold) बढ़ने वाली है। मौसम विभाग (IMD) ने इसकी जानकारी दी। आईएमडी के मुताबिक, 3-5 फरवरी के बीच दिल्ली में बारिश (Delhi Rain) हो सकती है। साथ ही शीतलहर की भी स्थिति बनी रहेगी। इतनी ही नहीं ठंड का प्रकोप उत्तर पर्देश में भी जारी रहेगा।

Delhi Cold

दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने पूवार्नुमान लगाया है कि रविवार को भी शीतलहर की गंभीर स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग ने कहा, “दिल्ली में 3 फरवरी से 5 फरवरी के बीच हल्की बारिश हो सकती है और शीतलहर जारी रहेगी।” शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया था। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में ठंड से थोड़ी राहत थी। दोपहर की तेज धूप ने ठंड से राहत दिलाई दी थी। लेकिन एक बार फिर दिल्ली में ठंड बढ़ने वाली है। जिससे दिल्लीवालों की परेशानी एक बार फिर बढ़ने वाली है क्योंकि बढ़ती ठंड से धुंध और कोहरा बढ़ता है जिससे विजिबिलिटी भी कम होती है।

jammu snow

उधर, जम्मू में ठंड़ की स्थिति बनी हुई है। श्रीनगर में ताजा बर्फबारी हुई। जिससे वहां ठंड बढ़ गई साथ ही मौसम भी शुष्क हो गया। हालांकि बर्फबारी के बाद वहां पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। कश्मीर घाटी सहित लद्दाख में शनिवार को भी को भी कड़ाके की ठंड रही। इस बीच मौसम विभाग ने यहां के कुछ अलग-अलग हिस्सों में 1 फरवरी से हल्की बर्फबारी के होने का अनुमान लगाया जा रहा है। यहां के निवासी हालिया दशकों में इस बार सबसे अधिक ठंड के मौसम का अनुभव कर रहे हैं।