नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल (West Bengal) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बीच जारी हिंसक (Violence) झड़प लगातार जारी है। एक बार फिर दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबर सामने आई है। ताजा मामला बांकुरा (Bankura) का है जहां, देर शाम दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच हुई हिंसक झड़प में भाजपा के 6 और टीएमसी के 4 कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बता दें, सोनामुखी में भाजपा का एक कार्यक्रम चल रहा था। इसे लेकर भाजपा की ओर से कहा गया है कि इस कार्यक्रम को रूकवाने के लिए टीएमसी के गुंडों ने वहां पहुंचकर मारपीट शुरू कर दी। भाजपा ने दावा करते हुए कहा है कि सोनामुखी से विधायक दिबाकर घरामी पर भी TMC कार्यकर्ताओं ने हमला किया। हालांकि टीएमसी ने भाजपा के इन आरोपों को निराधार बताया है।
पश्चिम बंगाल: बांकुड़ा के सोनामुखी से भाजपा विधायक दिबाकर घरामी और अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला हुआ।
बांकुड़ा के BJP सांसद ने बताया, ”चुनाव बाद हिंसा कम नहीं हुई। सोनामुखी के MLA पर TMC के गुंडों ने हमला किया। BJP के 8 घायल कार्यकर्ताओं को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।”(4.7) pic.twitter.com/BDB4ITOiY5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 5, 2021
देर रात शुभेंदु अधिकारी का ट्वीट
वहीं इस घटना को लेकर पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने देर रात ट्वीट कर आरोप लगाया कि रविवार को मानिक बाजार पंचायत क्षेत्र में टीएमसी के गुंडों द्वारा भाजपा विधायक दिबारक घरामी पर हमला किया गया था। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस हमले में 7 भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए जिन्हें अब बांकुरा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है।
সোনামুখীর বিজেপি বিধায়ক দিবাকর ঘরামী আজ মানিকবাজার পঞ্চায়েত এলাকায় তৃণমূল কংগ্রেস আশ্রিত দুষ্কৃতীদের হাতে আক্রান্ত।
বিজেপির ৭জন কর্মী এই হামলায় গুরুতর ভাবে আহত হয়ে বাঁকুড়া মেডিকেল কলেজে ভর্তী I
পরিবেশ এত ভয়াবহ যে একজন বিধায়ক ও সুরক্ষিত নন, পরাজিত মুখ্যমন্ত্রীর জঙ্গলরাজে। pic.twitter.com/RIrw3d6RgR— Suvendu Adhikari • শুভেন্দু অধিকারী (@SuvenduWB) July 4, 2021
वहीं इस पूरे मामले को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गणेश विश्वास का कहना है कि उन्हें ऐसी किसी घटना की कोई जानकारी की है। दूसरी ओर इस गमले को लेकर भाजपा के बिष्णुपुर के आयोजन जिलाध्यक्ष सुजीत अगस्ती ने कहा कि घरामी पर शारीरिक हमला नहीं किया गया था। अगस्ती ने ये दावा करते हुए कहा कि मानिकबाजार पंचायत क्षेत्र में रविवार शाम को एक बैठक के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया।