नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों की तारीखें नजीद जैसे-जैसे करीब आ रही है, वैसे-वैसे सियासी पारा भी बढ़ता जा रहा है। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान से जनता को संबोधित करते हुए बंगाल में भाजपा की सरकार बनाने की अपील की। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने ममता बनर्जी सरकार पर जमकर हमला भी बोला। पीएम मोदी ने ममता से पूछा कि दीदी, आपको इतना गुस्सा क्यों आता है?, तो लेफ्ट से पूछा कि कांग्रेस का काला हाथ अब गोरा हो गया क्या?। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने ‘आशोल पोरिबोरतोन’ का नारा भी दिया।
वहीं भाजपा ने अब ममता बनर्जी के गुस्से को लेकर एक वीडियो रिलीज किया है। इस वीडियो में ममता बनर्जी के गुस्से को दिखाया गया है जब वह पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह को दैत्य और रावण करार दिया था। इसके साथ ही भाजपा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा, इतना गुस्सा क्यों दीदी…?
इतना गुस्सा क्यों दीदी…?
এত রাগ কেন দিদি?
সব কথায় এত রাগ কেন?
ও দিদি রাগ না করে কাজে মন দিন!
বদলা নয়, বদল এসেছে, রাগ কেন দিদি?Didi, Bengal is yearning for #AsholPoriborton! pic.twitter.com/7RP5N7pWfA
— BJP (@BJP4India) March 8, 2021
वहीं भाजपा के इस वीडियो पर जनता ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। साथ यूजर्स ने ममता बनर्जी की जमकर किरकिरी भी की। एक यूजर ने लिखा, 2 मई ममता गई।
2 मई ममता गई
— किसलय कौशिक (श्री राम भक्त, बिहारी) (@TheKaushikBjp) March 8, 2021
— Makarand Mulay (@makarandmmulay) March 8, 2021