newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

G-20 Summit 2023: आकाश में भी G-20 का छाया जादू,10 हजार फीट की ऊचाई से स्काईडाइविंग, विंग कमांडर गजानंद ने इस तरह किया सेलिब्रेट

G-20 Summit 2023: दरअसल उन्होंने आसमान में जी-20 का परचम लहराया है। इसकी वीडियो भी सामने आया है वीडियो में देखा जा सकता है कि वायुसेना स्टेशन फलोदी में विंग कमांडर गजानंद आकाश में जी-20 के झंडे के साथ जश्न मना रहे है। उन्होंने 10 हजार फीट की ऊंचाई के साथ स्काइडाइविंग की।

नई दिल्ली। जी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन राजधानी दिल्ली में 9 से 10 सितंबर को होने जा रहा है। इसके लिए अब कुछ घंटे शेष रह गए है। इस सम्मेलन को लेकर तैयारियों भी पूरी हो चुकी है। जी 20 शिखर सम्मेलन के लिए भारत मंडपम को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। इसके अलावा राजधानी दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी कर दिए गए है। इसके अलावा जी-20 समिट के सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों का भारत आगमन हो गया है। पूरी दुनिया की नजर भारत में होने वाले जी-20 समिट पर टिकी हुई है। वहीं जी-20 समिट के बीच इंडियन एयरफोर्स के विंग कमांडर गजानंद यादव (Wing Commander Gajanand Yadav) ने नीले गंगन में ऐसा कुछ किया है जिसका फोटो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।

दरअसल उन्होंने आसमान में जी-20 का परचम लहराया है। इसकी वीडियो भी सामने आया है वीडियो में देखा जा सकता है कि वायुसेना स्टेशन फलोदी में विंग कमांडर गजानंद आकाश में जी-20 के झंडे के साथ जश्न मना रहे है। उन्होंने 10 हजार फीट की ऊंचाई के साथ स्काईडाइविंग की। खास बात है कि उनके हाथ में जी20 समिट का झंडा भी है। सोशल मीडिया पर विंग कमांडर गजानंद यादव के इस वीडियो पर कमेंट कर रहे है और उनके इस जज्बे को सलाम भी कर रहे हैं।

बता दें कि विंग कमांडर गजानंद यादव इंडियन एयरफोर्स की टीम आकाशगंगा के मेंबर भी है। इसके अलावा वो अपने करियर में 2,900 से अधिक बार स्काईडाइविंग कर चुके हैं। गौरतलब है कि पहली बार जी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन भारत में हो रहा है। जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों समेत कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष दिल्ली आ रहे है।