newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Video: मोदी सरकार पर हमला बोल रहे थे TMC नेता, तभी राजनाथ सिंह ने रख दिया कंधे पर हाथ, आगे जो हुआ…

वीडियो देखने पर ऐसा लगता है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कुछ नेताओं के साथ चले आ रहे है। उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा भी हैं। दोनों आपस में बातचीत करते हुए मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। इसी बीच रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की नजर टीएमसी सांसद सुदीप बंदोपाध्याय पर पड़ी।

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने स्वभाव को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। कहा जाता है कि राजनाथ सिंह के सभी पार्टी के नेताओं के साथ अच्छे संबंध हैं। राजनीतिक विवाद या विचारधारा से अलग राजनाथ सिंह के कई विपक्षी नेताओं के साथ व्यक्तिगत रिश्ते बड़े अच्छे हैं। इसके पीछे हैं उनका मिलनसार स्वभाव। इसका ताजा उदाहरण रविवार को संसद के शीतकालीन सत्र के शुरू होने से पहले बुलाई गई सर्वदलीय बैठक के दौरान को देखने मिला।

sudip

मोदी सरकार पर हमला बोल रहे थे टीएमसी सांसद, पहुंच गये राजनाथ सिंह 

दरअसल वीडियो देखने पर ऐसा लगता है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कुछ नेताओं के साथ चले आ रहे है। उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा भी हैं। दोनों आपस में बातचीत करते हुए मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। इसी बीच रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की नजर टीएमसी सांसद सुदीप बंदोपाध्याय पर पड़ी। वे मीडिया के सामने अपनी बात रख रहे थे। बताया जा रहा है कि पत्रकारों से बातचीत करते हुए टीएमसी सांसद सुदीप बंदोपाध्याय मोदी सरकार पर हमला बोल रहे थे, लेकिन इसी बीच राजनाथ सिंह टीएमसी नेता के कंधे पर हाथ रख देते हैं।

rajnath singh parliament

कंधे पर हाथ रखने के बाद चौंक गये टीएमसी नेता

टीएमसी सांसद सुदीप बंदोपाध्याय मीडिया से बात करते हुए मोदी सरकार को कोसने में लगे हुए थे और पीछे से आनंद शर्मा के साथ बात करते हुए राजनाथ सिंह चले आ रहे थे। टीएमसी सांसद सुदीप बंदोपाध्याय को जरा सा भी आभास नही हुआ कि उनके पीछे राजनाथ सिंह आकर खड़े हैं। थोड़ी देर बाद राजनाथ सिंह टीएमसी नेता के कंधे पर हाथ रखते हैं और वहां से निकल जाते हैं। कंधे पर हाथ रखने के बाद टीएमसी नेता चौंक जाते है और पीछे मुड़कर देखते हैं। हालांकि जब वे मुड़कर आगे की तरफ देखते हैं तो वे पाते है कि पीठ पर हाथ रखने वाला कोई और नहीं बल्कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह थे।

इसके बाद टीएमसी सांसद सुदीप बंदोपाध्याय जोर से हंस पड़े। राजनाथ सिंह ने उन्हें अपनी बात चालू रखने की बात कहकर वहां से निकल जाते हैं। करीब 13 सेकन्ड के इस वीडियो को देखकर हर कोई राजनाथ सिंह के इस व्यवहार की तारीफ कर रहा है। वीडियो में दो पार्टी के दो नेता राजनाथ सिंह के साथ बड़ी ही सहजता के साथ ठहाके लगते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस पर सोशल मीडिया पर तमाम तरह की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं।

देखिये सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं