newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Who is Kekda in Sidhu Moosewala Case: कौन है केकड़ा? सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में क्या है रोल?

Sidhu Moose wala Case: खबर है कि सिद्धू मूसेवाला का जो गांव है वहां संदीप उर्फ केकड़ा की रिश्तेदारी है। इस वजह से केकड़ा मूसा गांव में आता जाता रहता था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इसी केकड़ा यानी संदीप ने ही मूसेवाला की रैकी कर शूटरों को उसकी जानकारी दी थी।

नई दिल्ली। सिद्धू मूसेवाला की हत्या को लेकर पंजाब पुलिस जांच में जुटी है। इस हत्याकांड में पंजाब पुलिस ने संदीप ऊर्फ केकड़ा नाम के शख्स को अरेस्ट भी किया है। कौन है ये केकड़ा और इस हत्याकांड में इसका क्या रोल रहा है। दरअसल, पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को गोलियों से भूनकर उसकी हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद से पंजाब पुलिस कातिलों तक पहुंचने के लिए दबिश दे रही है। गिरफ्तारियां कर रही है। इस सिलसिले में पंजाब पुलिस ने केकड़ा को गिरफ्तार किया है। केकड़ा का असली नाम संदीप है। जो हरियाणा के सिरसा में कालांवाली कस्बे का रहने वाला बताया जा रहा है। खबर है कि सिद्धू मूसेवाला का जो गांव है वहां संदीप उर्फ केकड़ा की रिश्तेदारी है। इस वजह से केकड़ा मूसा गांव में आता जाता रहता था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इसी केकड़ा यानी संदीप ने ही मूसेवाला की रैकी कर शूटरों को उसकी जानकारी दी थी।

sidhu moosewala

पुलिस जांच में ये तथ्य सामने आ रहा है कि मूसेवाला से केकड़ा उसका फैन बनकर मिला था और सेल्फी भी ली थी। खबरों के मुताबिक केकड़ा का संपर्क सचिन बिश्नोई से हो सकता है, जो गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भांजा है। कहा जा रहा है कि पुलिस जांच में इस बात का भी पता लगा है कि केकड़ा ने सिर्फ मूसावाला की रैकी ही नहीं की बल्कि शूटर्स को गाड़ी दिलवाने का काम भी केकड़ा के जिम्मे था। बताया जाता है कि मूसावाला के घर में अपरिचित को घर में एंट्री नहीं दी जाती थी।

मूसेवाला के जो फैंस मिलने आते थे तो उनसे वो एक पेड़ के नीचे सेल्फी प्वॉइंट है वहां पर भी मिलकर सेल्फी लेते थे।उसदि के सीसीटीवी फुटेज में केकड़ा भी कैद दिखा। केकड़ा मूसेवाला का फैन बनकर उस दिन मूसेवाल के पास गया। करीब 45 मिनट तक वो मूसेवाला के घर के बाहर रहा। इसके बाद परिवारवालों ने शक जताया कि ये मुखबिर हो सकते हैं। मूसावाला के साथ के सेल्फी तो ली ही थी। चाय भी पी थी। माना जा रहा है इसी दौरान उसे इस बारे में ये जानकारी हो गई थी कि मूसेवाला के साथ गाड़ी में सिक्योरिटी गार्ड नहीं है। पुलिस अब गिरफ्तार केकड़ा से पूछताछ कर रही है। आगे क्या कुछ जानकारी निकलकर आती है। ये देखना अभी बाकी है।