newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Who is Milind Deora: कौन हैं मिलिंद देवड़ा?, जिन्होंने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ से पहले राहुल गांधी को दिया झटका

Who is Milind Deora: इसके साथ उनके इस कदम को आगामी लोकसभा चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल, दक्षिण मुंबई से चुनाव लड़ना चाहते हैं और कांग्रेस में रहते हुए वो इस बात को भांप चुके हैं कि यहां उन्हें टिकट नहीं मिलने वाला है। ऐसे में उन्होंने लोकसभा चुनाव से कुछ माह पहले बड़ा दांव चलते हुए कांग्रेस से अपना 55 साल पुराना नाता तोड़ लिया।

नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव और राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ से पहले कांग्रेस को मिलिंद देवड़ा (Who is Milind Deora) के रूप में बड़ा झटका लगा है। मिलिंद ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। माना जा रहा है कि वो अब एकनाथ शिंदे की गुट वाली शिवसेना में शामिल हो सकते हैं। बता दें कि बीते दिनों जब उनसे इस संदर्भ में सवाल किया गया था, तो उन्होंने कोई भी जवाब देने से गुरेज किया था और शिवसेना में शामिल होने की बातों को महज अफवाह बताया था, मगर अब जब वो कांग्रेस से त्यागपत्र दे चुके हैं, तो इस बात को लेकर चर्चा पहले की तुलना में प्रबल हो चुकी है कि वो शिंदे गुट वाली शिवसेना में शामिल हो सकते हैं।

इसके साथ ही उनके इस कदम को आगामी लोकसभा चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल, मिलिंद दक्षिण मुंबई से चुनाव लड़ना चाहते हैं और कांग्रेस में रहते हुए वो इस बात को भांप चुके हैं कि यहां उन्हें टिकट नहीं मिलने वाला है। ऐसे में उन्होंने लोकसभा चुनाव से कुछ माह पहले बड़ा दांव चलते हुए कांग्रेस से अपना 55 साल पुराना नाता तोड़ लिया। बता दें कि मिलिंद का कांग्रेस से 55 साल पुराना नाता रहा है, जिसका जिक्र उन्होंने खुद अपने पोस्ट में किया है। आइए, आगे आपको बताते हैं कि उन्होंने अपनी पहली प्रतिक्रिया में क्या कहा है ?

क्या बोले मिलिंद देवड़ा ?

मिलिंद ने अपने ट्विटर हैंडल पर किए गए पोस्ट में कहा कि , ‘ आज मेरी राजनीतिक यात्रा के एक महत्वपूर्ण अध्याय का समापन हुआ। की प्राथमिक सदस्यता से मैंने अपना त्यागपत्र दे दिया है। कांग्रेस पार्टी के साथ मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता ख़त्म। मैं वर्षों से उनके अटूट समर्थन के लिए सभी नेताओं, सहकर्मियों और कार्यकर्ताओं का आभारी हूं।

नहीं थम रहा सियासी बवाल 

उधर, मिलिंद देवड़ा के इस्तीफे को लेकर कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने आ चुकी है। कांग्रेस ने मिलिंद के इस्तीफे को बीजेपी की साजिश करार दिया है। वहीं, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने इस्तीफे की टाइमिंग पर सवाल उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि मिलिंद देवड़ा से उनकी फोन पर बात हुई थी, जिसमें उन्होंने मुझे दक्षिण मुंबई से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की थी, तो मैंने उनसे कहा था कि आगामी दिनों में हम इस पर विस्तार से वार्ता करेंगे, लेकिन अब मुझे लगता है कि यह सबकुछ एक तरह का तमाशा था। उन्होंने पार्टी छोड़ने का मन बना लिया था, तो इस पर कौन क्या कर सकता है। जयराम रमेश ने कहा था कि वो सीट शेयरिंग को लेकर आगामी दिनों में राहुल गांधी से विस्तार से वार्ता करेंगे कि किसे कहां से चुनावी मैदान में उतारना है। वहीं, मिलिंद देवड़ा के इस्तीफा देने पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि कांग्रेस में जो भी सच बोलता है, तो उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है।

कौन है मिलिंद देवड़ा ?

वहीं, अपने सियासी सफर के दौरान मिलिंद देवड़ा दक्षिण मुंबई से दो दफा सांसद रह चुके हैं। वो 2004 और 2006 में चुनाव जीते थे। उन्होंने कांग्रेस में रहते हुए कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी का भी निर्वहन किया था। यही नहीं, मिलिंद मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। अब ऐसे में वो सियासी मोर्चे पर आगामी दिनों में क्या कुछ कदम उठाते हैं। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।