newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Chhattisgarh Assembly Election Results 2023: छत्तीसगढ़ में खिला कमल, बड़ा उलटफेर करते हुए सत्ता में BJP की वापसी

Chhattisgarh Assembly Election Results 2023 Live Updates: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों के रुझान में बीजेपी ने बहुमत हासिल कर लिया है। पूर्व सीएम रमन सिंह ने जीत हासिल की है। बघेल के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत को करारी हार मिली है। आइए जानते हैं चुनाव से जुडी पल-पल की अपडेट….

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा की सीटों पर दो चरणों में मतदान कराए गए थे। पहले चरण में छत्तीसगढ़ के 20 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ था, जबकि 17 नवंबर को बाकी के 70 सीटों पर मतदान कराया गया था। निर्वाचन आयोग के मुताबिक प्रदेश में पिछले चुनाव कीे तरह इस बार भी 76.31 फीसदी मतदान हुआ। यहां शहरी इलाकों में वोटिंग परसेंट कम रहा, जबकि गांवों में ज्यादा तादाद में लोग पोलिंग बूथ पर पहुंचे। बता दें कि साल 2018 के चुनाव में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की जीत हुई थी। भूपेश बघेल यहां के मुख्यमंत्री बने थे। अब पांच साल बाद वापस साल 2023 में छत्तीसगढ़ में विधानसभा के चुनाव हुए, जिसके नतीजें आने अब शुरू हो चुके हैं। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों के रुझान में बीजेपी ने बहुमत हासिल कर लिया है। पूर्व सीएम रमन सिंह ने जीत हासिल की है। बघेल के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत को करारी हार मिली है। आइए जानते हैं चुनाव से जुडी पल-पल की अपडेट….

05:55 PM: बीजेपी ने 14 सीटों पर दर्ज की जीत

चुनाव आयोग की अपडेट के मुताबिक बीजेपी ने 14 सीटों पर जीत दर्ज की है जबकि 41 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस ने 7 सीटों पर जीत दर्ज की है और 28 सीटों पर आगे चल रही है।

 

05:50 PM: भूपेश बघेल के कई मंत्री चुनाव हारे

दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र में 15 वां राउंड में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को कुल 63484 एवं भाजपा के ललित चंद्राकर को 78576 वोट मिले। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू 15 हजार 92 वोटों से पीछे हैं। भिलाई नगर विधान सभा क्षेत्र में 11 वां राउंड में कांग्रेस देवेंद्र यादव 53,957 एवं पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय को 52704 मत मिला। विधायक देवेंद्र यादव
1253 वोट से जीत गए।

05:49 PM: पाटन से जीते मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

दुर्ग जिले के पाटन विधान सभा क्षेत्र में 17वे राउंड में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस को 94,847 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी एवं दुर्ग सांसद विजय बघेल को 75304 वोट मिले। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 19 हजार 543 वोट से जीते।

05:48 PM: कांग्रेस प्रत्याशी धनेंद्र साहू ने ईवीएम मशीन में छेड़खानी का लगाया आरोप

रायपुर जिले के अभनपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी धनेंद्र साहू ने बीजेपी के बढ़त पर मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि यह जो नतीजे आए हैं बिल्कुल अविश्वसनीय है। जिस तरह से पिछले 5 सालों में हमारी कांग्रेस की सरकार ने काम किया है। 5 सालों में हमारी पार्टी ने हर वर्गों के लिए काम किया है। किसानों के लिए किया है। मजदूरों के लिए किया है। भूमिहीनों के लिए काम किया है। बेरोजगारी भत्ता दिया है। कर्मचारियों की मांगे मानी हैं। व्यापारी भी खुश थे। यह बिल्कुल विश्वसनीय नहीं है। अवश्य ही ईवीएम मशीन में छेड़खानी की गई है।

05:42 PM: कांकेर और अंतागढ़ विधानसभा में भाजपा की जीत और भानुप्रतापपुर में कांग्रेस

कांकेर में भाजपा के आशाराम नेताम जीते, भानुप्रतापपुर में कांग्रेस से सावित्री मंडावी की जीतीं और अन्तागढ़ विधानसभा से भाजपा के विक्रम मंडावी जीत गए हैं।

05:41 PM: सक्ती विधानसभा से कांग्रेस के चरणदास महंत जीते

सक्ती विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ चरणदास महंत 12203 वोट से जीत गए हैं। उन्होंने भाजपा के डॉ. खिलावन साहू को हराया है।

05:40 PM: बीजेपी ने 8 सीटों पर दर्ज की जीत

चुनाव आयोग की अपडेट के मुताबिक बीजेपी ने 8 सीटों पर जीत दर्ज की है जबकि 48 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस ने 5 सीटों पर जीत दर्ज की है और 29 सीटों पर आगे चल रही है।

05:38 PM: कांग्रेस 30 सीटों पर आगे

कांग्रेस ने 4 सीटों पर जीत दर्ज की है और 30 सीटों पर आगे चल रही है।

05:27 PM: बीजेपी ने 6 सीटों पर दर्ज की जीत
चुनाव आयोग की अपडेट के मुताबिक बीजेपी ने 6 सीटों पर जीत दर्ज की है जबकि 50 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस ने 3 सीटों पर जीत दर्ज की है और 31 सीटों पर आगे चल रही है।

05:05 PM: गौरेला पेण्ड्रा मरवाही

कांग्रेस 36851
भाजपा 49609
जेसीसीजे 37938
नोटा 3853
भाजपा प्रत्याशी प्रणव मरपच्ची 11671वोटों से आगे।

04:55 PM: मोहला मानपुर- 16 वे राउंड की गिनती पूरी

भाजपा – 40080
कांग्रेस  – 72062
कुल     –  125686
कांग्रेस आगे – 28482 वोट से।

04:50 PM: BJP 55 और कांग्रेस 35 सीटों पर आगे

चुनाव आयोग के रुझानों के मुताबिक, अभी तक भाजपा 55 और कांग्रेस 35 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

कुल सीटें- 90
बहुमत का आंकड़ा- 46

04:40 PM: पाटन में 16 राउंड पूरे, सीएम की बढ़त 17 हजार के पार

दुर्ग जिले के पाटन विधानसभा क्षेत्र में 16वें राउंड की गिनती के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस को 86,691 वोट मिले। वहीं, भाजपा प्रत्याशी एवं दुर्ग सांसद विजय बघेल को 68,924 वोट मिले। अब तक की गिनती के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 17 हजार 767 वोट से आगे चल रहे हैं।

04:29 PM: मुख्यमंत्री भूपेश की बड़ी बढ़त, गृहमंत्री ताम्रध्वज लगातार पिछड़ रहे

दुर्ग जिले के पाटन विधानसभा क्षेत्र में 15वें राउंड की गिनती के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 16,145 वोटों से आगे चल रहे हैं। अब तक की गिनती में सीएम को 81072 वोट मिले जबकि भाजपा प्रत्याशी एवं दुर्ग सांसद विजय बघेल को 64927 वोट मिले। वहीं, दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को दसवें राउंड के बाद कुल कुल 40131 और भाजपा के ललित चंद्राकर को 52877 वोट मिले है। इस तरह से अब तक की गिनती में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू 12 हजार 746 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

04:22 PM: बीजापुर विधानसभा 18वां राउंड

कांग्रेस (विक्रम मंडावी)- 35574 मत
बीजेपी (महेश गागड़ा)- 32128 मत
कांग्रेस 3046 वोटों से आगे।

खैरागढ़ विधानसभा 12वां राउंड
कांग्रेस से यशोदा वर्मा को 3772 मत
भाजपा से विक्रांत सिंह को 4974 मत
भाजपा 2172 वोट से आगे

लोरमी विधानसभा से अरुण साव की जीत तय है। करीब 40,000 हजार से अधिक मतों से जीत दर्ज कर रहें है। सिर्फ एक राउंड बाकी है।

04:20 PM: खाद्य मंत्री अमरजीत भगत की करारी हार

भूपेश बघेल के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत की करारी हार हुई है। मंत्री अमरजीत भगत 20978 वोट से हार गए हैं।
जैजैपुर सीट पर 16 राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी बालेश्वर साहू 20 हजार 25 मत से आगे

सक्ती सीट पर 14 राउंड पूरे
कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर चरणदास महंत 97016 मत से आगे
चन्द्रपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रामकुमार यादव 19869 मत से आगे

03:57 PM: ‘छत्तीसगढ़ में हुआ परिवर्तन शुभ’

24 हजार से अधिक मतों के बढ़त के बाद बिलासपुर के भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल ने मीडिया से बात की। अमर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हुआ परिवर्तन शुभ है। अमर ने बिलासपुर की जनता का धन्यवाद देते हुए कहा कि जो वादा उन्होंने बिलासपुर की जनता से किया था उसे वो पूरा करेंगे।

03:50 PM: भाजपा के प्रणव मरपच्ची आगे

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही विधानसभा सीट से 12वें राउंड में भाजपा के प्रणव मरपच्ची आगे चल रहे हैं। कांग्रेस डॉ. के.के ध्रुव और जेसीसीजे के गुलाब राज पीछे हैं।
कांग्रेस 25983
भाजपा 33935
जेसीसीजे 24426
भाजपा प्रत्याशी प्रणव मरपच्ची 7952 वोटों से आगे।

दुर्ग की पाटन विधनसभा सीट पर 13 राउंड पूरे
कांग्रेस भूपेश बघेल 71077
बीजेपी विजय बघेल 57088
कांग्रेस 13989 वोट से आगे

03:50 PM: भाजपा की बड़ी जीत

रायपुर संभाग के महासमुंद की बसना विधानसभा सीट से भाजपा की निर्णायक जीत। भाजपा प्रत्याशी संपत अग्रवाल 36,589 वोट से जीत गए हैं। कांग्रेस के मौजूदा विधायक देवेंद्र बहादुर सिंह हार गए हैं।
इसके अलावा, सरायपाली विधानसभा से कांग्रेस ने बड़ी जीत दर्ज की है। कांग्रेस प्रत्याशी चातुरी नंद 41,610 वोट से जीती हैं। भाजपा की प्रत्याशी सरला कोसरिया हार गई हैं।

03:45 PM: दुर्ग की ग्रामीण विधनसभा सीट पर नौ राउंड पूरे

ललित चंद्राकर (भाजपा) 48015
ताम्रध्वज साहू (कांग्रेस) 36290
भाजपा 11725 वोट से आगे

दुर्ग विधनसभा सीट से सात राउंड पूरे
गजेन्द्र यादव (भाजपा) 47394
अरुण वोरा (कांग्रेस) 20542
बीजेपी 26852 वोट से आगे

कांकेर की भानुप्रतापपूर विधानसभा सीट से 17 राउंड पूरे, कांग्रेस 27294 मतों से आगे
कांग्रेस- सावित्री मण्डावी – 72772
भाजपा- गौतम उईके – 45478

अंतागढ़ विधानसभा सीट पर 10 राउंड के बाद
बीजेपी – 46885
कांग्रेस – 22380
भाजपा – 24505 वोट से आगे

03:35 PM: पामगढ़ विधानसभा सीट पर 9 राउंड पूरे

भाजपा के संतोष लहरे को 25,284 मत मिले
कांग्रेस के शेषरज हरबंश को 38,651 मत प्राप्त हुए
कांग्रेस 13,367 मत से आगे

जांजगीर चांपा विधनसभा सीट पर 10 राउंड पूरे
भाजपा के नारायण चंदेल को 45,336 वोट मिले
कांग्रेस के व्यास कश्यप को 43,599 मत प्राप्त हुए
भाजपा 1737 वोट से आगे

बलौदाबाजार विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी शैलेष नितिन त्रिवेदी को 55,380 वोट मिले।
भाजपा के टंकराम वर्मा को 48930 वोट मिले।
कांग्रेस के शैलेष नितिन त्रिवेदी 6450 वोट से आगे।

03:25 PM: भानुप्रतापपूर सीट पर कांग्रेस आगे

कांकेर की भानुप्रतापपूर विधानसभा सीट पर 16वें राउंड में कांग्रेस 25778 मतों से आगे है।
कांग्रेस- सावित्री मण्डावी – 67996
भाजपा- गौतम उईके – 42218

कांकेर की विधानसभा सीट पर 16वें राउंड तक भाजपा 1003 मतों से आगे चल रहे हैं।
भाजपा – आशाराम नेताम – 63787
कांग्रेस – शंकर ध्रुवा – 62784

03:20 PM: कांग्रेस प्रत्याशी भोलाराम साहू जीते

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले की विधानसभा सीट पर नौ राउंड पूरे हो गए हैं। सक्ती विधानसभा सीट से कांग्रेस के डॉ. चरण दास महंत 7153 वोट से आगे चल रहे हैं। चंद्रपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के रामकुमार यादव 14,188 वोट से आगे चल रहे हैं। जैजैपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के बालेश्वर साहू 8457 वोट से आगे चल रहे हैं। राजनांदगांव जिले से पहला नतीजा आया है। खुज्जी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी भोलाराम साहू लगभग 26,242 मतों से जीत गए हैं।

03:14 PM: भिलाई नगर से कांग्रेस के देवेंद्र यादव आगे

भिलाई नगर विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार देवेंद्र यादव 2966 वोटों से आगे चल रहे हैं। अभी तक की गिनती में कांग्रेस के देवेंद्र यादव को 35400 और भाजपा के प्रेमप्रकाश पांडेय को 32, 434 वोट मिले हैं।

03:14 PM: अहिवारा से भाजपा के डोमन लाल आगे

11वें राउंड की गिनती के बाद अहिवारा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार डोमन लाल कोर्सेवाडा 11 हजार 146 वोट से आगे चल रहे हैं। भाजपा के डोमन लाल कोर्सेवाडा को 56676 वोट और कांग्रेस के निर्मल कोसरे को 45530 वोट मिले।

03:12 PM: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 10 हजार वोटों से आगे

 दुर्ग जिले के पाटन विधानसभा क्षेत्र में 11वें राउंड में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (कांग्रेस) ने 58974 वोट पाए। वहीं भाजपा प्रत्याशी एवं दुर्ग सांसद विजय बघेल को 48962 वोट मिले। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अभी 10 हजार 12 वोट से आगे चल रहे हैं।

03:10 PM: भाजपा प्रत्याशी आगे

मुंगेली विधानसभा सीट पर 13वां राउंड पूरा हो गया है। भाजपा प्रत्याशी पुन्नूलाल मोहले 9642 मतों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी संजीत बनर्जी पीछे चल रहे हैं।
कांकेर विधानसभा सीट पर 13वें राउंड तक भाजपा 1367 मतों से आगे चल रही है।
भाजपा – आशाराम नेताम – 51704
कांग्रेस – शंकर ध्रुवा – 50337

कांकेर की भानुप्रतापपूर विधानसभा सीट पर 15वें राउंड में कांग्रेस 25,466 मतों से आगे
कांग्रेस – सावित्री मण्डावी – 63527
भाजपा – गौतम उईके – 38061

02:50 PM: पाटन में CM भूपेश बघेल सात हजार ज्यादा वोटों से आगे

अब तक की गिनती में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (कांग्रेस) 52,799 और भाजपा के विजय बघेल को 45,328 वोट मिले हैं। दुर्ग जिले के पाटन विधानसभा क्षेत्र में दसवें राउंड की गिनती के बाद भूपेश बघेल 7471 वोट से आगे चल रहे हैं। इससे पहले नौवें राउंड में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 5598 वोट से आगे, आठवें राउंड में 4401 वोट से आगे, छठवें राउंड में 2470 वोट से आगे थे।

02:35 PM: रमन सिंह निर्णायक 37,000 से अधिक मतों से आगे

भाजपा प्रत्याशी सौरभ सिंह 37200
कांग्रेस प्रत्याशी राघवेंद्र सिंह 52095
कांग्रेस 14895 मत से आगे

02:28 PM: बीजापुर में 12वां राउंड
महेश गागड़ा (भाजपा) – मिले कुल मत 25656
विक्रम मंडावी (कांग्रेस)- मिले कुल मत 27244
कांग्रेस के विक्रम मंडावी 1588 मतों से आगे चल रहे हैं

राजनांदगांव विधानसभा सीट से पूर्व सीएम और भाजपा प्रत्याशी डॉ. रमन सिंह निर्णायक 37,000 से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं। मतगणना केंद्र के बाहर भाजपा कार्यकर्ता  और पदाधिकारियों में खुशी की लहर है। एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं।

02:22 PM: अब तक का ताजा अपडेट

मुंगेली विधानसभा सीट पर 12वां राउंड तक भाजपा प्रत्याशी पुन्नूलाल मोहले 8441 मतों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी संजीत बनर्जी पीछे हैं।
रायपुर संभाग की विधानसभा सीट महासमुंद से 9वें राउंड में कांग्रेस 4329 मतों से आगे
विधानसभा खल्लारी से 10वें राउंड में कांग्रेस 10380 मतों से आगे
बसना विधानसभा में भाजपा 17वें राउंड में 27470 मतों से आगे
सरायपाली विधानसभा में 15वें राउंड में कांग्रेस 32555 मतों से आगे
विधानसभा सरायपाली से कांग्रेस की चातुरी नंद ने बनाई बढ़त
विधानसभा बसना से भाजपा के संपत अग्रवाल ने बनाई बढ़त

02:17 PM: भाजपा ने 55 सीटों पर बनाई बढ़त

चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के मुताबिक

भाजपा-55
कांग्रेस-32
अन्य-3
कुल सीटें- 90
बहुमत 46

02:10 PMजांजगीर चांपा विधनसभा 8 राउंड

नारायण चंदेल बीजेपी- 38456
व्यास कश्यप कांग्रेस- 32948
बीजेपी 5508 वोट से आगे

अकलतरा विधानसभा सीट पर 10 राउंड पूरे

सौरभ सिंह भाजपा 34409
राघवेंद्र सिंह कांग्रेस 48053
कांग्रेस प्रत्याशी 13644 मत से आगे

मोहला मानपुर सीट पर 10 राउंड की गिनती पूरी

भाजपा – 26875
कांग्रेस – 43271
कुल – 7865
कांग्रेस 12896 वोट से आगे।

02:05 PM: बेमेतरा विधानसभा में 10वें राउंड की गिनती

10वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी दीपेश साहू 4306 वोट से आगे
साजा विधानसभा से 10वे राउंड कैबिनेट मंत्री रविन्द्र चौबे 6204 मत से पीछे
नवागढ़ विधानसभा से 10 वें राउंड में भाजपा के दयालदास बघेल 8027 मत से आगे और मंत्री गुरु रुद्र कुमार पीछे

02:02 PM: भानुप्रतापपूर विधानसभा में 14वें राउंड की गिनती

कांग्रेस 25520 मतों से आगे
कांग्रेस- सावित्री मण्डावी- 59440
भाजपा- गौतम उईके- 33920

02:00 PM: अंबिकापुर में पांचवें राउंड की गिनती

अंबिकापुर में पांचवें राउंड में टीएस सिंहदेव 5106 वोटों से पीछे हैं। जबकी भाजपा प्रत्याशी राजेश अग्रवाल 26535 वोटों से आगे हैं।

01:54 PM: बीजापुर में दसवें राउंड की गिनती
महेश गागड़ा (भाजपा) – 1227
दसवें राउंड तक महेश गागड़ा को मिले कुल मत 18386 मिले
विक्रम मंडावी (कांग्रेस)- 794
दसवें राउंड तक विक्रम मंडावी को मिले कुल मत 21933 मिले

01:35 PM: अंबिकापुर से BJP के राजेश अग्रवाल आगे

तीसरे राउंड की गिनती के बाद टीएस सिंह देव अंबिकापुर से भारतीय जनता पार्टी के राजेश अग्रवाल से 366 वोटों से पीछे चल रहे हैं। वहीं, तीसरे राउंड की गिनती के बाद ताम्रध्वज साहू दुर्ग ग्रामीण सीट से बीजेपी के ललित चंद्राकर से 5123 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

01:30 PM: डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव और गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू पीछे

छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के 13 में से नौ मंत्री विधानसभा चुनाव में रविवार को शुरुआती दौर की गिनती के बाद पीछे चल रहे हैं। उनमें उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू शामिल हैं। ये दोनों प्रमुख नेता वर्ष 2018 के चुनावों में कांग्रेस की प्रचंड जीत के बाद मुख्यमंत्री पद के दावेदार थे और राज्य इकाई के प्रमुख दीपक बैज शामिल थे।

01:23 PM: पूर्व मुख्यमंत्री की बड़ी बढ़त

कटघोरा विधानसभा 7वें राउंड के नतीजे
भाजपा के प्रेमचंद पटेल 29155
कांग्रेस पुरुषोत्तम कंवर 22381
भाजपा 6774 से आगे

01:18 PM: पूर्व मुख्यमंत्री की बड़ी बढ़त
राजनांदगांव विधानसभा सीट पर आठ राउंड की मतगणना के बाद डां.रमन सिंह 25 हजार 700 मतों से आगे चल रहे हैं।
सक्ती विधानसभा सीट से सातवें राउंड में 3106 वोट से कांग्रेस के चरणदास महंत आगे
जैजैपुर से दसवां राउंड में 8700 वोट से कांग्रेस के बालेश्वर साहु आगे
चंद्रपुर से आठवें राउंड में कांग्रेस के रामकुमार 13000 वोट से आगे

दुर्ग की वैशाली सीट पर सात राउंड
मुकेश चंद्राकर कांग्रेस -23152
रिकेश सेन बीजेपी -38900
बीजेपी 15748 वोट से आगे

दुर्ग ग्रामीण के छह राउंड
ताम्रध्वज साहू कांग्रेस -25780
ललित चंद्राकर बीजेपी -32544
बीजेपी 6764 वोट से आगे

01:10 PM: धमतरी में 12वां राउंड

12वें राउंड के बाद सरगुजा संभाग की लुंड्रा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी प्रबोध मिंज निर्णायक बढ़त की ओर हैं 22109 वोट से आगे हैं। कांग्रेस के ओंकार साहू को 35623, भाजपा की रंजना साहू को 25396 वोट मिले हैं। कांग्रेस 10227 वोटों से आगे है।

कुरूद विधानसभा सीट पर अपडेट
कांग्रेस- तारिणी चंद्राकर -29755
भाजपा- अजय चंद्राकर- 31831
भाजपा 2076 वोट से आगे

सिहावा विधानसभा
कांग्रेस- अंबिका मरकाम- 30599
भाजपा- के श्रवण मरकाम- 24721
कांग्रेस 5878 वोट से आगे

भानुप्रतापपूर विधानसभा आठवां राउंड
विधानसभा भानुप्रतापपूर आठवें राउंड में कांग्रेस 13240 मतों से आगे
कांग्रेस- सावित्री मण्डावी- 32515
भाजपा- गौतम उईके- 19275

01:03 PM: दुर्ग जिले की पाटन विधानसभा सीट पर सात राउंड के बाद कांग्रेस आगे

भूपेश बघेल कांग्रेस -37719
विजय बघेल बीजेपी -33457
कांग्रेस 4262 वोट से आगे

01:00 PM: हार की कगार पर मंत्री मोहम्मद अकबर

कवर्धा विधानसभा सीट से 6 राउंड के बाद भाजपा और कांग्रेस के बीच बड़ा अंतर हो गया है।
मंत्री मोहम्मद अकबर पीछे चल रहे हैं। BJP के विजय शर्मा 12092 वोटों से आगे चल रहे हैं
खैरागढ़ विधानसभा सीट से पांचवें राउंड में भाजपा 228 मतों से आगे।
मुंगेली में 9 राउंड तक भाजपा प्रत्याशी पुन्नूलाल मोहले 5200 मतों से आगे हैं।
कांग्रेस प्रत्याशी संजीत बनर्जी 5200 मतों से पीछे चल रहे हैं।

12:50 PM: भूपेश बघेल पाटन से आगे 

पांचवें दौर की गिनती के बाद निवर्तमान मुख्यमंत्री और कांग्रेस उम्मीदवार भूपेश बघेल पाटन से 1452 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं, उन्हें अब तक कुल 26854 वोट मिले हैं।

12:40 PM: रमन सिंह सातवें राउंड के बाद 22,000 मतों से आगे

राजनांदगांव विधानसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा प्रत्याशी डॉ. रमन सिंह सातवें राउंड के बाद 22,000 मतों से आगे चल रहे हैं।

12:35 PM: धमतरी जिले की धमतरी विधानसभा सीट पर पांच राउंड के बाद 

कांग्रेस के ओंकार साहू को 29807 तो भाजपा की रंजना साहू को 20673 मत मिले। कांग्रेस को 9134 मतों की बढ़त। कुरूद विधानसभा सीट पर कांग्रेस की तारिणी चंद्राकर को 24185, भाजपा के अजय चंद्राकर को 25981 वोट मिले। भाजपा ने 1796 मतों की बढ़त बना रखी है।

12:25 PM: कांग्रेस उम्मीदवार टीएस सिंहदेव पीछे

छत्तीसगढ़ की अंबिकापुर विधानसभा सीट से अभी तक के रुझानों में कांग्रेस उम्मीदवार टीएस सिंहदेव पीछे चल रहे हैं।

भाजपा-55
कांग्रेस-33
अन्य-2
कुल सीटें
90
बहुमत 46

12:21 PM: बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी BJP

चुनाव आयोग के मुताबिक अभी तक के रुझानों में बीजेपी बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है। वहीं काफी देर तक पीछे चलने के बाद सीएम भूपेश बघेल फिर से बढ़त बना ली है। वह 164 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल चल रहे हैं।

भाजपा-53
कांग्रेस-35
अन्य-2
कुल सीटें
90
बहुमत 46

12:00 PM: छत्तीसगढ़ में बड़ा उलटफेर

चुनाव आयोग के मुताबिक अभी तक के रुझानों में भाजपा बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है।
भाजपा-52
कांग्रेस-36
अन्य-2
कुल सीटें
90
बहुमत 46

11:56 AM: विजय बघेल 407 वोट से आगे

रुझानों में चाचा सीएम भूपेश बघेल को भतीजे विजय ने पछाड़ दिया है। विजय बघेल 407 वोट से आगे चल रहे हैं। वहीं, अंबिकापुर सीट से डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव भी पीछे चल रहे हैं।

11:54 AM: चुनाव आयोग के अनुसार बीजेपी कोे बहुमत

छत्तीसगढ़ चुनाव 2023: चुनाव आयोग के अनुसार बीजेपी 50 और कांग्रेस 38 सीट से आगे चल रही है।

11:49 AM: सीएम भूपेश बघेल सहित कई बड़े चेहरे पीछे

छत्तीसगढ़ में चुनाव आयोग के अभी तक के रुझानों में सीएम भूपेश बघेल सहित कई बड़े चेहरे पीछे चल रहे हैं।विधानसभा क्षेत्र 62 – पाटन (छत्तीसगढ़)
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (कांग्रेस) 400 से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं।
विजय बघेल(भाजपा ) 407 वोटों से आगे चल रहे हैं।

11:45 AM: रायपुर जिले की सात विधानसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा

रायपुर ग्रामीण में पांचवे राउंड में बीजेपी 10373 वोट से आगे
रायपुर उत्तर में दूसरे राउंड में बीजेपी 3167 वोट से आगे
रायपुर दक्षिण में दूसरे राउंड में बीजेपी 5334 वोट से आगे
रायपुर पश्चिम में तीसरे राउंड में बीजेपी 4643 वोट से आगे
आरंग में तीसरे राउंड में बीजेपी 2989 वोट से आगे
धरसीवां में तीसरे राउंड में बीजेपी 5079 वोट से आगे
अभनपुर में तीसरे राउंड में बीजेपी 1589 वोट से आगे

11:30 AM: लोरमी विधानसभा लोरमी तीसरे राउंड की मतगणना

अरुण साव बीजेपी 8929 मत
थानेश्वर साहू कांग्रेस 6644 मत
सागर सिंह JCCJ 3082 मत
टोटल 2285 मतों से बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव आगे

कांकेर विधानसभा सीट पर पांचवे राउंड तक बीजेपी 2190 मतों से आगे
भाजपा – आशाराम नेताम – 20621
कांग्रेस – शंकर ध्रुवा -18431

11:25 AM: कबीरधाम जिले की पंडरिया विधानसभा सीट पर तीसरा राउंड 

नीलू चंद्रवंशी कांग्रेस  5225 (आगे)
भावना बोहरा बीजेपी 4450(पीछे)

कवर्धा विधानसभा 
विजय शर्मा भाजपा 7101(आगे)
मोहम्मद अकबर कांग्रेस 4359 (पीछे)

महासमुंद(रायपुर संभाग)- तीसरे राउंड की गिनती पूरी
लगातार पीछे चल रही भाजपा हुई आगे
खल्लारी विधानसभा सीट
भाजपा – 12538
कांग्रेस – 12767
कुल – 26545
भाजपा 229 वोट से आगे हुई

11:17 AM: सक्ती में भाजपा आगे

सक्ती के चंद्रपुर विधानसभा से कांग्रेस 1002 वोटों से आगे चल रही है। सक्ती में भाजपा 2200 वोटों से आगे है। जैजैपुर सीट से 1546 वोटों से कांग्रेस आगे चल रही है।

11:11 AM: कांग्रेस के ओंकार साहू को बढ़त

धमतरी जिले में दो राउंड के बाद कांग्रेस के ओंकार साहू को 11,116 की भाजपा की रंजना साहू को 8299 वोट मिले हैं। कांग्रेस ने 2817 मतों की बढ़त बना रखी है। कुरूद विधानसभा सीट पर कांग्रेस के तारिणी चंद्राकर को 8958 वोट मिले हैं। भाजपा के अजय चंद्राकर को 10771 मत मिले हैं। भाजपा की 1813 बढ़त बना रखी है। सिहावा विधानसभा सीट से कांग्रेस की अंबिका मरकाम को 10254 वोट मिले। भाजपा के श्रवण मरकाम को 8815 मत प्राप्त हुए। 1439 मतों से कांग्रेस आगे चल रही है।

10:50 AM: बीजेपी 39 सीट से आगे

छत्तीसगढ़ चुनाव 2023: चुनाव आयोग के अनुसार बीजेपी 39 और कांग्रेस 35 सीट से आगे चल रही है।

10:49 AM: बीजेपी 34 और कांग्रेस 28 सीट से आगे

छत्तीसगढ़ चुनाव 2023: चुनाव आयोग के अनुसार बीजेपी 34 और कांग्रेस 28 सीट से आगे चल रही है।

10:47 AM: सूरजपुर में भाजपा आगे 

सूरजपुर की प्रतापपुर विधानसभा सीट पर 
कांग्रेस  — 2991
बीजेपी — 5133
बीजेपी की सकुन्तला सिंह पोर्ते 2142 मतों से आगे

सूरजपुर की भटगांव विधानसभा सीट पर भाजपा आगे 
कांग्रेस- 1430
बीजेपी- 5112
3682 मतों से बीजेपी आगे

सूरजपुर की प्रेमनगर विधानसभा सीट
कांग्रेस – 4124
बीजेपी – 5163
बीजेपी के भुलन सिंह मराबी 1039 मतों से आगे

10:44 AM: दो राउंड में कांग्रेस आगे

कांकेर मे भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर दो राउंड में कांग्रेस 3179 मतों से आगे
कांग्रेस – सावित्री मण्डावी – 7251
भाजपा – गौतम उईके – 4072
आप – कोमल हुपेंडी – 3522

10:44 AM: टीएस सिंहदेव आगे

अंबिकापुर विधानसभा सीट पर दूसरे राउंड में टीएस सिंहदेव 1139 वोट से आगे चल रहे हैं। राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र से रमन सिंह बीजेपी लगभग 1568 वोटों से आगे चल रहे हैं डोंगरगढ़ से कांग्रेस की हर्षिता बघेल करीब 2456 वोटों से आगे हैं। खुज्जी से निर्दलीय ललिता कंवर आगे हैं। डोंगरगांव से कांग्रेस के दलेश्वर साहू 47 वोटों से आगे हैं।

10:43 AM: दुर्ग जिले में पहला राउंड का अपडेट

पाटन विधानसभा
भूपेश बघेल कांग्रेस _5375
विजय बघेल बीजेपी -5188
भूपेश बघेल 187 वोट से आगे

वैशाली नगर विधानसभा
रिकेश सेन बीजेपी -5392
मुकेश चंद्राकर कांग्रेस -3197
रिकेश सेन बीजेपी 2195

दुर्ग शहर विधानसभा
अरुण वोरा कांग्रेस -2671
गजेन्द्र यादव बीजेपी -6739
बीजेपी 4068 वोट से आगे

अहिवारा विधानसभा 
डोमन लाल कोर्सेवाडा बीजेपी -6522
निर्मल कोसरे कांग्रेस -3111
बीजेपी 3411 वोट से आगे

10:39 AM: शुरुआती रुझानों में कांटे की टक्कर

भाजपा-48
कांग्रेस-44
अन्य-2
कुल सीटें
90
बहुमत का आंकड़ा- 46

10:38 AM: रायपुर में पहला राउंड के बाद पांच सीटों पर भाजपा आगे

रायपुर में पहला राउंड के बाद पांच सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। दो पर कांग्रेस ने बढ़त ले रखी है। रायपुर पश्चिम से भाजपा के राजेश मूणत आगे, उत्तर से भाजपा के पुरंदर मिश्रा आगे, दक्षिण से भाजपा के बृजमोहन अग्रवाल ने बढ़त बनाई हुई है। अभनपुर से भाजपा के इंद्रकुमार साहू, धरसींवा से भाजपा के अनुज शर्मा आगे हैं। आरंग से शिव डहरिया और रायपुर ग्रामीण से पंकज शर्मा आगे चल रहे है।

10:28 AM: छत्तीसगढ़ में कौन आगे/कौन पीछे?

भाजपा-43
कांग्रेस-46
अन्य-1
कुल सीटें
90
बहुमत 46

10:07 AM: बीजेपी 23 और कांग्रेस 18 सीट से आगे

छत्तीसगढ़ चुनाव 2023: चुनाव आयोग के अनुसार बीजेपी 23 और कांग्रेस 18 सीट से आगे चल रही है।

10:05 AM: छत्तीसगढ़ में कौन आगे/कौन पीछे?

छत्तीसगढ़ के शुरुआती रुझानों में बड़ा उलटफेर होता दिख रहा है। अभी तक के रुझानों में भाजपा ने बहुमत के आंकड़ों को छू लिया है। भाजपा 46 और कांग्रेस 42 सीटों पर आगे चल रही है।

09:56 AM: कांग्रेस 14 और बीजेपी 13 सीट से आगे

छत्तीसगढ़ चुनाव 2023: चुनाव आयोग के अनुसार, कांग्रेस 14 और बीजेपी 13 सीट से आगे चल रही है।

09:52 AM: छत्तीसगढ़ में कांटे की टक्कर, बीजेपी 45 और कांग्रेस 43 सीटो

 छत्तीसगढ़ के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रहा है। राज्य में भाजपा 45 और कांग्रेस 43 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

09:45 AM: छत्तीसगढ़ में कांटे की टक्कर

छत्तीसगढ़ के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रहा है। राज्य में भाजपा 45 और कांग्रेस 43 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

09:45 AM: कौन आगे/कौन पीछे?

अंतागढ़ विधानसभा-

भाजपा 610 विक्रम उसेंडी
कांग्रेस 72 रूपसिंग
निर्दलीय- 205 मंतूराम पवार
निर्दलीय 36 अनूप नाग

भाजपा: नारायणपुर डाक मत 280 से आगे
कांकेर भानुप्रतापपुर से कांग्रेस आगे

09:43 AM: कांग्रेस 10 और बीजेपी 7 सीट से आगे

चुनाव आयोग के अनुसार, कांग्रेस 10 और बीजेपी 7 सीट से आगे चल रही है।

09:42 AM: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज

चित्रकोट विधानसभा सीट पर पहले राउंड में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज आगे हो गए हैं। उन्हें 3167 मत मिले हैं। बीजेपी के विनायक गोयल को 2968 वोट मिले हैं।

09:37 AM: कांग्रेस 3 और बीजेपी 1 सीट से आगे

चुनाव आयोग के अनुसार, कांग्रेस 3 और बीजेपी 1 सीट से आगे चल रही है।

09:35 AM: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज

चित्रकोट विधानसभा सीट पर पहले राउंड में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज आगे हो गए हैं। उन्हें 3167 मत मिले हैं। बीजेपी के विनायक गोयल को 2968 वोट मिले हैं।

09:34 AM: कवर्धा सीट से भाजपा आगे

कबीरधाम जिले में पहले राउंड में कवर्धा सीट से भाजपा प्रत्याशी विजय शर्मा 499 वोट से आगे चल रहे हैं। पंडरिया सीट से भाजपा प्रत्याशी भावना बोहरा 557 वोट से आगे चल रहे हैं।

09:31 AM: बीजेपी 1 सीट से आगे

चुनाव आयोग के अनुसार छत्तीसगढ़ में बीजेपी 1 सीट से आगे चल रही है।

09:28 AM: EVM की सील को लेकर बीजेपी ने आपत्ति जताई

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही विधानसभा के मतदान केंद्र क्रमांक 11 के EVM की सील को लेकर बीजेपी ने आपत्ति जताई है। बालोद जिले में डाकमत पत्रों और ईवीएम में दर्ज मतों की गणना शुरू हो गई है।

09:27 AM: छत्तीसगढ़ के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को बहुमत

 90 विधानसभा सीटों वाले छत्तीसगढ़ में शुरुआती रुझानों में कांग्रेस पार्टी को बहुमत मिलते दिख रहा है। पार्टी राज्य की 46 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है जबकि बीजेपी 31 सीटों पर आगे चल रही है।

09:21 AM: भाजपा प्रत्याशी प्रणव मरपच्ची आगे

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही विधानसभा क्षेत्र से पहला राउंड में भाजपा प्रत्याशी प्रणव मरपच्ची 1189 से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के डॉ. के के पीछे हैं। भाजपा के प्रणव मरपच्ची को 3159 मत मिले हैं। कांग्रेस के डॉ के के ध्रुव को 1970 और जेसीसीजे के गुलाब राज को 1381 मत मिले हैं।

09:16 AM: बेमेतरा सीट से कांग्रेस आगे

बेमेतरा जिले में नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के दयालदास बघेल आगे चल रहे हैं। बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के आशीष छाबड़ा आगे चल रहे हैं। साजा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के रविंद्र चौबे आगे चल रहे हैं।

09:16 AM: राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र से डॉ. रमन सिंह आगे

राजनांदगांव में ईवीएम मशीन के पहले राउंड की गिनती शुरू हो गई है। राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह आगे हैं। खुज्जी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय ललित कंवर आगे चल रहे हैं। डोंगरगढ़ में कांग्रेस ने बढ़त बना रखी है। डोंगरगांव में भी कांग्रेस से दलेश्वर साहू आगे चल रहे हैं।

09:15 AM: कांग्रेस के मोहम्मद अकबर आगे

कवर्धा विधानसभा से डाक मतपत्र वोटों की गिनती पूरी हो गई है। इसमें कांग्रेस के मोहम्मद अकबर आगे चल रहे हैं। कांकेर में बैलेट पेपर की गिनती हो रही है। कांकेर जिले के अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर विधानसभा के बैलेट पेपर की गिनती हो रही है।

09:14 AM: छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष पीछे

डाक मत पत्रों में चित्रकूट विधानसभा से विनायक गोयल को 490 वोट मिले हैं तो वहीं दीपक बैज को 377 मत मिले। छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष दीपक बैज पीछे चल रहे हैं।

09:13 AM: बिलासपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल आगे

बिलासपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल आगे चल रहे हैं। दो हजार से अधिक मतों से भाजपा प्रत्याशी ने बढ़त बनाई है।

09:12 AM: छत्तीसगढ़ में कौन आगे/कौन पीछे?

चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, सुबह 9 बजे तक राज्य में किसी प्रत्याशी को जीत नहीं मिली है। सभी सीटों पर मतगणना जारी है।

08:58 AM, 03-DEC-2023

बीजेपी 25 सीटों पर लुढ़की

शुरुआती रुझानों में कांग्रेस पार्टी ने बड़ी लीड ले ली है। पार्टी 46 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है जबकि भाजपा 25 सीटों पर आगे चल रही है।

08:55 AM, 03-DEC-2023

रुझानों में कांग्रेस ने फिर आगे

शुरुआती रुझानों में कांग्रेस 40 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि भाजपा 30 सीटों पर आगे चल रही है।

08:50 AM, 03-DEC-2023

क्या है बहुमत का आंकड़ा?

बता दें कि छत्तीसगढ़ में कुल 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव कराए गए हैं। इस तरह राज्य में सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 46 है।

08:45 AM, 03-DEC-2023

शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को बढ़त

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी ने बढ़त बना ली है। पार्टी 35 सीटों पर आगे चल रही है जबकि भाजपा ने 30 सीटों पर बढ़त बनाई है।

08:40 AM, 03-DEC-2023

शुरुआती रुझानों में भूपेश बघेल पीछे, भाजपा प्रत्याशी ने बनाई बढ़त

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भाजपा प्रत्याशी से पीछे चल रहे हैं। हालांकि यह शुरुआती रुझान हैं। इनसे किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा जा सकता है।

08:35 AM, 03-DEC-2023

चार विधानसभा सीटों की मतपत्रों की गिनती

राजनांदगांव में डाक मतपत्रों की गिनती जारी है। जिले की चार विधानसभा सीटों की मतपत्रों की गिनती चल रही है। चारों विधानसभा सीटों पर डाक मतपत्रों की गिनती जारी है। बिलासपुर में डाक मतपत्रों की गिनती चल रही है। जिले की छह विधानसभा सीट के लिए मतगणना प्रक्रिया चल रही है।

08:30 AM, 03-DEC-2023

डाक मत पत्रों की गणना का काम जारी

बीजापुर जिले की एक मात्र विधानसभा के लिए 16 टेबलों पर 18 राउंड में मतगणना होगी। डाक मत पत्रों की गणना का काम जारी है।

08:25 AM, 03-DEC-2023

छत्तीसगढ़ में फिर बड़ा उलटफेर

रुझानों में छत्तीसगढ़ में फिर बड़ा उलटफेर हुआ है। अब भाजपा ने 30 सीटों पर बढ़त बना ली है। कांग्रेस को 27 सीटों मिली हैं।

08:20 AM, 03-DEC-2023

कांग्रेस की 30 सीटों पर बढ़त 

शुरुआती रुझानों में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने 30 सीटों पर बढ़त बना रखी है। भाजपा को 25 सीटें मिली हैं।

कांग्रेस ने 23 सीटों पर बढ़त

08:15 AM, 03-DEC-2023

शुरुआती रुझानों में छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा उलटफेर हुआ है। कांग्रेस ने 23 सीटों पर बढ़त बनाई है। भाजपा को 17 सीटें मिली हैं।

छत्तीसगढ़ के निवर्तमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने लिखा है, “आज जनादेश का दिन है। सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं।”

08:10 AM, 03-DEC-2023

शुरुआती रुझानों में कांग्रेस फिर से आगे

छत्तीसगढ़ में शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को बढ़त मिलती नजर आ रही है। कांग्रेस 20 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि बीजेपी ने 18 सीटों पर अपनी बढ़त बनाई है।

भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर

शुरुआती रुझानों में छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर देखी जा रही है। दोनों पार्टियों ने 17-17 सीटों पर बढ़त बना रखी है।

08:08 AM, 03-DEC-2023

धमतरी जिले की तीनों विधानसभा की मतगणना जारी

धमतरी जिले की तीनों विधानसभा की मतगणना जारी है। जिले की धमतरी, कुरूद और सिहावा विधानसभा के नतीजा आज सामने आएंगे। डाक मतपत्र की गणना चल रही है। रुद्री के पॉलिटेक्निक कॉलेज में मतगणना चल रही है।

शुरुआती रुझानों में 14 सीट पर कांग्रेस आगे

शुरुआती रुझानों में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने बढ़त बना ली है। 14 सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है। भाजपा को भी आठ सीट मिली हैं।

08:06 AM, 03-DEC-2023

छत्तीसगढ़ में तीन सीट पर कांग्रेस आगे

शुरुआती रुझान में छत्तीसगढ़ में तीन सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है। रुझान में भारतीय जनता पार्टी को एक सीट मिली है।

08:05 AM, 03-DEC-2023

छत्तीसगढ़ में दो सीट पर कांग्रेस आगे

शुरुआती रुझान में छत्तीसगढ़ में दो सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है। BJP का खाता खुल गया।

पहला रुझान कांग्रेस के पक्ष में

छत्तीसगढ़ में पहला रुझान आ गया है। पहला रुझान कांग्रेस के पक्ष में आया है। भाजपा का अभी खाता नहीं खुला है।

मतगणना शुरू

कोरबा में मतगणना केंद्र छावनी में तब्दील है। चारों विधानसभा के प्रत्याशी और एजेंट मतगणना स्थल पहुंच गए हैं। बैलेट पेपर की गिनती शुरू हो गई है। तीन लेयर में जांच होंगी। मोबाइल इलेक्ट्रॉनिक सामान प्रतिबंधित हैं।