newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Punjab: ‘ना ही पीने का पानी, ना बिजली की व्यवस्था’ AAP पर फूटा लोगों का गुस्सा, कहा- झूठे निकले चुनावी वादे

Punjab : आलम यह है कि लोगों को सकड़ों पर आकर मौजूदा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करनी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि यह पार्टी अब अपने किए वादों से मुकर रही है। आम लोगों की बदहाली का अंदाजा आप महज इसी से लगा सकते हैं कि लोगों को स्वच्छ पानी तक नसीब नहीं हो पा रहा है। रोजाना पानी आना अब उनके लिए स्वप्न सरीखा हो चुका है।

नई दिल्ली। सोचकर ही हैरानी होती है कि ना ये तो वही आम आदमी पार्टी थी, ना जो हर सूबों में चुनाव प्रचार के दौरान यह कहती फिरती थी कि अगर किसी भी चुनावी सूबे हमारी सरकार आई, तो वहां के लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। मसलन, उन्हें सुलभ जल, स्वास्थ्य शिक्षा सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं बिना किसी मशक्कत के मुहैया करवाई जाए। लेकिन ये क्या। सरकार बनने के बाद तो पार्टी के जैसे तेवर ही बदल गए हों। कल वही पार्टी जो चंद वोटों की खातिर लोगों के घर-घर जाकर फरियाद लगा रही थी, आज उनकी समस्याओं पर कान तक लगाना भी मुनासिब नहीं समझ रहे हैं। आखिर ये सब क्या हो रहा है। क्या आप समझें हम किसकी बात कर रहे हैं। अगर नहीं तो आपको बता दें कि हम आम आदमी पार्टी की बात कर रहे हैं। अभी पार्टी पंजाब में अपनी सरकार बनाने में सफल हुई है। फिलवक्त गुजरात और हिमचाल प्रदेश में सरकार बनाने की जद्दोजहद में जुटी हुई है। लेकिन साहब जब से पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है, तब से वहां के लोगों की बदहाली, बेबसी और लाचारी अपने चरम पर पहुंच चुकी है।

ताजपुर रोड़ पर लगे धरने दौरान कार चालक को रोकते धरनाकारी।

आलम यह है कि लोगों को सकड़ों पर आकर मौजूदा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करनी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि यह पार्टी अब अपने किए वादों से मुकर रही है। आम लोगों की बदहाली का अंदाजा आप महज इसी से लगा सकते हैं कि लोगों को स्वच्छ पानी तक नसीब नहीं हो पा रहा है। रोजाना पानी आना अब उनके लिए स्वप्न सरीखा हो चुका है। लिहाजा लोगों को आम आदमी पार्टी के शासन में बेशुमार दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार इस मसले के बारे में सरकार को अवगत कराया गया है, लेकिन पार्टी की हठ तो देखिए कि वो  लोगों की समस्याओं पर तनिक भी ध्यान देने की जहमत नहीं उठा रही है। अब ऐसी स्थिति में पीस रही है, तो बेचारी आम जनता। उनकी फरियाद सुनने वाला कोई नहीं हैं। लिहाजा उन्हें अपनी आवाज को सरकार तक पहुंचाने के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा है।

अपने स्थानीय विधायक के खिलाफ मोर्चा खोलना पड़ रहा है। ऐसा ही कुछ नजारा आज लुधियाना में देखने को मिला है, जहां स्थानीय लोगों ने सड़कों पर उतरकर अपने विधायक दलजीत ग्रोवाल भोला के खिलाफ अपना आक्रोश जाहिर किया। यही नहीं, पानी की दुश्वारियों को झेल रहे लोगों ने अपने स्थानीय पार्षद के खिलाफ अपने रोष जाहिर किया और मांग की कि अतिशीघ्र उनके समस्याओं को निदान करने की दिशा में कोई कदम उठाए जाए। लोगों का कहना है कि कई बार  मौजूदा विधायक को अवगत समस्याओं से करवाया जा चुका है, लेकिन   निराकरण की दिशा में कोई भी कदम नहीं उठाया गया। इतना ही नहीं, पानी के अलावा बिजली की समस्या से भी लोगों को जूझना पड़ रहा है। बिजली कट जाने से लोगों को  परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें अपनी दैनिक गतिविधियों को अंजाम देने में दुश्वारियों से जूझना पड़ रहा है।

Delhi chief minister Arvind Kejriwal calls press conference on COVID situation as virus rips through national capital

बता दें कि भारी संख्या में जब लोगों ने मौजूदा विधायक के खिलाफ नारेजबाजी की तो इस दौरान आने जाने वाले राहगीरों को भी कई समस्याओं का सामना करना पड़ा। लेकिन लोगों का धरना यथावत बरकरार रहा। उधर, पुलिस भी धरने को निष्प्रभावित करने की दिशा में निष्क्रिय ही दिखी। बहरहाल, आए दिन जिस तरह से पंजाब में आम आदमी पार्टी के खिलाफ लोगों का गुस्सा अपने चरम पर पहुंचता जा रहा है, उससे एक बात तो साफ हो चुकी है कि आगामी दिनों में अन्यत्र राज्यों के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के लिए राह दुभर हो सकती है। फिलहाल, इन सभी स्थितियों को ध्यान  में रखते हुए आगामी दिनों में सियासी मोर्चे पर पार्टी क्या कुछ रुख अख्तियार करती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।