newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Karnataka: कर्नाटक में बनेंगे कई डिप्टी CM ? कांग्रेस के इस बड़े नेता के दावे से मची हलचल, खरगे को लेकर कही ये बात

Karnataka: खरगे आज शाम को दिल्ली पहुंचेंगे। आज शाम 5.30 बजे ही कांग्रेस के विधायक दल की बैठक भी है। सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार दोनों के समर्थकों ने उनके पोस्टर लगाए हैं, जिसमें उन्हें सीएम पद के लिए प्रमुख चेहरा बताया जा रहा है। देखना ये होगा कि कांग्रेस हाईकमान के हाथ में जो आखिरी फैसला करना है, उसमें किसके नाम पर आखिरी मुहर लगती है।

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के परिणाम आने के बाद कांग्रेस में ख़ुशी की लहर दौड़ गई है। 224 में से 135 सीटों पर जीत दर्ज कर कांग्रेस ने 22 साल बाद कर्नाटक में सियासी वापसी की है। वहीं बीजेपी को इस चुनाव में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है और उसे केवल 66 सीटें मिली हैं। वहीं जेडीएस के पास केवल 19 सीटें हैं। यानी कर्नाटक में कांग्रेस सरकार बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार हो चुकी है। अब बस मुख्यमंत्री के नाम को लेकर आखिरी निर्णय हाईकमान को करना है।

siddaramaiah and dk shivkumar

जानकारी के लिए आपको बता दें कि एक तरफ मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के नामों को लेकर कर्नाटक से लेकर दिल्ली कांग्रेस तक में कवायद चल रही है तो वहीं इस बीच महाराष्ट्र कांग्रेस प्रभारी एच के पाटिल ने बेंगलुरू में मीडिया से बात करते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, ‘हमारा हाई-कमान जो कहेगा वही मुख्यमंत्री होगा। मुझे नहीं पता लेकिन जो मीडिया के माध्यम से खबरें आ रही हैं, उससे पता चल रहा है कि कई उपमुख्यमंत्री होने की संभावना है। मल्लिकार्जुन खड़गे मुख्यमंत्री बनाने वालों में से हैं न कि मुख्यमंत्री बनने वालों में से हैं।’ एच के पाटिल का ये बयान ऐसे वक्त में आया है जब उपमुख्यमंत्री बनने वालों में उनका भी नाम कई स्त्रोतों से सामने आ रहा है।

गौर करने वाली बात ये है कि कर्नाटक चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करने वाली कांग्रेस के लिए सीएम पद के चेहरे को लेकर आखिरी फैसला करना बड़ा ही मुश्किल नजर आ रहा है। सीएम पद की रेस में सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार का नाम है। सिद्धारमैया से कांग्रेस के कई विधायक मिले हैं और सिद्धारमैया बेंगलुरु में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिलने पहुंचे हैं। खरगे आज शाम को दिल्ली पहुंचेंगे। आज शाम 5.30 बजे ही कांग्रेस के विधायक दल की बैठक भी है। सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार दोनों के समर्थकों ने उनके पोस्टर लगाए हैं, जिसमें उन्हें सीएम पद के लिए प्रमुख चेहरा बताया जा रहा है। देखना ये होगा कि कांग्रेस हाईकमान के हाथ में जो आखिरी फैसला करना है, उसमें किसके नाम पर आखिरी मुहर लगती है।