newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Delhi: ‘यमुना नदीं हुई जहरीली, लेकिन केजरीवाल…’, वीडियो जारी कर मनोज तिवारी ने खोली दिल्ली सरकार की पोल

Delhi: अब इसी बीच जब कुछ दिनों बाद छठ पर्व का त्योहार आने वाला है, तो एक बार फिर सभी सियासी दलों के सूरमा एक्शन मोड में आ चुके हैं। उधर, बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने दिल्ली स्थित यमुना नदी की बदहाली और गंदगी को लेकर केजरीवाल सरकार को सवालों के कठघरे में खड़ा किया है।

नई दिल्ली। बीजेपी के फायरब्रांड नेता कहे जाने वाले मनोज तिवारी किसी ना किसी मसले को लेकर दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर हमलावर रहते हैं। उनकी पूरी कोशिश रहती है कि कैसे भी करके राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सल्तनत स्थापित की जाए। इसके लिए वो हर जोड़-तोड़ की कोशिश में लगे रहते हैं। वो हर उस मुद्दे की तलाश में रहते हैं, जिसे लेकर केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा जा सकें। अब इसी बीच उन्होंने एक ऐसे ही मुद्दे की तलाश कर ली है, जिसे लेकर अब वो एक बार फिर से केजरीवाल सरकार पर आक्रमक हो चुके हैं। आखिर क्या है वो मुद्दा। जानने के लिए पढ़िए हमारी ये खास रिपोर्ट।

BJP AAP

बता दें कि कुछ दिनों बाद छठपर्व आने वाला है। छठपर्व का एक ऐसा त्योहार है, जिसे पूर्वांचल के लोग बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। यह त्योहार पूर्वांचल के लोगों के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। वहीं, दिल्ली में बड़ी संख्या में पूर्वांचल के लोग रहते हैं, जो कि आजीविका की तलाश में अपने मूल राज्य से विस्थापित होकर अब दिल्ली के बाशिंदों के रूप में तब्दील हो चुके हैं। ऐसे में चुनाव के लिहाज से भी अब पूर्वांचली हर राजनीतिक दलों के लिए खास मायने रखते हैं, जिसे ध्यान में रखते हुए हर सियासी दलों के सूरमा इन लोगों को रिझाने की पूरी कोशिश करते हैं।

Manoj Tiwari

वहीं, अब इसी बीच जब कुछ दिनों बाद छठ पर्व का त्योहार आने वाला है, तो एक बार फिर सभी सियासी दलों के सूरमा एक्शन मोड में आ चुके हैं। उधर, बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने दिल्ली स्थित यमुना नदी की बदहाली और गंदगी को लेकर केजरीवाल सरकार को सवालों के कठघरे में खड़ा किया है। इस संदर्भ में तिवारी ने बाकायदा ट्विटर पर वीडियो भी साझा किया है, जिसमें यमुना नदी की बदहाली साफ नजर आ रही है। पूरे नदी में गाद भरा हुआ है, जिसमें यकीनन किसी भी श्रद्धालु के लिए पूजा करना जानलेवा भी साबित हो सकता है। आइए, आगे आपको वीडियो के माध्यम से यमुना नदी की मौजूदा स्थिति के बारे में दिखाते हैं। वहीं, वीडियो साझा कर मनोज तिवारी ने यमुना नदी की बदहाली को लेकर केजरीवाल सरकार को आड़े हाथों लिया है और इसके अलावा उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से भी पूरे मामले को संज्ञान में लेने की अपील की है।

उधर, प्रियंका काण्डवाल नामक महिला पत्रकार ने भी यमुना की बदहाली को लेकर किसी भी सरकार का जिक्र तो नहीं किया है, लेकिन एक मार्मिक सवाल जरूर उठाया है, जिसे आप नीचे लगे वीडियो में भलीभांति देख सकते हैं। हालांकि, यह कोई पहली मर्तबा नहीं है कि जब यमुना नदी की बदहाली को लेकर दिल्ली की राजनीति में बीजेपी और आम आदमी पार्टी आमने सामने हो, बल्कि आपको बता दें कि गत वर्ष भी यमुना नदी में जमा गाद को लेकर जमकर सियासत देखने को मिली थी।

बहरहाल, अभी तक मनोज तिवारी द्वारा उठाए गए इस सवाल पर अभी तक केजरीवाल सरकार के किसी भी नेता की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है। अब ऐसे में केजरीवाल सरकार की ओर क्या कुछ प्रतिक्रिया सामने आती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।