newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

यस बैंक संकट: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, ट्वीट कर लिखा ‘No Yes Bank’

राहुल गांधी इससे पहले भी अर्थव्यवस्था के मसले पर मोदी सरकार पर निशाना साधते रहे हैं और अब यस बैंक के संकट के साथ ही ये हमला और भी तीखा हो गया है।

नई दिल्ली। यस बैंक पर रोक को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने शुक्रवार को ट्विटर पर लिखा कि यस बैंक नहीं बल्कि नरेंद्र मोदी और उनके आडडिया ने देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद किया है। बता दें कि यस बैंक के संकट की वजह से करोड़ों ग्राहकों की जमा राशि पर संकट आ गया है। क्योंकि ग्राहक अब एक महीने में सिर्फ 50 हजार रुपये ही अपने खाते से निकाल सकते हैं।

Rahul Gandhi

राहुल गांधी ने शुक्रवार को अपने ट्वीट में यस बैंक संकट को लेकर मोदी सरकार पर तंज कसते हुए लिखा- नो यस बैंक, मोदी और उनके आइडिया ने भारत की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। राहुल गांधी इससे पहले भी अर्थव्यवस्था के मसले पर मोदी सरकार पर निशाना साधते रहे हैं और अब यस बैंक के संकट के साथ ही ये हमला और भी तीखा हो गया है।

 

Yes Bank

इससे पहले भारतीय रिजर्व बैंक ने गुरुवार को नकदी संकट से जूझ रहे निजी क्षेत्र के येस बैंक पर रोक लगाते हुए उसके निदेशक मंडल को भंग कर दिया है।इसके अलावा बैंक के जमाकर्ताओं के लिए 50,000 रुपये की निकासी की सीमा तय की है। बैंक के लिए एक प्रशासक की भी नियुक्ति की गई है।