newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Uttar Pradesh: योगी आदित्यनाथ की पहल का नतीजा, यूपी में तेजी से जारी है न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की खरीद

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में मूल्य समर्थन योजना के तहत धान खरीद तेजी से जारी है। सभी क्रय एजेंसियों द्वारा जनपदवार तथा केन्द्रवार समीक्षा करते हुए धान खरीद की गहन मॉनिटरिंग की जा रही है। गत वर्ष 16 दिसम्बर तक 3,15,866 किसानों से धान खरीद की गई थी।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मूल्य समर्थन योजना के तहत धान खरीद तेजी से जारी है। सभी क्रय एजेंसियों द्वारा जनपदवार तथा केन्द्रवार समीक्षा करते हुए धान खरीद की गहन मॉनिटरिंग की जा रही है। गत वर्ष 16 दिसम्बर तक 3,15,866 किसानों से धान खरीद की गई थी। इसके सापेक्ष वर्तमान वर्ष में इसी अवधि में 6,95,819 किसानों से धान खरीद हुई है। 375.65 लाख क्विंटल धान की खरीद करते हुए किसानों को 7 हजार करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। प्रति किसान औसत खरीद 53.60 क्विंटल रही है।

yogi

प्रदेश में वर्ष 2017-2018 में 42.90 लाख मीट्रिक टन धान खरीद करते हुए 492038 किसानों को 6663.32 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया। वर्ष 2018-2019 में 48.25 लाख मीट्रिक टन धान खरीद की गई। इसके माध्यम से 684013 किसानों को 8449.39 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया। वर्ष 2019-2020 में 56.47 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद करते हुए 706549 किसानों को 10274.25 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया।

गेहूं खरीद के अन्तर्गत वर्ष 2017-2018 में 36.99 लाख मीट्रिक टन खरीद की गई। इसके माध्यम से 800646 किसानों को 6011.15 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया। वर्ष 2018-2019 में 1127195 किसानों से 52.92 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद करते हुए 9231.99 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया। वर्ष 2019-2020 में 37.04 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद की गई। इसके माध्यम से 753414 किसानों को 6889.15 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया। वर्ष 2020-2021 में 35.76 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद की गई। इसके माध्यम से 663810 किसानों को 6885.16 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया।