newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

IPL 2020: मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को आठ विकेट से हराया, डिकॉक ने खेली विस्फोटक पारी

IPL 2020: कप्तानी में बदलाव कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) को शुक्रवार को जीत नहीं दिला सका। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने शेख जाएद स्टेडियम में खेले गए मैच में कोलकाता को आठ विकेट से हरा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) के 13वें सीजन में अपनी लगातार छठी जीत दर्ज की।

नई दिल्ली। कप्तानी में बदलाव कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) को शुक्रवार को जीत नहीं दिला सका। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने शेख जाएद स्टेडियम में खेले गए मैच में कोलकाता को आठ विकेट से हरा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) के 13वें सीजन में अपनी लगातार छठी जीत दर्ज की। दिनेश कार्तिक ने शुक्रवार को दिन में ही कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था और इंग्लैंड के इयोन मोर्गन को कप्तान बनाया।

ipl 2020 2

मोर्गन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। लेकिन बल्लेबाजों ने उन्हें निराश किया। पैटकमिंस (नाबाद 53 रन, 36 गेंद, 5 चौके, 2 छक्के) और मोर्गन (नाबाद 39 रन, 29 गेंद, 2 चौके, 2 छक्के) की मदद से किसी तरह 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाए।

ipl 2020 2

मुंबई ने शुरू से ही तेज बल्लेबाजी की और इस लक्ष्यको 16.5 ओवरों में हासिल कर लिया। कप्तान रोहित शर्मा (35) और क्विंटनडीकॉक (नाबाद 78 रन, 44 गेंदें, 9 चौके, 3 छक्के) ने टीम को तेज शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 94 रन बनाए।10वें ओवर की तीसरी गेंद पर शिव ममावी ने रोहित को आउट कर कोलकाता को पहला विकेट दिलाया। लेकिन अब काफी दे रहो चुकी थी। डीकॉक अपना अर्धशतक पूरा कर चुके थे और पैरजमा चुके थे।

मुंबई को जीत के लिए यहां से 54 रन ही चाहिए थे और उसकी पूरी बल्लेबाजी बची हुई थी।वरुण चक्रवर्ती ने सूर्य कुमार (10) को आउट कर मुंबई को दूसरा झटका दिया। इसके बाद हार्दिक पांड्या ( नाबाद 21 रन, 11 गेंद) ने डीकॉक के साथ मिलकर टीम की जीत की सीमा पार कराई।

ipl 2020

कोलकाता के बड़े बल्लेबाजों का बल्ला चल नहीं सका।चला तो पैटक मिंस का जिन्होंने अपने टी-20 करियर का पहला अर्धशतक जमाया और नए कप्तान मोर्गन के साथ छठे विकेट के लिए 87 रनों की साझेदारीकी।