newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Dark Circles Home Remedies: आंखों के नीचे डार्क सर्कल से अगर आप भी हैं परेशान, तो इन घरेलु उपाय क्यों से पाए राहत

Dark Circles Home Remedies: भरपूर नींद न लेने के साथ ही कई बार शारीरिक रूप से भी कई बदलावों के कारण डार्क सर्कल होने लगते हैं। ऐसे में अगर आप भी इन डार्क सर्कल्स से परेशान हैं और इसे दूर करना चाहते हैं तो हम आपको कुछ ऐसे घरेलु उपाय बताएंगे जिससे आप बिना पैसा खर्च किए ही घर पर आसानी से इस समस्या से निजात पा सकते हैं।

नई दिल्ली। अक्सर लोग अपने चेहरे का, अपनी स्किन का पूरा ख्याल रख रहे हैं लेकिन इसके बावजूद कई बार आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स दिखने लगते हैं। कई बार आते-जाते लोग आपको इसके लिए टोकना भी शुरू कर देते हैं जो  सुनने में बिलकुल भी अच्छा नही लगता। ऐसे में ये समझने की जरूरत होती है कि आखिर इन काले घेरों की वजह क्या है और इन्हें कैसे ठीक किया जा सकता है। अगर आप भी इसकी वजह नहीं जानते तो बता दें, डार्क सर्कल्स आंखों के आस-पास की मांसपेशियों के कमजोर होने से होते हैं। भरपूर नींद न लेने के साथ ही कई बार शारीरिक रूप से भी कई बदलावों के कारण डार्क सर्कल होने लगते हैं। ऐसे में अगर आप भी इन डार्क सर्कल्स से परेशान हैं और इसे दूर करना चाहते हैं तो हम आपको कुछ ऐसे घरेलु उपाय बताएंगे जिससे आप बिना पैसा खर्च किए ही घर पर आसानी से इस समस्या से निजात पा सकते हैं।

DARK CIRCLE 2

जानें ये 5 घरेलु उपाय

1. टमाटर

टमाटर में विटामिन सी की मात्रा बहुत अधिक पाई जाती है और इसमें मौजूद लाइकोपीन स्किन के लिए लाभकारी होता है। टमामर सभी के किचन में उपलब्ध रहता है और आप इसका उपयोग आसानी से भी कर सकतें हैं। टमाटर को नींबू के रस के साथ मिलाकर इस्तेमाल करने से, इसका फ़ायदा दोगुना ज्यादा हो जाता है। नींबू में भी विटामिन सी पाया जाता है ऐसे में ये हमारे लिए काफी तरह से फायदेमंद भी है।

उपयोग का तरीका- टमाटर और नींबू का रस लें और इसे बराबर मात्रा में मिला लें। अब इसे अपनी आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स पर लगाएं और करीब 10 मिनट तक लगे रहने दें। फिर सादे पानी से धो लें।

2. गुलाब जल

गुलाब जल में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होता है, जो स्किन के लिए बहुत लाभकारी होता है। ये भी आपकी स्किन को जवां बनाए रखता है, इसलिए आप इसे रोजाना इस्तेमाल भी कर सकती हैं। इसका उपयोग लोशन की तरह भी किया जा सकता है।

उपयोग का तरीका- आप गुलाब जल को रुई में डालकर अपने आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स पर लगाएं और अब इसे करीब 15-20 मिनट लगे रहने दें। इसके बाद सादे पानी से धो लें।

3. बादाम तेल

बादाम में विटामिन ई पाया जाता है जो स्किन को मुलायम रखने में मदद करता है। बादाम के तेल को आप आंखों के नीचे लगाने के साथ ही शरीर पर कहीं भी लगा सकते हैं। बादाम बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।

उपयोग का तरीका- रात को सोने से पहले बादाम के तेल को लेकर इसे अपनी आंखों के नीचे अच्छे से लगा लें। हल्के हाथों से मालिश करें। सुबह सोकर उठने के बाद सादे पानी से धो लें।

4. दूध

दूध में लैक्टिक एसिड होता है, जो हमारी स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। इससे न केवल डार्क सर्कल्स कम होते हैं बल्कि झुर्रियां भी कम होती हैं । रूखी स्किन के लिए भी दूध काफी अच्छा रहता है।

उपयोग का तरीका- दूध में रुई को भिगोएं और फिर उसी रुई को अपने डार्क सर्कल्स पर रखें। इस रुई को लगभग 10-15 मिनट तक लगे रहने दें। इसके बाद सादे पानी से धो लें। इस प्रोसेस को आप डेली कर सकती हैं क्योंकि दूध एकदम नेचुरल होता है तो इसका कोई साइड इफेक्ट स्किन पर नहीं पड़ेगा। आप चाहें तो दूध को पूरे चेहरे पर भी लगा सकते हैं।

5. शहद

शहद हमारी स्किन पर कमाल का असर करता है। इसमें कई एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल होते हैं जो हमारी स्किन को फ़ायदा पहुंचाते हैं। शहद स्किन से रुखेपन को भी दूर करता है। ये स्किन की रंगत को भी निखारता है और उसे मुलायम भी बनाता है।

उपयोग का तरीका- शहद की कुछ बूंदें लें और आंखों के नीचे काले घेरों पर लगा लें। इसे 15-20 मिनट तक लगे रहने दें और फिर सादे पानी से धो लें। इससे आपको फायदा जरूर होगा।