newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Benefits of Green Tea: ग्रीन टी पीने से पहले जान लें इसका सही समय और तरीका, तभी मिलेंगे दोगुने फायदे

Benefits of Green Tea: कुछ लोग वेट लॉस करने के लिए सुबह खाली पेट ग्रीन टी पीते हैं, ऐसा करने से बॉडी डिटॉक्स होती है और वेट भी लॉस करने में हेल्प मिलती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुबह खाली पेट ग्रीन टी सभी को डाइजेस्ट नहीं होती है, ऐसा करने से कुछ लोगों को परेशानी भी हो सकती है। ऐसे में आज हम आपको ग्रीन टी पीने का सही समय, तरीका और इससे होने वाले फायदे के बारे में बताएंगे।

नई दिल्ली। वजन शब्द से हर कोई वाकिफ है, कोई बढ़ते वजन को लेकर परेशान हैं, तो कोई वजन कम होने से परेशान हैं। लेकिन ज्यादातर लोग बढ़ते वजन से परेशान नजर आते हैं। आजकल भाग दौड़ के जिदंगी में हर कोई तेजी से आगे भाग रहा हैं। ऐसे में लोग अपने सेहत और स्किन का थोड़ा भी ध्यान नहीं दे पाते हैं। वजन कम करने को लेकर लोग तरह तरह के उपाय अपनाते हैं। लेकिन आज हम आपको वेट लॉस करने वाले ग्रीन टी के बारे में बात करेंगे। ग्रीन टी के मदद से आप वजन कम करने के साथ अपनी स्किन को हेल्दी ग्लोइग बनाए रख सकते हैं। वैसे तो ग्रीन टी पीने से हेल्थ सही रहता है इस बात को तो सभी जानते हैं, लेकिन ज्यादातर लोग इसे पीने का सही समय और तरीका नहीं जानते वे केवल ग्रीन को इस्तेमाल करते रहते हैं। जैसे कुछ लोग वेट लॉस करने के लिए सुबह खाली पेट ग्रीन टी पीते हैं, ऐसा करने से बॉडी डिटॉक्स होती है और वेट भी लॉस करने में हेल्प मिलती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुबह खाली पेट ग्रीन टी सभी को डाइजेस्ट नहीं होती है, ऐसा करने से कुछ लोगों को परेशानी भी हो सकती है। ऐसे में आज हम आपको ग्रीन टी पीने का सही समय, तरीका और इससे होने वाले फायदे के बारे में बताएंगे।

ग्रीन टी 5

जानें ग्रीन टी पीने का सही तरीका-

खाना खाने के कम से कम 1 घंटे पहले ग्रीन टी पिएं।

ग्रीन टी में टैनिन मौजूद होता है, इसलिए खाना खाने से तुरंत पहले इसे पीने से पेट में दर्द, कब्ज और मिचली की समस्या पैदा हो सकती है।

सुबह- सुबद खाली पेट ग्रीन टी पीने से बचे। हमेशा कुछ खाने के बाद ही ग्रीन टी को पिएं।

पूरे दिन ग्रीन टी न पिएं क्यो कि इससे बॉडी में डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। इसलिए पूरे दिन में 3 कप से अधिक ग्रीन टी का सेवन न करें।

कई बार सोने से पहले ग्रीन टी पीने से नींद न आने की भी समस्या पैदा हो जाती है।

हर रोज आपको सुबह और शाम ग्रीन टी पीनी चाहिए। इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म अच्छा होता है।

जानें ग्रीन टी पीने का सही समय-

सुबह 10 से 11 बजे के बीच ग्रीन टी पिएं।

शाम को नाश्ते के बाद 5 से 6 बजे के बीच पिएं।

रात को सोने के 2 घंटे पहले ग्रीन टी पी लेनी चाहिए।

खाना खाने से 1 घंटा पहले या खाने के 1 से 2 घंटे बाद ग्रीन टी पिएं।

सुबह व्यायाम करने से लगभग 30 मिनट पहले ग्रीन टी को पिएं।

ग्रीन टी 4

जानें ग्रीन टी पीने के फायदे-

वेट लॉस करने में मदद करती है ग्रीन टी

ग्रीन टी में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट, मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर वेट लॉस करने में सहायक हो सकते हैं। ग्रीन टी पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और कोलेस्ट्रोल नियंत्रित रहता है।

स्ट्रेस फ्री करती है ग्रीन टी

ग्रीन टी का सेवन करने से स्ट्रेस कम होता है, इसके साथ ही आपके इम्यूनिटी को भी बूस्ट करता है।

मधुमेह

ग्रीन टी का सेवन टाइप टू डाइबिटीज रोगियों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद पैलीफेनाल से ब्लड शुगर का स्तर भी कम रहता हैं।