newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Fruits Time: भूलकर भी दिन में इस वक्त न खाएं फल, वरना जाना पड़ जाएगा अस्पताल!

Fruits Time: अगर आप भी ऐसा ही करते हैं तो सावधान हो जाएं क्योंकि ये आदत आपको अस्पताल पहुंचा सकती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं क्या है फल खाने का सही समय क्या है और किस वक्त हमें गलती से भी फल नहीं खाने चाहिए…

नई दिल्ली। फलों (Fruits) का सेवन शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। डॉक्टर भी हमें हमेशा सेहतमंद शरीर के लिए फलों के सेवन की सलाह देते हैं। फल खाने में तो स्वादिष्ट को होते हैं ही साथ ही ये शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की जरूरत को भी पूरा करते हैं। फलों का सेवन शरीर को अंदर से मजबूत बनाने के साथ ही बाहरी तौर पर भी सुंदर बनाता है लेकिन वो कहते हैं न कि एक सिक्के के दो पहलू होते हैं। ठीक इसी तरह फलों का सेवन शरीर के लिए तो फायदेमंद है ही लेकिन अगर आप इनका सेवन गलत समय पर करते हैं तो इससे आपको काफी नुकसान भी हो सकता है।

Fruits Time

ज्यादातर लोगों को फलों के सेवन का सही समय नहीं पता इसी कारण वो जब मन करता है तब फल खाने बैठ जाते हैं। अगर आप भी ऐसा ही करते हैं तो सावधान हो जाएं क्योंकि ये आदत आपको अस्पताल पहुंचा सकती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं क्या है फल खाने का सही समय क्या है और किस वक्त हमें गलती से भी फल नहीं खाने चाहिए…

Fruits Time

ये है फल खाने का सबसे बेसट समय (Best Time to Eat Fruits)

शरीर के लिए खाना, पानी, नींद सभी चीजें जरूरी हैं लेकिन तब जब इन्हें अपनी दिनचर्या में आप अच्छे से शामिल करें तो। जैसे शरीर की तंदुरुस्ती के लिए आपको भोजन-पानी और नींद जरूरत के मुताबिक लेनी चाहिए। आपको 6 से 8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए। वहीं, भोजन भी सही समय पर और सही मात्रा में खाना चाहिए। इसी तरह फलों का सेवन भी सही समय पर करना चाहिए। फलों के सेवन के लिए सही समय भोजन से आधा से एक घंटा पहले है। इस समय में फलों का सेवन शरीर को फायदा पहुंचाता है। पूरे दिनभर में आपको सुबह, दोपहर और शाम के वक्त फलों का सेवन करना चाहिए। फल खाने का सबसे बेस्ट टाइम 10 से 12 बजे के बीच है। सुबह इस वक्त फल खाने से शरीर को काफी फायदे मिलते हैं और पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।

Fruits Time

इस समय भूलकर भी न खाएं फल

अगर आप चाहते हैं कि आपको फलों का सेवन नुकसान न पहुंचाए तो आप रात को सोने से तुरंत पहले कभी भी फल न खाएं। एक्सपर्ट्स की मानें तो कभी भी व्यक्ति को खाना खाने के तुरंत बाद फलों का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे पाचन तंत्र पर दबाव पड़ता है। पाचन तंत्र पर दबाव पड़ने से वो कमजोर होता है और फिर पेट से जुड़ी कई दिक्कतें जैसे अपच, मरोड़, एसिडिटी, और कब्ज होने लगती हैं।