newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

बिना घबराहट के जमकर पिएं चाय, सेहत में सुधार के साथ बढ़ती है उम्र

चाय किसे नहीं पसंद है। हर कोई चाय का शौकिन जरुर है। लेकिन कुछ लोगों का ये मानना है कि चाय पीने से नुकसान होता है। अगर आपको भी ऐसा लगता है तो गलत सोच रहे हैं आप। दरअसल एक नए अध्ययन का कहना है कि चाय पीने से न सिर्फ सेहत में सुधार होता है बल्कि आपकी उम्र भी बढ़ती है।

चाय किसे नहीं पसंद है। हर कोई चाय का शौकिन जरुर है। लेकिन कुछ लोगों का ये मानना है कि चाय पीने से नुकसान होता है। अगर आपको भी ऐसा लगता है तो गलत सोच रहे हैं आप। दरअसल एक नए अध्ययन का कहना है कि चाय पीने से न सिर्फ सेहत में सुधार होता है बल्कि आपकी उम्र भी बढ़ती है। चाय पीने वालों को हृदय से जुड़ी बीमारियां भी कम होती हैं और मौत का जोखिम भी कम रहता है।

इतना ही नहीं इस अध्ययन में कहा गया है कि जो लोग कम से कम हफ्ते में तीन बार चाय का सेवन करते हैं वो स्वस्थ रहते हैं और उनकी उम्र भी बढ़ जाती है।

आपको बताते चलें कि यह अध्ययन चीन की राजधानी पेइचिंग में अकादमी ऑफ मेडिकल साइंसेज में हुआ है। इस अध्ययन से जुड़े  लेखक शिनयान वांग का कहना है कि चाय पीने से मृत्यु का जोखिम कम हो जाता है। चाय पीने वाले लोगों के सेहत पर सकारात्मक असर देखा गया है। यह अध्ययन यूरोपियन जर्नल ऑफ प्रिवेंटिन कार्डियॉलजी में प्रकाशित हुआ है।

अध्ययन में यह भी देखा गया कि चाय पीने वालों को हृदय से संबंधित बीमारियों का जोखिम भी कम रहता है। ऐसे में अगर आप चाय पीने के शौकीन हैं तो आप बिना घबराहट के जमकर चाय पिएं। हालांकि, आप दूध की जगह ग्रीन टी लें क्योंकि इसका सेवन करने वालों को दिल से जुड़ी बीमारियों को जोखिम पच्चीस फीसदी कम हो जाता है।