newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Roasted onion Benefits: एक नहीं बल्कि अनगिनत है भुने हुए प्याज के फायदे, फायदे जान लिए तो रोज करेगा खाने का मन

Roasted onion Benefits: कच्चे प्याज के साथ ही भुना हुआ प्याज भी कई गुणों से भरपूर होता है। ये न सिर्फ इम्यून सिस्टम को फायदा पहुंचाता है बल्कि किडनी और हड्डियों के लिए भी फायदेमंद होता है। तो चलिए आपको बताते हैं और क्या है भुने प्याज के फायदे…

नई दिल्ली। जब भी हम बाहर कहीं बिरयानी खाने जाते हैं तो हमें उसके ऊपर पर भुनी हुई प्याज जरूर डाली हुई मिलती है। बिरयानी में भुनी हुई प्याज को खाने में स्वादिष्ट होती ही है लेकिन क्या आप जानते हैं सेहत के मामले में भी ये कई तरह से फायदेमंद होती है। जी हां, कच्चे प्याज के साथ ही भुना हुआ प्याज भी कई गुणों से भरपूर होता है। ये न सिर्फ इम्यून सिस्टम को फायदा पहुंचाता है बल्कि किडनी और हड्डियों के लिए भी फायदेमंद होता है। तो चलिए आपको बताते हैं और क्या है भुने प्याज के फायदे…

onion..

सेहत को इतने फायदे पहुंचाता है भुना हुआ प्याज

इम्यून सिस्टम को बनाता है बेहतर- जिन लोगों का इम्यून सिस्टम कमजोर है उन लोगों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए। इससे शरीर को विटामिन, फोलेट, पोटेशियम और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व मिलते हैं जो कि इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने का काम करता है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद- भुने हुए प्यार में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इससे हड्डियों को जरूरत के मुताबिक कैल्शियम मिलता रहता है और बोनस मजबूत होते हैं।

onion...

डाइजेशन को बनाएं बेहतर- भुने हुए प्याज में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ये शरीर में पाचन तंत्र को मजबूत बनाने का काम करता है साथ ही पेट से जुड़ी भी सभी समस्याओं को दूर करता है।

बॉडी को डिटॉक्स करने में सहायता- भुना हुआ प्याज बॉडी को डिटॉक्स होने में सहायता करता है। ऐसे में आप इसे सलाद या फिर सब्जी में ऊपर से डालकर खा सकते हैं।

onion....

सूजन को करे कम- भुने हुए प्याज में एंटी इंफ्लामेटरी के गुण पाए जाते हैं जो कि बॉडी से सूजन को कम करने का काम करता है।

किडनी को बनाए स्वस्थ- भुने प्याज में पोटेशियम और मिनरल्स पाए जाते हैं जो कि किडनी के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं। ऐसे में जिन लोगों को किडनी से जुड़ी समस्या है उन्हें इसका सेवन जरूर करना चाहिए।