newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

How To Get Rid of Rats: घर में चूहों के आतंक से परेशान हैं, तो इन 7 तरीकों से पाएं छुटकारा, एक बार में ही होगा सफाया

How To Get Rid of Rats: अगर आप भी घर में चूहों की समस्या से परेशान हैं और चाहते हैं कि आपके घर से ये बाहर चले जाएं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसे आसान उपायों के बारे में बताएंगे जिससे आप इन चूहों को आसानी से घर के बाहर कर सकेंगे।

नई दिल्ली। ज्यादातर सभी लोग अपने घर को साफ सुथरा रखना पसंद करते हैं। घर को सजाने के लिए कई तरह की चीजें लेकर आते हैं। लोग इस बात का खास ख्याल रखते हैं कि घर में किसी तरह की गंदगी न हो लेकिन इन सब चीजों का ख्याल रखने के बाद भी चींटी, छिपकली, कॉकरोच और चूहे जैसे कुछ छोटे जानवर घर में पहुंच ही जाते हैं। वैसे तो ये सभी घर में अपना आतंक फैलाते हैं लेकिन सबसे ज्यादा चूहा बर्बादी करता है। अगर चूहा घर में आ जाए तो घर में पड़े सामान को काट देता है फिर चाहे वो कपड़े हो या फिर कोई और चीजें। अगर आप भी घर में चूहों की समस्या से परेशान हैं और चाहते हैं कि आपके घर से ये बाहर चले जाएं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसे आसान उपायों के बारे में बताएंगे जिससे आप इन चूहों को आसानी से घर के बाहर कर सकेंगे।

rat.

घर में रखे कचरे को करें बाहर- घर में चूहों के आने का मुख्य कारण गंदगी होती है। अगर आपके घर में भी ऐसा सामान है जो इस्तेमाल में नहीं आता तो उसे तुरंत घर से बाहर कर दें। ऐसे सामानों में चूहे अपना घर या फिर कहें तो छिपने जगह बना लेते हैं।

खाने को इधर-उधर न रखें- कई लोगों की आदत होती है वो कुछ भी खाते रहते हैं और बचा हुआ कहीं भी फैंक देते हैं। ऐसे में चूहों को खाने के लिए मिलता रहता है तो वो घर में ही बस जाते हैं। ये चूहें कुछ समय में अपनी संख्या बढ़ा देते हैं जिससे फिर ये सामानों को काटने भी लगते हैं। ऐसे में अगर आपमें भी खाना कहीं भी रखने और फैंकने की आदत है तो इसे तुरंत ही छोड़ दें।

पेपरमिंट तेल का करें इस्तेमाल- पेपरमिंट के तेल की खुशबू ज्यादातर सभी लोगों को पसंद होती है लेकिन आपको जितनी ये खुशबू पसंद आती है उतनी ही नापसंद ये चूहों को होती है। ऐसे में आपको जहां भी घर में चूहे नजर आए वहां पेपरमिंट के तेल में डूबी हुई रुई की फांक रख दें। इससे चूहे उस जगह को छोड़ देते हैं।

rat...

काली मिर्च और लौंग- काली मिर्च और लौंग जैसे गर्म मसालों का इस्तेमाल हम अपने खाने में स्वाद को बढ़ाने के लिए करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं इसका इस्तेमाल आप चूहों को भगाने के लिए भी कर सकते हैं। जी हां, जहां पर चूहे दिखाई दे रहे हैं उन जगहों पर इन मसालों के पाउडर को छिड़क दें या फिर पानी में मिलाकर भी आप इसका स्प्रे कर सकते हैं।

दरारों को भरें- अगर आपके घर में कोई दीवार टूटी है या फिर दीवार में दरार है तो ये उसे अच्छे से भरवा लें। क्योंकि चूहें छोटी सी भी दरार में अपना घर बना लेते हैं। इन दरारों का इस्तेमाल चूहे अपने घर की तरह करने लगते हैं। ऐसे में अगर आपके घर में भी दीवारों पर दरारें हैं तो इसे तुरंत ही भरवा लें।

चूहे दानी का करें इस्तेमाल- अगर आपके घर में ज्यादा चूहे आ गए हैं और आपके सामान को काट रहे हैं तो आप इनसे छुटकारा पाने के लिए चूहे दानी का इस्तेमाल करें। इस चूहे दानी में पहले ब्रेड या चीज लगा लें। जब चूहा उसमें फंस जाए तो आप इसे घर से बाहर फैंक आए।

माउस पैड भी है एक उपाय- अगर चूहा दानी कई बार लगाने के बाद भी चूहा इसमें फंस नहीं रहा है तो आपके इसकी जगह मेडिकल स्टोर से माउस पैड भी लगा सकते हैं। माउस पैड पर बहुत ही चिपचिपा पदार्थ लगा होता है। जब चूहा इसके ऊपर से गुजरता है तो उसका शरीर इससे चिपक जाता है। बाद में इसी पैड पर ही उसकी मौत हो जाती है।