newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

खुद को रखना चाहते हैं स्ट्रोक के खतरे से दूर तो रोजाना पिएं ऑरेंज जूस

यूं तो ताजे फलों के जूस को सेहत के लिए बहुत हेल्दी माना जाता है। लेकिन बीते कुछ वर्षों में जूस में मौजूद चीनी की अधिक मात्रा के चलते लोगों को कई बार सचेत भी किया गया है।

नई दिल्ली। सभी जानते हैं कि ऑरेंज जूस सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन-सी समेत दूसरे एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं। स्वादिष्ट होने के साथ ऑरेंज जूस शरीर को तुरंत एनर्जी भी देता है। आप ऑरेंज जूस का सेवन सुबह ब्रेकफास्ट या जिम के बाद भी कर सकते हैं।

orange

लेकिन क्या आप जानते हैं कि पौष्टिक गुणों से भरपूर ऑरेंज जूस का रोजाना सेवन करने से स्ट्रोक का खतरा कम होता है। इस बात की पुष्टि एक नई स्टडी में की गई है। पिछले साल ब्रिटिश जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन में प्रकाशित स्टडी के मुताबिक, जो लोग रोजाना ऑरेंज जूस का सेवन करते हैं, उनमें ब्रेन स्ट्रोक होने का खतरा दूसरे लोगों के मुकाबले 24 फीसदी कम होता है। इसके साथ ही दिल संबंधित बीमारियों का खतरा भी कम होता है। इस स्टडी के लिए शोधकर्ताओं की टीम ने करीब 20 से 70 वर्ष के 35,000 पुरुष और महिलाओं की जांच की है।

orangejuice

यूं तो ताजे फलों के जूस को सेहत के लिए बहुत हेल्दी माना जाता है। लेकिन बीते कुछ वर्षों में जूस में मौजूद चीनी की अधिक मात्रा के चलते लोगों को कई बार सचेत भी किया गया है।

orange juice

नीदरलैंड नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर पब्लिक हेल्थ के शोधकर्ताओं के अनुसार, सिर्फ ऑरेंज ही नहीं, बल्कि दूसरे जूस भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं और उनसे भी स्ट्रोक का खतरा कम होता है। हालांकि, शोधकर्ताओं की टीम ने ये भी कहा कि जूस के कई फायदे होते हैं, लेकिन फिर भी लोगों को ज्यादा मात्रा में ताजे फलों का सेवन करना चाहिए।