newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

अनसुनी कहानियां: अपने बॉयफ्रेंड को दूसरी लड़की के साथ नैन-मटक्का करते देखा, जिसके बाद वो बिल्कुल बदल गया…

अनसुनी कहानियां: कई बार बाहरी आकर्षण की वजह से सबकुछ तबाह हो जाता है। ऐसा ही कुछ हमारी पाठिका के साथ हुआ। उनका पार्टनर उनको लगातार चीट कर रहा था और पकड़े पर जाने पर माफी मांगने लगा

नई दिल्ली। अवैध रिश्ते किसी भी रिश्ते के लिए घातक हो सकते हैं। कई बार बाहरी आकर्षण की वजह से सबकुछ तबाह हो जाता है। ऐसा ही कुछ हमारी पाठिका के साथ हुआ। उनका पार्टनर उनको लगातार चीट कर रहा था और पकड़े पर जाने पर माफी मांगने लगा। पाठिका समझ नहीं पा रही हैं और उनके मन में कई सवाल भी हैं जो उन्हें परेशान कर रहे हैं। पाठिका का नाम प्रियंका(बदला हुआ नाम) है। जिन्होंने हमारे साथ अपनी परेशानियां शेयर की हैं। तो चलिए पहले उनके सवाल जानते हैं।

दूसरी लड़की से था चक्कर

प्रियंका का कहना है कि वो काफी लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। उनके रिश्ते में सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन अचानक एक दिन सब कुछ खत्म हो गया। प्रियंका ने बताया- मैं अपने पार्टनर अजीत से बहुत प्यार करती थी। हमारे बीच सब कुछ ठीक चल रहा है और हमे साथ रहते-रहते काफी समय भी हो गया था। मुझे कभी उसके व्यवहार पर शक नहीं हुआ कि वो मुझे चीट भी कर सकता है लेकिन एक दिन मेरा सारा भ्रम टूट गया। उसका किसी दूसरी लड़की के साथ भी चक्कर चल रहा था…। मुझे इस बारे में जब पता चला तो मैं बहुत दुखी हुई। मैंने उसे इस बारे में बात भी की लेकिन उसने अपनी इस हरकत के लिए माफी भी मांगी। अब वो दोबारा ऐसा कुछ भी नहीं करने का वादा कर रहा है लेकिन मेरे लिए यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है। मैंने उसे माफ तो कर दिया है लेकिन अब मुझे उसके साथ रहने का मन नहीं लेकिन उसका व्यवहार मुझे ऐसा करने से रोक रहा है। मैं क्या करूं।

अपने दिल की बात सुने

इस मामले पर एक्सपर्ट का कहना है कि धोखा मिलने के बाद दोबारा किसी पर यकीन कर पाना बहुत मुश्किल होता है…।कहते हैं दूध का जला छाछ भी फूंक-फूंक कर पीता है..ऐसा ही कुछ आपके साथ हो रहा है..ये होना नार्मल भी है। आपको किसी पर भी दोबारा भरोसा करने में समय लगेगा। इसलिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। दूसरा पहले अपने मन से सवाल करें कि क्या आप इस रिश्ते को एक और मौका देना चाहती हैं या नहीं। अगर हां तो दिल से अपने प्रेमी को माफ कर दें और अगर नहीं तो साफ इनकार कर दें, क्योंकि ऐसे रिश्ते में प्यार ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाता है। तीसरा अगर आपके प्रेमी ने ये पहली बार किया है तो एक मौका देना जरूरी है..। अगर वो बार-बार ऐसा कर रहे हैं तो ये उनकी आदत है। ऐसे लोगों से सावधान रहें।