newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Skin Care Tips: आसानी से पाना चाहते है पिंपल से निजात तो अपनाए ये घरेलु उपचार

Skin Care Tips: शहद में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो पिंपल्स से छुटकारा दिलाने में मदद करता है. इसके लिए आपको रात के समय में पिंपल्स वाले एरिया में शहद लगाना है और सुबह उठकर धो देना है। इससे आपको जल्द आराम मिलेगा।

नई दिल्ली। अगर आपके चेहरे पर पिंपल और दाग-धब्बे के निशान हैं तो ये खबर आपके काम आ सकती है। कोई भी स्किन टाइप हो या कोई भी उम्र हो, गर्मियों के मौसम में पिंपल्स कभी भी आ सकते हैं। पिंपल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स लगाने के बाद भी रिजल्ट नहीं मिलता। ऐसे में आप कुछ नेचुरल नुस्खों की मदद से जल्द इस समस्या से छुटकारा पा सकती हैं।

क्यों चेहरे की त्वचा के अंदर छिपे होते हैं ब्लाइंड पिम्पल्स ? - Sarita Magazine

इस वजह से हो सकते हैं पिंपल्स

सबसे पहले नजर डालते हैं कि आखिर पिंपल्स किस वजह से होते हैं। स्किन एक्सपर्ट्स की मानें तो कुछ दवाओं के असर से आपकी त्वचा पर मुहांसे हो सकते हैं। इसके अलावा त्वचा को समय- समय पर साफ नहीं करने से भी इस तरह की समस्या होती है। रात को सोने से पहले मेकअप नहीं हटाने पर भी पिंपल्स हो जाते हैं। शरीर में पीरियड्स और प्रेगनेंसी के दौरान हार्मोनल बदलाव होने के कारण भी पिंपल होते हैं।

पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए घरेलु उपाय

1. शहद का ऐसे करें इस्तेमाल

शहद में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो पिंपल्स से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। इसके लिए आपको रात के समय में पिंपल्स वाले एरिया में शहद लगाना है और सुबह उठकर धो देना है। इससे आपको जल्द आराम मिलेगा।

Winter Skin Care : सर्दियों में मुलायम त्वचा पाने के लिए इस तरह करें शहद का इस्तेमाल | TV9 Bharatvarsh

2. बर्फ का इस तरह करें उपयोग

बर्फ भी पिंपल की समस्या का हल करती है। इसके लिए एक आइस क्यूब को पतले से कपड़े में लपेटकर पिंपल्स पर लगाएं। इसे 20 सेकंड से अधिक समय तक न रखें। इस उपाय को आप दिन में दो बार दोहरा सकती हैं, यह सूजन और पिंपल्स को कम करने में मदद करता है।

बर्फ वाकई बहुत काम की चीज़ है, हमेशा फ्रिज में तैयार रखें | Uses of Ice Cube

 

3. एलोवेरा जेल का इस तरह करें उपयोग

त्वचा से जुड़ी समस्याओं के लिए ऐलोवेरा कमाल कर सकता है। आप इसका इस्तेमाल ड्राईनेस दूर करने के लिए भी कर सकते हैं। ये त्वचा में नेचुरल मॉश्चराइजर की तरह काम करता है। पिंपल्स के एरिया में एलोवेरा जेल लगाएं और रातभर सोने के बाद सुबह उठकर धो लें।

disadvantages of aloe Vera: unknown side effects of aloe Vera on health in hindi - एलोवेरा के फायदे तो बहुत सुने होंगे अब नुकसान भी जान लें, स्किन एलर्जी से लेकर दिल

पिंपल से छुटकारा पाने के अन्य विकल्प

आप अपने पिंपल को पॉप करने से पहले, यहां दिए इन विकल्पों को अजामाने की कोशिश कर सकते हैं। ये आसान और सुरक्षित हैं। आप अपनी रसोई सामग्रियों का उपयोग करके पिंपल को ठीक कर सकते हैं। हालांकि इनसे पिंपल को सूखने में अधिक समय लग सकता है लेकिन यह वास्तव में एक सुरक्षित विकल्प है। पिंपल को सुखाने वाली कुछ सामग्री हैं।

टी ट्री ऑयल
बेकिंग सोडा
हाइड्रोजन पेरोक्साइड
चारकोल फेस मास्‍क
हाट कम्‍प्रेस

इसके अलावा, आप एक स्किन एक्सपर्ट के पास जाएं और उसके पास पिंपल को पॉप करने का सही और उचित उपकरण हैं। यह संक्रमण के खतरे को कम करता है।