newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

स्किनी गर्ल्स इन फैशन टिप्स को फॉलो कर पा सकती हैं ग्लैमरस लुक

Fashion Tips for Skinny Girls: स्किनी लड़कियां हमेशा ऐसी ड्रेसेस की तलाश में रहती हैं जिनमें वो थोड़ी मोटी दिख सकें। ऐसे में आज ये आर्टिकल ऐसी ही स्किनी लड़कियों के लिए है। आज हम आपको बताने वाले हैं कुछ ऐसे फ़ैशन टिप्स जिनकी मदद से आप पतली नहीं दिखेंगी।

नई दिल्ली। हर किसी का अपना अलग बॉडी टाइप होता है और लोग उसी तरह से कपड़े पहनना पसंद करते हैं। खासकर लड़कियां इन बातों का बेहद ध्यान रखती हैं। मसलन अगर कोई लड़की Bulky है तो वो ऐसे कपड़ों का चुनाव करती है जिसमें वो स्लिम लग सके। ठीक इसी तरह स्किनी लड़कियां भी हमेशा ऐसी ड्रेसेस की तलाश में रहती हैं जिनमें वो थोड़ी मोटी दिख सकें। ऐसे में आज ये आर्टिकल ऐसी ही स्किनी लड़कियों के लिए है। आज हम आपको बताने वाले हैं कुछ ऐसे फ़ैशन टिप्स जिनकी मदद से आप पतली नहीं दिखेंगी।

वर्टिकल स्ट्राइप्स को कहें No

क्या आप जानती हैं कि स्ट्राइप्स वाले कपड़ों में आपका लुक प्रभावित होता है। अगर आप स्किनी हैं तो आपको वर्टिकल स्ट्राइप्स वाले कपड़े नहीं पहनने चाहिए। वर्टिकल लाइन्स आपके शरीर को लंबा दिखाएंगे, जिससे आप और भी पतली नजर आएंगी। इसलिए आपको ऐसी आउटफिट नहीं खरीदना चाहिए, जिसमें वर्टिकल लाइन्स हो। आप चाहें तो चेक पैर्टन भी ट्राई कर सकती हैं। इससे भी आप ज्यादा पतली नहीं दिखेंगी।

मोनोटोन आउटफिट्स

इनदिनों मोनोटोन आउटफिट्स का क्रेज काफी काफी बढ़ गया है। सेलेब्रिटीज से लेकर आम महिलाएं तक इस आउटफिट को पहनना पसंद करती हैं। खासतौर पर अगर आप पतली हैं तो मोनोटोन आउटफिट आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है क्योंकि मोनोटोन में एक ही डिजाइन बल्क में होता है। ऐसे में अपनी अलमारी में ये आउटफिट जरूर शामिल करें। लेकिन हां प्लेन मोनोटोन कपड़े न पहनें। इसके बजाय प्रिंट वाले आउटफिट खरीदें। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि प्रिंट बड़े होने चाहिए।

लूज कपड़े पहनें

स्किनी गर्ल्स को कभी भी टाइट कपड़े नहीं पहनने चाहिए। टाइट कपड़ों के कारण आप और ज्यादा पतली लग सकती हैं। शर्ट से लेकर ड्रेस तक लूज ही खरीदें। खास बात यह है कि आजकल लूज कपड़ों को कैरी करने का फैशन ट्रेंड में है। ऐसे में आप बेझिझके ढीले कपडे़ पहन सकती हैं।

इन बातों का रखें ध्यान  

  • अगर आप पतली हैं तो लेयरिंग ट्राई करें। यानी आप स्कार्फ, श्रग और जैकेट जैसी चीजें पहन सकती हैं। इन्हें पहनकर आप पतली नजर नहीं आएंगी।
  • टाइट जींस न पहनें। इसके बजाय बॉयफ्रेंड जींस या लूज पैंट पहनें।
  • कपड़े का फैब्रिक भी मायने रखता है। इसके कारण भी आपके बॉडी टाइप पर असर पड़ेगा। थिक फैब्रिक वाले कपड़े खरीदें।
  • स्किनी गर्ल्स को लाइट कलर्स के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। डार्क कलर्स वाले कपड़ों में आपका लुक पतला नहीं नजर आएगा।