newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Papaya Bad Food Combinations: पपीते से साथ भूलकर भी न खाएं ये चीजें, वरना हॉस्पिटल में होना पड़ जाएगा भर्ती!

Papaya Bad Food Combinations: कई बार लोग अंजाने में ऐसी चीजों का पपीते संग सेवन कर लेते हैं जिससे सेहत को नुकसान पहुंचाता है। आज हम आपको ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में बताएंगे जिनका आपको भूलकर भी पपीते के साथ सेवन नहीं करना चाहिए।

नई दिल्ली। फलों का सेवन शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। गर्मियों और सर्दियों में यू तो अलग-अलग तरह के कई फल मिलते हैं लेकिन डॉक्टर जिस फल के सेवन की सलाह देते हैं उनमें सेब और पपीता शामिल है। हालांकि कीमत के मामले में सेब थोड़ा महंगा होता है ऐसे में लोग पपीते का सेवन ज्यादा करते हैं। अब जब गर्मियों का मौसम चल रहा है तो बाजार में ताजे और मीठे-मीठे पपीते मिल रहे हैं।

Papaya

सेहत के लिए फायदेमंद इस पपीते का सेवन लोग अलग-अलग तरह से करते हैं। हालांकि कई बार लोग अंजाने में ऐसी चीजों का पपीते संग सेवन कर लेते हैं जिससे सेहत को नुकसान पहुंचाता है। आज हम आपको ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में बताएंगे जिनका आपको भूलकर भी पपीते के साथ सेवन नहीं करना चाहिए।

Papaya

भूलकर भी पपीते संग न करें इन चीजों का सेवन

  • नींबू हर घर में आसानी से मिल जाता है। कभी इसकी शिकंजी, कभी सलाद में, कभी किसी और तरह से नींबू का सेवन किया जाता है। सेहत के लिए भी ये काफी फायदेमंद होता है लेकिन कभी भी इसे पपीते के साथ इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। पपीते और नींबू मिलकर जहर की तरह काम करते हैं।इससे हीमोग्लोबिन का संतुलन बिगड़ जाता है और व्यक्ति एनीमिया का शिकार हो सकता है।
  • संतरे का सेवन भी कई तरह से किया जाता है। ये भी खट्टा फल है और इसके गुण संतरे से काफी मिलते-जुलते हैं। इसी कारण नींबू की तरह ही संतरे का सेवन भी पपीते के साथ नहीं करना चाहिए।

Papaya

  • केला एक ऐसा फल है जो सर्दियों और गर्मियों दोनों ही मौसम में लोगों को खाना पसंद होता है। बच्चों से लेकर बड़ों तक और जिम जाने वाले लोग भी इसे खाना पसंद करते हैं लेकिन कभी भी केले का सेवन पपीते के साथ नहीं करना चाहिए। दोनों को साथ में सेवन से हाजमे में दिक्कत होने लगती है।
  • कई लोगों को आदत होती है कि वो पपीते का जूस बनाकर पीते हैं। जूस बनाना तो ठीक है लेकिन कभी भी इसे दूध के साथ नहीं लेना चाहिए। पपीते में पपेन नाम का एंजाइम होता है। दूध के साथ इसके सेवन से अपच, सूजन और पाचन से जुड़ी परेशानियां होने लगती है।