newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Merry Christmas 2022: बच्चों के लिए क्रिसमस को बनाना है स्पेशल, तो उन्हें दें ये खास गिफ्ट्स

Merry Christmas 2022: बच्चे नए-नए गिफ्ट मिलने की खुशी में कई दिनों पहले से ही झुमने लगते हैं। अगर आपके भी घर में बच्चे हैं और आप उन्हें ऐसा गिफ्ट देना चाहते हैं जिसे देखने के बाद वो झूम उठे तो हम आपके लिए लेकर आए हैं 8 ऐसे गिफ्ट जो आप अपने बच्चों को क्रिसमस के मौके पर दे सकते हैं…

नई दिल्ली। दिसंबर का महीना चल रहा है और नया साल भी आने वाला है। हालांकि नए साल के आने से पहले क्रिसमस (Merry Christmas 2022) का त्योहार भी आ रहा है जिसे लेकर बड़ों और बच्चों सभी में एक्साइटमेंट है। खासकर बच्चों में क्रिसमस को लेकर खुशी देखने को मिलती है। बच्चे नए-नए गिफ्ट मिलने की खुशी में कई दिनों पहले से ही झुमने लगते हैं। अगर आपके भी घर में बच्चे हैं और आप उन्हें ऐसा गिफ्ट देना चाहते हैं जिसे देखने के बाद वो झूम उठे तो हम आपके लिए लेकर आए हैं 8 ऐसे गिफ्ट जो आप अपने बच्चों को क्रिसमस के मौके पर दे सकते हैं…

Merry Christmas 2022...

इस क्रिसमस दें बच्चों को ये तोहफे

चॉकलेट- ये तो सभी जानते हैं कि बच्चों को चॉकलेट बहुत पसंद होती हैं। हालांकि इससे दांतों में कीड़े लगने का डर रहता है लेकिन क्रिसमस के मौके पर आप बच्चों को ये दे सकते हैं। आप घर पर भी इसे बना सकते हैं।

Merry Christmas 2022...

टेंट हाउस- बच्चे अक्सर अपने खेलने के लिए पर्दे, साड़ी जैसी चीजों को मिलाकर घर बनाते हैं। आप इस क्रिसमस उन्हें टेंट हाउस ही गिफ्ट कर दें। ये बच्चों के खेलने के भी काम आ जाएगा और गिफ्ट भी हो जाएगा।

Merry Christmas 2022...

क्ले सेट- बच्चों को क्ले से खेलना काफी पसंद होता है। बच्चे इसे खेलने के साथ ही कई चीजें सीखते भी हैं ऐसे में आप बच्चों को ऐसा क्ले सेट दें जिससे उनका खेलना और सीखना दोनों काम हो सके।

Merry Christmas 2022...

वॉटर बॉटल- बच्चों को क्रिसमस पर गिफ्ट के तौर पर आप वॉटर बॉटल भी दे सकते हैं। ये बच्चों के स्कूल जाने के काम भी आ जाएगा। बॉटल के साथ ही आप लंच बॉक्स भी ले सकते हैं। आप चाहें तो अपने बेबी बॉय के लिए स्पाइडर मैन की बॉटल और बेबी गर्ल के लिए कोई प्रिसेंस वाला बॉटल ले सकते हैं।