newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Wisdom Teeth: क्यों और कब आते हैं विसडम टीथ? आने से पहले शरीर में होते हैं कई बदलाव

Wisdom Teeth: एक्सपर्ट का कहना है कि समय के साथ-साथ हमारी खोपड़ी का साइड बड़ा होता जाता है और जबड़े का छोटा। जब विसडम टीथ आते हैं

नई दिल्ली।वैसे तो सारे दांत हमारे बचपन में ही आ जाते हैं लेकिन 4 दांत ऐसे होते हैं, जो बढ़ती उम्र के साथ आते हैं। उनके आने के बाद हमारे 32 दांतों का सेट पूरा हो जाता है। इन दांतों को विसडम टीथ या सिंपल भाषा में अक्ल दाढ़ कहा जाता है। विसडम टीथ बढ़ती उम्र के साथ ही निकलते हैं। कहा जाता है कि लोगों में विसडम टीथ आने के बाद ही अक्ल आती है,हालांकि ये कितना सच है और कितना झूठ ये कहा नहीं जा सकता है। तो चलिए जानते हैं कि विसडम टीथ क्यों आते हैं और अक्ल से इसका क्या लेना देना है।

कब आते हैं विसडम टीथ

टीथ एक्सपर्ट का कहना है कि सीधे तौर पर विसडम टीथ का अक्ल से कुछ लेना-देना नहीं है। इन दांतों को विसडम टीथ इसलिए कहा जाता है क्योंकि ये बढ़ती उम्र के साथ आते हैं। ये जरूरी भी नहीं है कि ये दांत सबको आए, क्योंकि ये देखा गया है कि विसडम टीथ 55 फीसदी लोगों को ही आया है और उसका अक्ल आने या मैच्योरिटी से भी कोई लेना देना नहीं है। 25 साल के बाद ही विसडम टीथ आने की संभावना होती है लेकिन इसकी कोई तय उम्र भी नहीं है। कई लोगों में विसडम टीथ 40 प्लस की उम्र के बाद भी आते देखे गए हैं।

क्यों होता है विसडम टीथ आने पर दर्द

एक्सपर्ट का कहना है कि समय के साथ-साथ हमारी खोपड़ी का साइज बड़ा होता जाता है और जबड़े का छोटा। जब विसडम टीथ आते हैं तो छोटे जबड़े होने की वजह दर्द होता है और किसी-किसी के चेहरे पर सूजन तक आ जाती है। इसके अलावा स्पेस कम मिलने की वजह से विसडम टीथ ठीक से पूरे भी नहीं निकल पाते हैं और कुछ महीनों बाद दोबारा बढ़ना शुरू कर देते हैं। हालांकि इन दांतों से दर्द के सिवा कोई परेशानी नहीं होती है, जब तक विसडम टीथ टेढ़े न आए।