newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

White Butter: सफेद मक्खन के फायदे देख हो जाएंगे हक्के-बक्के, आसान है बनाने का तरीका

White Butter: अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं और चाहते हैं कि मक्खन भी खाएं और इससे शरीर को कुछ नुकसान भी न हो तो हमारी ये खबर आपके काम की है। दरअसल, हम आपके लिए लेकर आए हैं सफेद मक्खन बनाने का तरीका जो आपको बीमारियों से तो दूर रखता ही है साथ ही आपकी आँखों की रोशनी और याददाश्त को भी बढ़ाता है।

नई दिल्ली। पराठों के साथ खाना हो या ब्रेड पर लगाना हो…मक्खन का सेवन ज्यादातर सभी लोग करते हैं। यूं तो बाजार में कई तरह के मक्खन मिलते हैं जो स्वाद में तो बेहतर होते हैं लेकिन इनमें नमक की मात्रा अधिक रहती है। बाजार के मक्खन से ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा बना रहता है। कई लोग ऐसे होते हैं जो लोग मक्खन खाने के आदी होते हैं। अगर मक्खन न मिले इन्हें खाने में स्वाद ही नहीं आता। अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं और चाहते हैं कि मक्खन भी खाएं और इससे शरीर को कुछ नुकसान भी न हो तो हमारी ये खबर आपके काम की है। दरअसल, हम आपके लिए लेकर आए हैं सफेद मक्खन बनाने का तरीका जो आपको बीमारियों से तो दूर रखता ही है साथ ही आपकी आँखों की रोशनी और याददाश्त को भी बढ़ाता है। इसके अलावा जानेंगे इससे होने वाले फायदों के बारे में…

White Butter

ये हैं सफेद मक्खन के फायदे

  • सफेद मक्खन का सेवन गले में आ रही सूजन में आराम दिलाता है। इसमें आयोडीन थायराइड होता है जो ग्लैंड्स को स्ट्रांग बनाने का काम करता है।
  • सफेद मक्खन का इस्तेमाल आपको दिल की बीमारियों से दूर करता है साथ ही कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कंट्रोल में रखता है। इसमें मौजूद विटामिन और सेलेनियम से दिल से जुड़े खतरे को भी कम करने का काम करता है।
  • कमजोर दिमाग वाले लोगों को इसका सेवन करना चाहिए। ये दिमाग को तेज करने का काम करता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो बच्चों को सफेद मक्खन जरूर खिलाना चाहिए। इससे बच्चा स्वस्थ होगा और उनकी आंखों की रोशनी भी तेज होती है।

White Butter

  • हड्डियों को मजबूत रखने के साथ जोड़ों के दर्द से जुड़ी समस्या में भी सफेद मक्खन काफी फायदेमंद होता है। सफेद मक्खन में मौजूद कैल्शियम हड्डियों को फायदा पहुंचाता है।
  • रोज़ाना सफेद मक्खन का सेवन करने से कैंसर का खतरा काफी हद तर कम हो जाता है।
  • वजन कम करने में भी सफेद मक्खन फायदेमंद होता है। इसमें ट्रांस फैट होता है जो वजन कम करने में सहायक है।

White Butter

इस तरह से बनाए सफेद मक्खन

सफेद मक्खन बनाने के लिए सबसे पहले दूध की मलाई को एक कटोरी में जमा कर लें। अब एक गहरे कटोरे में डालकर करछुल की सहायता से इसे कुछ देर तक जोर से घुमाते रहें। इससे मलाई गाढ़ी होती जाएगी। मलाई को घुमाने से दूध का पानी और मक्खन अलग-अलग हो जाएगा। अब इस सफेद मक्खन को एक अलग कटोरी में निकाल लें और इसका आनंद लें।