newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Kiss Day 2022: किस डे क्यो है प्रेमियों के लिए खास?, किस करना सेहत के लिए फायदेमंद

kiss Day 2022: 12 फरवरी को हग-डे मनाने के बाद कपल को 13 फ़रवरी यानि किस-डे का बेसब्री से इंतज़ार रहता है। आज के दिन कपल्स एक- दूसरे को गले लगाकर किस करते है और अपने प्यार का इजहार करते है।

Couple kissing outside under the blanket

नई दिल्ली। वैलेंटाइन डे का पूरा हफ्ता किसी भी कपल के लिए बेहद ही खास होता है क्योंकि, इस पूरे हफ्ते में अपने रिश्ते को मजबूत करने के लिए और उसे खास बनाने के लिए कपल्स प्लानिंग करते रहते हैं। 12 फ़रवरी को हग-डे मनाने के बाद कपल को 13 फ़रवरी यानि किस-डे का बेसब्री से इंतज़ार रहता है। आज के दिन कपल्स एक- दूसरे को गले लगाकर किस करते हैं और अपने प्यार का इजहार करते हैं। वैसे तो किस करना प्यार को दर्शाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि किस करने से हमारे शरीर को भी बहुत से फायदे होते हैं। तो चलिए जानते हैं किस करने से हमारे शरीर को कौन- कौन से फायदे होते हैं। किस करने से मूड फ्रेश होता है। इंसान तरोताजा महसूस करता है, ऐसे में बेचैनी और नींद न आने की शिकायत और चिंता कम होने लगती है।

kiss 5

हाई ब्लड प्रेशर में कम होता है

अगर किसी को हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत है तो, उसके लिए किस यानी चुंबन एक कारगर इलाज बन सकता है। किसिंग एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जब आप किस करते हैं तो, आपके दिल की गति बढ़ने लगती है। इसके कारण ब्लड सेल चौड़ी हो जाती हैं और ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।

शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है

किस करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी भी स्ट्रांग होती है। ये हैरान कर देने वाली कर बात है, लेकिन एक स्टडी के मुताबिक ‘माउथ टू माउथ’ किस करने से दोनों पार्टनर का स्लाइवा एक दूसरे के शरीर में ट्रांसफर होता है। स्लाइवा में कुछ नए कीटाणुओं की हल्की मात्रा हो सकती है, जिसके संपर्क में आने पर इम्यून सिस्टम के खिलाफ एंटीबॉडी बननी शुरू हो जाती है। इससे फ्यूचर में उस कीटाणु से बीमार होने का खतरा कम हो जाता है।

kiss 7

कोलेस्ट्रॉल कम करता है

किस करने से सीरम कोलेस्ट्रॉल के स्तर में भी कमी आती है। दिल की बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे से राहत दिलाने के लिए किस हेल्पफुल होता है।

तनाव कम होता है

चुंबन से तनाव और चिंता भी कम होती है। दरअसल, ‘कोर्टिसोल’ नाम के हार्मोन के कारण तनाव की शिकायत होती है। लेकिन जब लोग एक दूसरे को किस करते हैं, गले लगाते हैं या प्यार का इजहार करते हैं,तो दिमाग में कोर्टिसोल का स्तर कम होता है। किस करने से दिमाग में ‘ऑक्सीटोसिन’ हार्मोन रिलीज होता है, जो तनाव कम करता है। किस करने से मूड फ्रेश होता है। इंसान फ्रेश महसूस करता है, ऐसे में बेचैनी और नींद न आने की समस्या और चिंता कम होने लगती है।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। न्यूजरुम पोस्ट इस दावे की पुष्टि नहीं करता है।