newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

World Championship Final: 19 साल की अंशु मलिक ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनी

World Championship Final: अंशु मलिक से पहले विश्व चैम्पियनशिप में भारत की चार महिला पहलवानों ने पदक जीता है लेकिन सभी को कांस्य ही हासिल हुआ है। इससे पहले गीता फोगाट ने साल 2012 में, बबीता फोगाट ने 2012 में, पूजा ढांडा ने 2018 और विनेश फोगाट ने 2019 में कांसे अपने नाम किया था।

नई दिल्ली। 19 साल की अंशु मलिक विश्व ने चैम्पियनशिप फाइनल (World Championship Final) में इतिहास रच दिया। इसके साथ ही अब वो विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गई है। अंशु ने जूनियर यूरोपीय चैम्पियन सोलोमिया विंक को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इसके साथ ही विश्व चैम्पियन को हराकर उलटफेर करने वाली सरिता मोर को सेमीफाइनल में हार मिली है। वो अब कांस्य के लिए मुकाबला करेंगी।

anshu malik..

बता दें, 19 साल की अंशु शुरू ही से सेमीफाइनल में अपना दबदबा बनाए हुई थी और बेहतर तकनीक के सहारे उन्होंने जीत दर्ज करके 57 किलो वर्ग के फाइनल में पहुंच गईं।

anshu malik...

अंशु मलिक से पहले विश्व चैम्पियनशिप में भारत की चार महिला पहलवानों ने पदक जीता है लेकिन सभी को कांस्य ही हासिल हुआ है। इससे पहले गीता फोगाट ने साल 2012 में, बबीता फोगाट ने 2012 में, पूजा ढांडा ने 2018 और विनेश फोगाट ने 2019 में कांसे अपने नाम किया था।


विश्व चैम्पियनशिप फाइनल में पहुंचने वाली अंशु मलिक तीसरी भारतीय हैं। इससे पहले साल 2010 में सुशील कुमार और 2018 में बजरंग पूनिया यह कमाल कर चुके हैं। इनमें से सुशील ही ऐसे पहलवान हैं जिन्होंने गोल्ड जीता है।