newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

IPL 2023 Auction Live: ऑक्शन में हुई जमकर पैसों हुई जमकर बारिश, सर्वाधिक महंगे खिलाड़ी बने सैम कुर्रन

IPL 2023 Auction: ऑक्शन शुरू होने से कुछ समय पहले ही आज भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का एक मेल भी सामने आया जिसमें 5 भारतीय खिलाड़ियों पर बैन की बात कही गई है। बीसीसीआई के इस मेल के सामने आने के बाद से ही उन खिलाड़ियों के अलावा फ्रेंचाइजियों को झटका लगा है। अब देखना होगा ऑक्शन में क्या कुछ देखने को मिलता है।

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग यानि इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL Auction 2023) के लिए आज, 23 दिसंबर को मिनी ऑक्शन हो रहा है। दोपहर 2:30 बजे शुरू इसे कोच्चि में शुरू होना है। इस ऑक्शन के लिए कुल 405 खिलाड़ियों के नाम को चुना गया है जिसमें से 273 प्लेयर्स भारतीय है। 132 विदेशी खिलाड़ियों में से 4 खिलाड़ी एसोसिएट देश से हैं। बता दें, ऑक्शन शुरू होने से कुछ समय पहले ही आज भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का एक मेल भी सामने आया जिसमें 5 भारतीय खिलाड़ियों पर बैन की बात कही गई है। बीसीसीआई के इस मेल के सामने आने के बाद से ही उन खिलाड़ियों के अलावा फ्रेंचाइजियों को झटका लगा है। अब देखना होगा ऑक्शन में क्या कुछ देखने को मिलता है।

IPL 2023

लाइव अपडेट  

जेमिसन को सीएसके ने खरीदा

आईपीएल 2021 की नीलामी में तहलका मचाने वाले काइल जेमिसन को चेन्नई सुपर किंग्स ने एक करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर ही खरीद लिया। जेमिसन आईपीएल 2022 में भाग नहीं ले पाए थे।

नहीं बिक पाए संदीप शर्मा 

तेज गेंदबाज संदीप शर्मा को भी कोई खरीदार नहीं मिला है। ब्लेसिंग मुजाराबानी, रिले मेरेडिथ, दुष्मंता चामीरा और तस्कीन अहम भी अनसोल्ड रहे।

विल जैक्स को आरसीबी ने खरीदा

इंग्लिश ऑलराउंडर विल जैक्स को भी अच्छी खासी कीमत मिली है. विल जैक्स को आरसीबी ने 3.20 करोड़ रुपये में खरीदा है। वहीं मनदीप सिंह और ट्रेविस हेड अनसोल्ड रहे हैं। टी20 के पूर्व नंबर-1 बल्लेबाज डेविड मलान में भी किसी टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई है।

मनीष पांडे पर भी लगी बोली

कैप्ड बल्लेबाजों की श्रेणी में मनीष पांडे दूसरे स्थान पर हैं उनका बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये है। फ़िलहाल INR 2.4 करोड़ की वर्तमान बोली और वह विजयी बोली होगी।

मुकेश कुमार को मिले 5.5 करोड़

बंगाल के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी टीम में जोड़ा है। दिल्ली कैपिटल्स ने मुकेश कुमार को खरीदने के लिए 5.5 करोड़ रुपये की सफल बोली लगाई चिंतन गांधी, आई। नवीद और मुरुगन अश्विन को कोई खरीदार नहीं मिला।

शिवम मावी INR 40 लाख के आधार मूल्य के साथ दूसरे स्थान पर हैं और गुजरात टाइटन्स के साथ उनकी वर्तमान बोली INR 5 करोड़ है।

वैभव अरोड़ा केकेआर में

वैभव अरोड़ा को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 60 लाख रुपये में खरीदा है। वहीं यश ठाकुर को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 45 लाख रुपये में अपने नाम किया। केएम आसिफ, मुज्तबा यूसुफ और लॉन्स मॉरिस को कोई खरीदार नहीं मिला है।

अजहरुद्दीन नहीं बिके

उपेंद्र यादव को सनराइजर्स हैदराबाद ने 25 लाख रुपये में खरीदा है। वहीं मोहम्मद अजहरुद्दीन को कोई खरीदार नहीं मिला है।

निशांत सिद्धू को मिले 60 लाख

अंडर-19 के स्टार प्लेयर रहे निशांत सिद्धू को सीएसके ने 60 लाख रुपये में खरीदा है. निशांत का बेस प्राइस 20 लाख रुपये था और उनके लिए केकेआर ने भी बोली लगाई। शशांक सिंह, दिनेश बाना और सुमित कुमार को किसी ने नहीं खरीदा है।

सनराइजर्स हैदराबाद ने हेनरिक क्लासेन को 5.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। हेनरिक क्लासेन का बेस प्राइस 1 करोड़ था। 

लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा। पिछले सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद का पार्ट थे पूरन।

चेन्नई सुपर किंग्स ने बेन स्टोक्स को 16.25 करोड़ रुपये में खरीद लिया है। 2 करोड़ के बेस प्राइस वाले स्टोक्स को खरीदने के लिए राजस्थान, आरसीबी, लखनऊ की टीम भी रेस में रहीं।

मुंबई इंडियंस ने कैमरन ग्रीन को 17.50 करोड़ रुपये की कीमत में खरीद लिया है। ग्रीन आईपीएल नीलामी में बिकने वाले दूसरे सबसे महंगे क्रिकेटर हैं.

सैम कुरेन को पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीद लिया है। इसके साथही सैम कुरेन आईपीएल में सबसे महंगे बिकने वाले प्लेयर बन गए हैं।

1.5 करोड़ रुपये के बेस प्राइस वाले शाकिब अल हसन अनसोल्ड रहे

ऐसा रहा पहला सेट

केन विलियमसन: 2 करोड़ (गुजरात टाइटन्स)

हैरी ब्रूक: 13.25 करोड़ (सनराइजर्स हैदराबाद)

मयंक अग्रवाल: 8.25 करोड़ (सनराइजर्स हैदराबाद)

अजिंक्य रहाणे: 50 लाख (चेन्नई सुपर किंग्स)

जो रूट: नहीं बिके

रिली रोसो: नहीं बिके

चेन्नई सुपरकिंग्स ने अजिंक्य रहाणे को उनके बेस प्राइस 50 लाख रुपये में ही खरीद लिया है।

Healthy Teeth....

मयंक अग्रवाल को सनराइजर्स हैदराबाद ने 8.25 करोड़ रुपये में सनराइजर्स ने अपना बना लिया है। पंजाब और सीएसके ने मयंक के लिए बोली लगाई थी।

इंग्लैंड के हैरी ब्रूक के लिए भी बोली लग गई है। उन्हें सनराइजर्स ने 13.25 करोड़ रुपये में बेचा है।

सबसे पहले केन विलियमसन के लिए बोली लगी जो कि 2 करोड़ रुपये में खरीदे गए हैं। गुजरात टाइटन्स ने बोली लगाते हुए विलियमसन को अपना बना लिया है।

कोच्चि में IPL ऑक्शन 2023 शुरू हो गया है।

आईपीएल के लिए हो रहे इस मिनी ऑक्शन के लिए मुथैया मुरलीधरन, कुमार संगकारा जैसे दिग्गजों ने भी कोच्चि पहुंच अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है। बता दें कि संगकारा राजस्थान रॉयल्स और मुरलीधरन सनराइजर्स हैदराबाद के कोचिंग स्टाफ का पार्ट हैं।

आईपीएल ऑक्शन के लिए पंजाब किंग्स फ्रेंचाइजी पूरी तरह तैयार है। कुछ दिनों पहले ही पंजाब ने शिखर धवन को अपना कप्तान बनाया था। तो वहीं, मयंक अग्रवाल को रिलीज करने का फैसला लिया था।

सबसे कम बेस प्राइस 20 लाख है और अधिकतम 2 करोड़ रखा गया है। कुल 19 खिलाड़ियों (सभी विदेशी) का बेस प्राइस 2 करोड़ रखा गया है।

स्टार खिलाड़ियों का ऐसा रहेगा बेस प्राइस

2 करोड़ का बेस प्राइस- टॉम बैंटन, जेसन होल्डर, सैम कुरेन, क्रिस जॉर्डन, जैमि ओवर्टन, क्रेग ओवर्टन, आदिल रशीद, फिल सॉल्ट, कैमरून ग्रीन, ट्वेविस हेड, क्रिस लिन, केन विलियमसन, बेन स्टोक्स, एडम मिल्ने, जिमी नीशम, रिले रॉसो, टाइमल मिल्स, रस्सी वेन देर डुसे, निकोलस पूरन।

1.5 करोड़ का बेस प्राइस- शॉन एबट, रिले मेरेडिथ, जेसन रॉय, एडम जैम्पा, हैरी ब्रूक, विल जैक्स, जे. रिचर्डसन, डेविड मलान, शेफर्न रूदरफर्ड, नाथन कूल्टर नाइल, शाकिब अल हसन।

1 करोड़ का बेस प्राइस- मनीष पांडे, शाइ होप, मोहम्मद नबी, मुजीब उर रहमान, मिचेल ब्रेसवेल, मोइज़िज हेनरिक्स, मयंक अग्रवाल, एंड्रयू टाइ, जो रूट, ल्यूक वुड, काइल जेमिसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम, हेनरिक्स क्लासेन, तबरेज़ शम्सी, कुसल परेरा, रॉस्टन चेज़, डिरेल मिचेल, रखीम कॉर्नवॉल, डेविड वीसे।