newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Ind vs Pak Asia Cup 2022: पाकिस्तान के लिए बजी खतरे की घंटी, कोहली के रिकॉर्ड से पड़ोसी टीम के खैमे में डर का माहौल

Virat Kohli: हाल में स्टार स्पोर्ट्स में दिए गए इंटरव्यू में विराट कोहली ने अपनी फॉर्म का जिक्र करते हुए बताया था कि वह ब्रेक के दौरान अपने मेंटल हेल्थ पर काम कर रहे थे।

नई दिल्ली। बीते कल यानी 27 अगस्त से एशिया कप 2022 का आगाज हो चुका है। पहला मुकाबला अपगानिस्तान और श्रीलंका के बीच हुआ। इस मैच में अफगानिस्तान ने श्रीलंका को 8 विकेट रहते शिकस्त दी। इसके बाद आज एशिया कप का सबसे बड़ा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला है। ये मैच दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच का पिछले कई समय से क्रिकेट प्रेमियों को इंतजार था। भारत के लिहाज से इस मैच में खराब फॉर्म से जूझ रहे विराट कोहली का रन बनाना बेहद महत्वपूर्ण है। इसके अलावा ढाई साल के लंबे इंतजार के बाद विराट के चाहने वालो को उम्मीद है कि इस बार रन मशीन अपने असली रंग में दिखाई देंगे। विराट कोहली ने अपना साल 2019 में अपना आखिरी शतक लगाया था। हाल में स्टार स्पोर्ट्स में दिए गए इंटरव्यू में विराट कोहली ने अपनी फॉर्म का जिक्र करते हुए बताया था कि वह ब्रेक के दौरान अपने मेंटल हेल्थ पर काम कर रहे थे।

virat kohli

सर्वश्रेष्ठ स्कोर 183 रन वो भी पाकिस्तान मैच में

एशिया कप के पहले मुकाबले में लोग विराट कोहली से इसलिए भी उम्मीद लगा रहे हैं क्योंकि उन्होंने इससे पहले भी पाकिस्तान के खिलाफ कई शानदार पारियां खेली हैं। अगर हम विराट कोहली की अहम पारियों में नजर डाले तो इस लिहाज से कह सकते हैं कि अब वह वक्त आ गया है जब वो अपनी सही लय प्राप्त कर सकते हैं। विराट कोहली के वनडे क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी पाकिस्तान के खिलाफ ही आया है। साल 2012 में एशिया कप के मैच के दौरान उन्होंने 183 रनों की शानदार पारी खेली थी। इसी कड़ी में आइए नजर डालते हैं कि विराट की पाकिस्तान के खिलाफ कौन-कौन सी बड़ी पारियां हैं।

virat kohli 1

पाकिस्तान के खिलाफ विराट की अहम पारियां

2012- एशिया कप- 183 (145)

2012- टी-20 विश्व कप- 78 (61)

2014- विश्व कप- 36 (32)

2015- विश्व कप- 107 (126)

2016- एशिया कप- 49 (51)

2016- विश्व कप- 55 (37)

2017- चैंपियंस ट्रॉफी- 81 (68)

2019- विश्व कप- 77 (65)

2021- टी-20 विश्व कप- 57 (49)