newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

तालिबान सरकार का एक और क्रूर फैसला, IPL के प्रसारण पर लगाया बैन; नाचती चीयरलीडर्स को बताया इस्लाम विरोधी

मगर इस बीच अफगानिस्तान में इसे लेकर एक तालिबानी फरमान जारी हो गया है। जी हां, तालिबान ने इस बार आईपीएल के प्रसारण पर रोक लगा दी है। अफगानिस्तान में अब तालिबान का राज है। यहां पहले ही मनोरंजन के अधिकतर साधनों पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है। अब ये प्रतिबंध आईपीएल पर लागू हो गया है।

नई दिल्ली। इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन की हर ओर धूम है। क्रिकेट प्रेमी न सिर्फ देश बल्कि विदेश में भी हैं। इसा बार आईपीएल यूएई में हो रहा है। हर साल की तरह लगभग हर देश में इसका सीधा प्रसारण भी जारी है। मगर इस बीच अफगानिस्तान में इसे लेकर एक तालिबानी फरमान जारी हो गया है। जी हां, तालिबान ने इस बार आईपीएल के प्रसारण पर रोक लगा दी है।

अफगानिस्तान में अब तालिबान का राज है। यहां पहले ही मनोरंजन के अधिकतर साधनों पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है। अब ये प्रतिबंध आईपीएल पर लागू हो गया है। वो तालिबान जो खुद को क्रिकेट का एम्बेसडर बताता है, उसका ये मानना है कि आईपीएल मैच में चीयरलीडर्स डांस करती हैं, महिलाएं बिना बाल ढककर मैच देखने पहुंचती हैं, ये सब इस्लाम के खिलाफ है। इन कारणों का हवाला देकर अफगानिस्तान में इसके प्रसारण पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

अफगानिस्तान में महिलाओं की हालत बदतर

अफगानिस्तान में हालात सुधरने की जगह ओर बिगड़ते जा रहे हैं। खासतौर पर महिलाओं की हालत वहां और भी बेकार होती जा रही है। अब महिलाएं वहां किसी भी तरह का कोई स्पोर्ट्स नहीं खेल सकती जबकि पुरुषों पर किसी तरह का कोई प्रतिबंध नहीं है।

महिलाओं को लेकर अफगानिस्तान के नए डायरेक्टर जनरल ऑफ स्पोर्ट्स बाशिर अहमद रुस्तमजई से सवाल पूछा गया। उनसे पूछा गया कि क्या कभी भविष्य में महिलाएं किसी खेल में भाग ले पाएंगी तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया था। बंदूक के दम पर हुए सत्ता परिवर्तन से अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के भविष्य पर भी खतरा मंडराने लगा है।