newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Keshav Maharaj Statement on Ram Siya Ram: केशव महाराज के ग्राउंड पर आते ही क्यों बजने लगता है ‘राम सिया राम’, किया खुद खुलासा

South Africa Player Keshav Maharaj Statement on Ram Siya Ram: बता दें कि भारत और अफ्रीका के बीच खेली गई सीरीज के दौरान कई क्लिप वायरल हुए थे। जिसमें मैदान पर साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी केशव महाराज के मैदान पर आने पर राम भजन बजने लगता है। भारतीय विकेट कीपर केएल राहुल ने केशव महाराज का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें राहुल उनसे पूछते है कि आप जब भी आते हो तो ये रामभजन क्यों बजता है।

नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी केशव महाराज को भला कौन नहीं जानता है। जब भी वो मैदान में बैटिंग या बॉलिंग करने आते है, तो फिल्म आदिपुरुष का ‘राम सिया राम’ गाना बजाने लगता है। खासकर भारत के खिलाफ मैचों में ये गाना बजाया जाता है। लेकिन केशव महाराज के पिच आते ही ये राम भजन क्यों बजने लगता है। आखिरकार इसका खुलासा खुद ही साउथ अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज ने आज कर दिया है। दरअसल मीडिया द्वारा इस सवाल किए जाने पर महाराज ने बताया कि मैंने मीडिया के सामने अनुरोध किया कि जब भी पिच पर तो राम सियाराम गाना बजे।

दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर केशव महाराज ने बताया, ईश्वर मेरा सबसे बड़ा आशीर्वाद रहा है, जिसने मुझे मार्गदर्शन और अवसर दिया। मैदान पर आने पर राम भजन बजने पर अच्छा लगता है। इसके साथ उन्होंने ये भी कहा भगवान राम और हनुमान का भक्त भी हूं। उधर केशव महाराज के इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है।

बता दें कि भारत और अफ्रीका के बीच खेली गई सीरीज के दौरान कई क्लिप वायरल हुए थे। जिसमें मैदान पर साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी केशव महाराज के मैदान पर आने पर राम भजन बजने लगता है। भारतीय विकेट कीपर केएल राहुल ने केशव महाराज का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें राहुल उनसे पूछते है कि आप जब भी आते हो तो ये रामभजन क्यों बजता है। उस वक्त केशव महाराज ने इस जबाव नहीं दिया। लेकिन मंगलवार को केशव महाराज ने इस खुद ही खुलासा कर दिया।

इसके अलावा भारत और अफ्रीका के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के दौरान भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला था। केशव महाराज के मैदान पर आने पर राम सिया राम भजन बजने लगता है। तभी टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली भी भगवान राम का खुमार देखने को मिला। कोहली ने दर्शकों के सामने तीर चलाया। फिर इसके बाद भगवान राम के लिए हाथ भी जोड़े।

कौन हैं केशव महाराज?

बता दें कि केशव महाराज का भारत से खास नाता है । उनके पूर्वजों का मूलत यूपी के सुल्तानपुर के निवासी थे। हालांकि साल 1874 में वो अफ्रीका के डरबन में जाकर बस गए। दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी का पूरा नाम केशव आत्मानंद महाराज है। इसके अलावा जब वो भारत दौरे पर आते है तो मंदिर जाना नहीं भूलते है। जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती रहती है।