newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Asian Games 2023, October 6, Day 13: हॉकी में भारत को गोल्ड, जापान को 5-1 से रौंदा, पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई

Asian Games 2023, October 6, Day 13: शुक्रवार को एशियन गेम्स में टीम इंडिया ने अपना खाता ब्रॉन्ज से खोला है। तीरंदाजी में मिला है। महिला रिकर्व तीरंदाजी में भजन कौर, अंकिता, सिमरनजीत कौर की तिगड़ी ने वियतनाम टीम को हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

नई दिल्ली। चीन के हांगझोउ में चल रहे एशियन गेम्स 2023 में भारत खिलाड़ियों ने कीर्तिमान रच दिया है। गेम्स का शुक्रवार को 13वां दिन है। 24 सितंबर को एशियन गेम्स में टीम इंडिया ने अपना पहला पदक जीता था। इसके बाद से लगातार भारत की झोली में सोना और चांदी की बारिश हो रही है। भारत ने साल 2018 एशियाई खेलों 70 मेडल जीतने का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। भारत ने अबतक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिखाया है। भारत के पास अब तक 95 मेडल आ चुके है। 12वें दिन भारत ने 5 मेडल अपने नाम किए। जिनमें 3 गोल्ड, एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल है।

Asian Games

 

Asian Games 2023: हॉकी में भारत को गोल्ड, जापान को 5-1 से रौंदा

एशियन गेम्स में मेंस पुरुष हॉकी ने गोल्ड मेडल जीत लिया है। भारतीय टीम ने जापान को 5-1 से रौंद डाला है। इसके साथ ही भारत ने पेरिस ओलंपिक के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।


Asian Games 2023: कांस्य पदक से चूके बजरंग पुनिया

Asian Games 2023: भारतीय पुरुष ब्रिज टीम ने जीता सिल्वर

एशियन गेम्स 2023 में भारतीय पुरुष ब्रिज टीम को फाइनल मुकाबले में हांगकांग के हाथों का सामना करना पड़ा। भारत को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा है।

Asian Games 2023: कुश्ती में अमन शेरावत ने जीता ब्रॉन्ज-

कुश्ती में भारत के पहलवान के एक के बाद एक कई मेडल अपने नाम किए है। सोनम, किरण के बाद अमन सहरावत ने कुश्ती में भारत को तीसरा ब्रॉन्ज मेडल दिलाया है। 20 साल के अमन ने पुरुष के फ्रीस्टाइल 57 Kg इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता।

Asian Games 2023: किरण बिश्नोई ने जीता कांस्य-

भारतीय पहलवान सोनम ने जीता ब्रॉन्ज

भारतीय पहलवान सोनम ने कुश्ती में भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया है। महिलाओं के 62 किलोग्राम भारवर्ग में सोनम ने चीन की जिया को मात देकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

Asian Games 2023: भारत की झोली में एक और मेडल, आर्चरी में पुरुष टीम ने जीता सिल्वर 

Asian Games 2023: सेपक टकरा में महिला टीम को मिला ब्रॉन्ज  

सेपक टकरा में भारत की महिला टीम को सेमीफाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। विमेंस रेगू टीम को ब्रॉन्ज मेडल से संतुष्ट रहना पड़ा है।

Asian Games 2023: भारत ने पाकिस्तान को दी मात, पहुंची फाइनल में  

एशियन गेम्स 2023 में भारत की मेंस कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को बुरी तरह से पीट डाला और फाइनल में प्रवेश कर गई। भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 61-14 के भारी अंतर से रौंद दिया।

Asian Games 2023: एचएस प्रणॉय ने जीता ब्रॉन्ज

भारत के बैडमिंटन प्लेयर एचएस प्रणॉय ने आज हारकर भी कीर्तिमान रच दिया है। सेमीफाइनल में प्रणॉय को  चीन के शिफेंग के हाथों हार का सामना करना पड़ा। उन्हें ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा। खास बात ये है कि प्रणॉय ने सेमीफाइनल मैच में हारकर इतिहास रच दिया। 41 साल बाद भारत को बैंडमिटन में कोई पदक मिला है। मैच जीतने के बाद प्रणॉय खुशी से झूठ उठे। एशियन गेम्स में तहलका मचने के बाद अपनी टीशर्ट उतार दी।

Asian Games 2023: टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट से रौंदा

एशियन गेम्स में भारत की मैंस क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को 9 विकेट हराया दिया। इसके साथ ही भारत ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है और अपना एक और पदक भी पक्का किया। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर सिर्फ 96 रन ही बना सकी। भारत ने इस लक्ष्य को आसानी से 9.2 ओवर में एक विकेट खोकर बना लिया। भारत की तरफ से तिलक वर्मा ने हाफ सेंचुरी लगाई।

Asian Games 2023: महिला रिकर्व टीम ने जीता ब्रॉन्ज

शुक्रवार को एशियन गेम्स में टीम इंडिया ने अपना खाता ब्रॉन्ज से खोला है। तीरंदाजी में मिला है। महिला रिकर्व तीरंदाजी में भजन कौर, अंकिता, सिमरनजीत कौर की तिगड़ी ने वियतनाम टीम को हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

Asian Games 2023: मेडल टैली में भारत का स्थान-

एशियन गेम्स 2023 के पदक तालिका में नजर डाले तो पहले स्थान पर चीन काबिज है, वहीं दूसरे पर जापान, तीसरे पर साउथ कोरिया है। वहीं 94 मेडल के साथ भारत चौथे स्थान पर है।