नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में चौथा टेस्ट खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन दर्शक विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी पारी देखना चाह रहे थे, लेकिन उन्होंने अपने फैंस को मायूस किया और एक बार फिर फ्लॉप साबित हुए। दरअसल कप्तान कोहली बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। इसी के साथ उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया।
Watch the Reaction of my sister after Virat Kohli has been Got Out by Ben stocks. ? @BCCI
Virat 0(7) ? Duck#INDvsEND #KingKohli #ViratKohli pic.twitter.com/FIACpJZfqC— Sujal Jaiswal (@sujal_jaiswal16) March 5, 2021
बेन स्टोक्स की बॉल पर विराट का कैच विकेट कीपर फोक्स ने पकड़ लिया और वह एक भी रन नहीं बना पाए। ये कोई पहली बार नहीं है, जब कोहली शन्यू पर आउट हुए हैं, इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भी वह जीरो पर आउट हो गए थे।
Big wicket for England!
Virat Kohli is caught behind for nought off Ben Stokes ☝️#INDvENG | https://t.co/6OuUwURcgX pic.twitter.com/jpbh6SpUCZ
— ICC (@ICC) March 5, 2021
बता दें कि विराट कोहली अपने टेस्ट करियर में 12वीं बार शून्य पर आउट हुए। साथ ही बेन स्टोक्स ने कोहली को पांचवीं बार टेस्ट क्रिकेट में आउट किया है।
यहां देखिए, इन गेंदबाजों ने कोहली को शून्य पर किया आउट-